Vivo V70 और Vivo V70 Elite भारत में 19 फरवरी को लॉन्च होंगे। फोन ZEISS कैमरा, Snapdragon प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी के साथ आएंगे।
Photo Credit: Vivo
Flipkart और Amazon पर होगी Vivo V70 सीरीज की सेल
Vivo ने भारत में अपनी नई V सीरीज स्मार्टफोन लाइनअप की लॉन्च डेट को कन्फर्म कर दिया है। कंपनी 19 फरवरी को Vivo V70 और Vivo V70 Elite को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। यह नई सीरीज पिछले साल आई Vivo V60 सीरीज को रिप्लेस करेगी। Vivo V सीरीज को कैमरा फोकस्ड स्मार्टफोन्स के लिए जाना जाता है और इस बार भी कंपनी उसी स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ाने वाली है। Vivo V70 सीरीज को प्रीमियम सेगमेंट में उतारा जाएगा और इसकी बिक्री Flipkart, Amazon और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए होने की पुष्टि हो चुकी है।
Vivo के मुताबिक, Vivo V70 सीरीज में ZEISS सर्टिफिकेशन वाला कैमरा सिस्टम मिलेगा। इसमें 50MP का ZEISS टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा, जो सेगमेंट के सबसे बड़े 1.3cm सेंसर के साथ आएगा। कैमरा 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा और कंपनी का दावा है कि इसमें जूम क्लैरिटी पर खास फोकस किया गया है। इसके अलावा फोटोग्राफी और ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए AI फीचर्स भी दिए जाएंगे।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Vivo V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है। वहीं स्टैंडर्ड Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन्स OriginOS 6 पर काम करेंगे, जो Android 16 पर बेस्ड होगा।
डिस्प्ले सेक्शन में Vivo V70 सीरीज में फ्लैट पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 6.59 इंच का 1.5K डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो Vivo V70 सीरीज में 6500mAh तक की बैटरी मिलेगी, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा दोनों फोन्स में IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस मिलेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo V70 सीरीज में ZEISS पावर्ड 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ मिलेगा। इसके साथ 50MP टेलीफोटो कैमरा और एक अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Vivo V70 Passion Red और Lemon Yellow कलर में आएगा, जबकि Vivo V70 Elite Passion Red, Sand Beige और Authentic Black शेड्स में लॉन्च होगा। कीमत को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक बेस वेरिएंट की कीमत 40,000 रुपये से ऊपर हो सकती है, जबकि प्रीमियम वेरिएंट को 55,000 रुपये के अंदर उतारा जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान