Vivo T3 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB वेरिएंट को कंपनी ने 24,999 रुपये में लॉन्च किया था।
Vivo T3 Pro 5G में 6.77 इंच Full HD AMOLED डिस्प्ले है
Vivo का Vivo T3 Pro 5G लॉन्च प्राइस से अब काफी सस्ते में लिस्ट हो गया है। फोन को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो इस पर भारी छूट मिल रही है। स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.77 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है। फोन में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह 5500mAh की बैटरी से लैस होकर आता है। यहां हम आपको Vivo T3 Pro 5 पर मिल रही बेस्ट डील के बारे में बता रहे हैं।
Vivo T3 Pro 5G के 8GB रैम और 128GB वेरिएंट को कंपनी ने 24,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब Flipkart पर यह फोन 22,999 रुपये में लिस्टेड है। लॉन्च प्राइस से सीधा ₹2 हजार का डिस्काउंट यहां पर मिल रहा है। इसी के साथ यहां पर कंपनी एक्स्ट्रा बचत का ऑफर भी दिया है। अगर ग्राहक फोन को Flipkart Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदता है तो 1150 रुपये का एक्स्ट्रा कैशबैक पा सकता है। जिसके बाद फोन पर मिलने वाला डिस्काउंट कुल मिलाकर 3150 रुपये का हो सकता है। सारे ऑफर मिलाने के बाद फोन को केवल 21,849 रुपये में खरीदा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Vivo T3 Pro 5G में 6.77 इंच Full HD AMOLED डिस्प्ले है, जिसका जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 128GB / 256GB UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप देखें तो रियर में OIS सपोर्ट और f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।
स्टीरियो स्पीकर से लैस यह स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और छींटों से बचाव होता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और GPS शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट