Smartphone Launch India

Smartphone Launch India - ख़बरें

  • Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
    Samsung W27 को चीन में लॉन्च किया गया है। यह प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन 8 इंच की QXGA+ Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच की कवर स्क्रीन के साथ आता है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर, 200MP का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 युआन है। फिलहाल फोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
    Huawei Pura 90 Plus को चीन में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Kirin 9025 प्रोसेसर, 50MP का 1-इंच टाइप मेन कैमरा सेंसर और 5700mAh बैटरी मिलती है। इसके कैमरा सेटअप में 48MP टेलीफोटो और 40MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी शामिल हैं। फोन 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। चीन में इसकी शुरुआती कीमत 5,499 युआन है। फिलहाल भारत में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
  • Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
    Infinix GT 50 Pro को भारत में गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। इसकी कीमत ₹69,999 है और यह 12GB RAM व 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर, HydroFlow Liquid Cooling सिस्टम और गेमिंग के लिए GT Trigger बटन दिए गए हैं। फोन में 6,500mAh बैटरी, 45W वायर्ड चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ कंपनी गेमिंग एक्सेसरीज का बंडल भी दे रही है।
  • Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
    Honor ने अपना नया स्मार्टफोन Honor X9e Pro पेश किया है। इस फोन में 11,000mAh की Silicon-Carbon बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर, 108MP का मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा, स्मार्टफोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। UAE में इसकी शुरुआती कीमत AED 1,499 यानी करीब ₹38,840 है। फिलहाल भारत में लॉन्च की जानकारी नहीं है।
  • Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
    Infinix GT 50 Pro 5G को कंपनी ने भारत में लॉन्च के लिए तैयार कर दिया है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 1,999 रुपये देकर फोन की बुकिंग की जा सकती है जिसके बाद कंपनी ने 35,999 रुपये तक के बेनिफिट्स देने का दावा किया है। इतना ही नहीं, चुनिंदा बैंकों के माध्यम से खरीद पर 5000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
  • Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
    Oppo Find X10 सीरीज ग्लोबल मार्केट के साथ ही भारत में भी लॉन्च कर दी गई है। सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल Oppo Find X10 के नाम से आता है जो कि आकर्षक फीचर्स से लैस किया गया है। फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट लगा है। यह 200MP कैमरा सेटअप से लैस होकर आता है।
  • Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
    Xiaomi का Poco X8s फोन लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में मार्केट में पेश कर दिया गया है। फोन में 6.35 इंच का कॉम्पेक्ट साइज डिस्प्ले मिलता है। फोन 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसिंग के लिए यह Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट से लैस किया गया है। लेटेस्ट Poco फोन में 50MP मेन सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
    HMD Vibe 2 Max कंपनी का अगला फोन हो सकता है। फोन के लॉन्च से पहले इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। फुल एचडी डिस्प्ले के साथ फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसमें 6000mAh की विशाल बैटरी होगी। साथ में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है।
  • Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
    Samsung Galaxy F70 5G को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन अफॉर्डेबल प्राइस सेग्मेंट में आया है और धांसू फीचर्स लेकर आया है। इसमें सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। रियर में तीन कैमरा वाला सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 50MP का है। फोन में 5nm Exynos 1330 चिपसेट लगा है। सैमसंग का सस्ता फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है।
  • Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
    Samsung Galaxy F70 5G आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। फोन एक बजट मोबाइल के रूप में आने वाला है। कंपनी ने इसकी प्राइसिंग के संकेत भी दे दिए हैं जिससे पता चलता है कि फोन निश्चित रूप से ₹20 हजार से कम में मार्केट के अंदर एंट्री लेगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस भी टीज कर दिए हैं। फोन में 50MP का मेन कैमरा मिलने वाला है। इसके साथ ही इसमें बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी जो कि 5000mAh की होगी।
  • भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच LCD टचस्क्रीन HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और एक लाइट सेंसर और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
    Oppo ने Android 17 पर आधारित ColorOS 17 लॉन्च किया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम में Living Flow Design, AI Photo Agent, AI Mind Space और AI Call Guard जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, अपडेट में बेहतर एनिमेशन, बेहतर रिसोर्स मैनेजमेंट और स्मूद परफॉर्मेंस मिलेगी। भारत में इसकी शुरुआत Oppo Find X10 सीरीज के साथ होगी। इसके बाद Find और Reno सीरीज समेत चुनिंदा Oppo स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। रोलआउट अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 2027 की पहली तिमाही तक चल सकता है। अपडेट की उपलब्धता मॉडल और क्षेत्र के हिसाब से अलग होगी।
  • Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
    Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। कंपनी का दावा है कि Free Fire Max जैसी कुछ गेम्स के लिए यह स्मार्टफोन 144 fps तक की पेशकश करेगा। Infinix GT 50 Pro में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का HydroFlow Liquid Cooling System दिया जाएगा।
  • iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
    iQOO Neo 12 स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी ने कयासों पर विराम लगाते हुए इसकी बैटरी और प्रोसेसर को कंफर्म कर दिया है। Weibo पर iQOO ने एक पोस्ट के माध्यम से बताया है कि iQOO Neo 12 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। पुराने मॉडल में 7500mAh बैटरी दी गई थी। इस लिहाज से यह बड़ा अपग्रेड होगा।
  • OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
    OnePlus 16 आज यानी 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है। फोन में BOE X4 डिस्प्ले दिया जाएगा, जो गेमिंग के दौरान 185Hz रिफ्रेश रेट और चुनिंदा गेम्स में 185FPS तक सपोर्ट करेगा। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। फोन में 9,000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है। भारत में इसके लॉन्च की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

Smartphone Launch India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »