• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स

17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स

Lava Bold N2 को भारत में 17 फरवरी दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन Amazon पर एक्सक्लूसिव उपलब्ध होगा।

17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Lava

Lava Bold N2 का डिजाइन Amazon माइक्रोसाइट पर टीज

ख़ास बातें
  • 17 फरवरी दोपहर 12 बजे Lava Bold N2 का लॉन्च कन्फर्म
  • Amazon पर एक्सक्लूसिव उपलब्धता
  • 13MP कैमरा और डुअल रियर सेटअप दिखाई दिया
विज्ञापन

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava International ने अपने नए स्मार्टफोन Lava Bold N2 की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि यह हैंडसेट 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च को “Be Fearless, Be Bold” टैगलाइन के साथ टीज किया गया है। Bold N2 को देश में एक्सक्लूसिव तौर पर ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

लॉन्च से पहले Amazon पर Lava Bold N2 के लिए माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस पेज पर फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन का टीजर दिया गया है, हालांकि स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। टीजर इमेज के मुताबिक स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला कैमरा आइलैंड मिलेगा, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिख रहा है। कंपनी ने 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिए जाने की पुष्टि की है।

डिजाइन की बात करें तो फोन में मेटल फ्रेम होने के संकेत मिले हैं। रियर पैनल पर नीचे बायीं ओर Lava की ब्रांडिंग दिखती है, जबकि दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। Lava Bold N2 को सिल्वर और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। अन्य जानकारी अब धीरे-धीरे 17 फरवरी से पहले टीज किए जाने की उम्मीद है।

अपकमिंग Lava स्मार्टफोन पिछले साल मई में लॉन्च हुए Lava Bold N1 का सक्सेसर होगा। Bold N1 में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई थी और इसमें 5,000mAh बैटरी 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Unisoc 9863A चिपसेट दिया गया था और सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »