Tecno Pova Curve 2 5G फोन 8000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Tecno Pova Curve 2 5G भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7100 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 8000mAh बैटरी मिलती है।

Tecno Pova Curve 2 5G फोन 8000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Tecno

Tecno Pova Curve 5G का प्राइस इंडिया में 27,999 रुपये से शुरू होता है

ख़ास बातें
  • 8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग से लैस आता है Tecno Pova Curve 2 5G
  • Dimensity 7100 प्रोसेसर के साथ 8GB RAM मिलती है
  • 50MP कैमरा और 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है खासियत
विज्ञापन

Tecno ने भारत में अपना नया Pova Curve 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह Curve सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है, जिसमें 6.78 इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलता है। यह MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर पर चलता है, जिसमें 8GB RAM के साथ 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट है। डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8000mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

कीमत की बात करें तो Tecno Pova Curve 2 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल 29,999 रुपये में आएगा। यह फोन Mystic Purple, Storm Titanium और Melting Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। सेल 20 फरवरी से Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी, जबकि प्री बुकिंग 13 फरवरी से चालू है। लॉन्च ऑफर के तहत सभी बैंकों पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक और 3 या 6 महीने के नो कॉस्ट EMI पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है।

Tecno Pova Curve 2 5G में MediaTek Dimensity 7100 6nm ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। इसमें Mali G610 GPU, 8GB LPDDR5X RAM और 128GB या 256GB UFS 2.2 स्टोरेज का ऑप्शन है। फोन Android 16 पर आधारित HiOS 16 के साथ आता है, जिसमें ELLA AI 2.0 फीचर दिया गया है और हिंदी, बंगाली, तमिल, गुजराती और मराठी सहित मल्टीलिंगुअल सपोर्ट मिलता है।

फोन में 6.78-इंच (2644 × 1208 pixels) 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 nits पीक ब्राइटनेस और 2304Hz PWM Dimming सपोर्ट से लैस आता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में 50MP का मेन सेंसर f/1.7 अपर्चर के साथ दिया गया है, जिसके साथ 2MP का मैक्रो सेंसर मिलता है। फोन 2K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा है। कंपनी के मुताबिक इसमें सेगमेंट का पहला ऑल सीनारियो AI नॉइज रिडक्शन फीचर दिया गया है, जो कॉल, वीडियो मीटिंग या गेमिंग के दौरान क्लियर वॉइस देने का दावा करता है।

फोन में G1 सिग्नल एन्हांसमेंट चिप और SE1 WiFi एन्हांसमेंट चिप दी गई है। कंपनी का दावा है कि इससे मोबाइल सिग्नल में 33 से 100 प्रतिशत और WiFi स्ट्रेंथ में 60 प्रतिशत तक सुधार होता है। डिवाइस में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस, Dolby Atmos सपोर्ट और USB Type C ऑडियो मिलता है। 7.42mm पतले डिजाइन और 195 ग्राम वजन के साथ इसमें 8000mAh की बैटरी दी गई है और ये 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bharat Taxi यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर, Paytm के साथ पेमेंट हो गया है डिजिटल!
  2. 7000mAh बैटरी वाला Motorola G57 Power 5G फोन Rs 7500 तक सस्ता मिल रहा, जानें बेस्ट ऑफर
  3. Tecno Pova Curve 2 5G फोन 8000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. WiFi, स्कैन और कॉपी फीचर वाले नए 'बजट' HP DeskJet मॉडल्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. बदल रहा ट्रेंड! 2026 में बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बढ़ेगी बिक्री
  6. कोडिंग करने वालों की जॉब खतरे में? OpenAI से Anthropic तक, AI लिख रहा है 90% से ज्यादा कोड
  7. Asus ने 16GB रैम, OLED डिस्प्ले के साथ नए Zenbook लैपटॉप किए लॉन्च, जानें कीमत
  8. 12 महीनों में AI के हत्थे चढ़ सकती हैं वकील, प्रोजेक्ट मैनेजर जैसी जॉब्स! Microsoft AI CEO का बयान
  9. BYD ने बड़ी बैटरी के साथ पेश की Atto 3 Evo, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Mahindra की इलेक्ट्रिक SUVs की सेल्स 10 महीनों में 41,000 यूनिट्स से ज्यादा 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »