• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम

रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम

UK सरकार ने 16 और 17 साल के सोशल मीडिया यूजर्स के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक डिफॉल्ट ओवरनाइट कर्फ्यू लागू करने का ऐलान किया है। इसके अलावा Auto-play और Personalized Feed जैसे फीचर्स भी डिफॉल्ट रूप से बंद रहेंगे।

रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम

Photo Credit: Unsplash/ julianchrist

ख़ास बातें
  • 16-17 साल के यूजर्स के लिए रात 12 से सुबह 6 बजे तक डिफॉल्ट कर्फ्यू
  • Auto-play और Personalized Feed जैसे फीचर्स भी डिफॉल्ट रूप से बंद रहेंगे
  • AI Chatbots के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए भी नए नियम लाने की तैयारी
विज्ञापन

ब्रिटेन सरकार ने किशोरों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने घोषणा की है कि 16 और 17 साल के सोशल मीडिया यूजर्स के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक सोशल मीडिया ऐप्स पर डिफॉल्ट तौर पर Overnight Curfew लागू किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे कई फीचर्स भी डिफॉल्ट रूप से बंद रहेंगे, जो यूजर्स को लंबे समय तक स्क्रीन पर बनाए रखते हैं। सरकार का कहना है कि इन कदमों का मकसद युवाओं की नींद, पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

नए नियमों के तहत 16 और 17 साल के यूजर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रात 12:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक डिफॉल्ट कर्फ्यू लागू रहेगा। यानी इस दौरान ऐप्स का इस्तेमाल सीमित रहेगा। हालांकि, सरकार ने यह भी साफ किया है कि बड़े किशोर चाहें तो अपनी सेटिंग्स बदल सकेंगे। यानी यह पूरी तरह स्थायी प्रतिबंध नहीं होगा, बल्कि डिफॉल्ट सुरक्षा फीचर के तौर पर लागू किया जाएगा।

सरकार ने ऐसे फीचर्स पर भी रोक लगाने का फैसला किया है, जो यूजर्स को लगातार स्क्रॉल करने के लिए प्रेरित करते हैं। इनमें Auto-play वीडियो, जो एक के बाद एक अपने आप चलते रहते हैं और Personalized Feed, जो यूजर की पसंद के हिसाब से लगातार नया कंटेंट दिखाती रहती है शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इन फीचर्स की वजह से किशोर जरूरत से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं।

ब्रिटेन सरकार के अनुसार, यह फैसला 300 से ज्यादा किशोरों और उनके माता-पिता के साथ किए गए एक पायलट प्रोग्राम के बाद लिया गया है। सरकार का दावा है कि ओवरनाइट कर्फ्यू अपनाने वाले परिवारों ने बताया कि इससे बच्चों की नींद बेहतर हुई, पढ़ाई पर ध्यान बढ़ा और परिवार के साथ बिताया जाने वाला समय भी बढ़ा।

सरकार केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं रहना चाहती। टेक्नोलॉजी सेक्रेटरी Liz Kendall ने कहा है कि जल्द ही बच्चों के लिए AI Chatbots के इस्तेमाल को लेकर भी नए सुरक्षा उपाय लाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर बच्चों के लिए जोखिम पैदा करने वाले AI चैटबॉट्स पर प्रतिबंध लगाने का ऑप्शन भी सरकार के पास रहेगा। ब्रिटेन सरकार ने यह भी घोषणा की है कि स्कूलों में बच्चों को डिजिटल सुरक्षा और AI के बारे में ज्यादा जानकारी दी जाएगी।

सितंबर से Relationships, Sex and Health Education (RSHE) की कक्षाओं में AI, AI Chatbots, फेक न्यूज, गलत जानकारी (Misinformation), हिंसक और महिलाओं के खिलाफ नफरत फैलाने वाले ऑनलाइन कंटेंट की पहचान जैसे विषय शामिल किए जाएंगे।

ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि सोशल मीडिया से जुड़े इन नए नियमों का पहला सेट इस साल के अंत तक संसद में पेश किया जाएगा। अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार रहा, तो ये नियम वसंत (Spring 2027) से लागू हो जाएंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »