7000mAh बैटरी वाला Motorola फोन Rs 7500 तक सस्ता मिल रहा, जानें बेस्ट ऑफर

Amazon ने फोन को 22% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन अपने MRP से 6000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

7000mAh बैटरी वाला Motorola फोन Rs 7500 तक सस्ता मिल रहा, जानें बेस्ट ऑफर

Photo Credit: Amazon

Motorola G57 Power 5G में 6.72 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Motorola G57 Power 5G में 6.72 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है।
  • फोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है।
  • फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी मिलती है।
विज्ञापन

Motorola G57 Power 5G कंपनी का ऐसा फोन है जो बजट रेंज में धांसू फीचर्स ऑफर करता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा मिलता है और 7000mAh की बैटरी दी गई है। साथ में 33W TurboPower की फास्ट चार्जिंग और IP64 रेटिंग मिलती है। कंपनी का यह फोन अब भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है। फोन पर 22% से ज्यादा डिस्काउंट पाया जा सकता है। फोन को Amazon ने अब तक की सबसे कम कीमत के साथ लिस्ट किया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Motorola G57 Power 5G Price Discount Amazon Deal

Motorola G57 Power 5G को इस वक्त सबसे सस्ते प्राइस में खरीदा जा सकता है। Amazon ने फोन को 22% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन अपने MRP से 6000 रुपये सस्ता मिल रहा है। ई-कॉमर्स शॉपिंग वेबसाइट ने इसे 14,120 रुपये में लिस्ट किया है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। फोन पर बैंक ऑफर भी दिया गया है। 

Motorola G57 Power 5G को चुनिंदा बैंको के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 1500 रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 12,500 रुपये के लगभग रह जाती है। यानी फोन पर पूरे 7500 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध हो सकता है। फोन में कंपनी ने धांसू फीचर्स दिए हैं। सेग्मेंट के स्मार्टफोन्स में यह सबसे बड़ी बैटरी के साथ आता है। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स।

Motorola G57 Power 5G Specifications

Motorola G57 Power 5G में 6.72 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद डिस्प्ले अनुभव देता है। इसमें 1050 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। फोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 16 जीबी तक रैम, और 512 जीबी तक स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी मिलती है। जिसके साथ में 33W Turbopower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन को कंपनी ने IP64 रेटिंग से नवाजा है। फोन में 50MP मेन कैमरा है और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 खरीदें 11 हजार से सस्ता! Flipkart सेल में आई धमाका डील
  2. CMF Watch 3 Pro भारत में लॉन्च, 13 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स
  3. क्या पालतू कुत्तों को रिप्लेस करेगा AI Dog? ये प्यार के साथ इमोशनल सपोर्ट भी देता है
  4. आईफोन और एंड्रॉइड फोन पर WhatsApp अकाउंट के बीच कैसे करें स्विच, ये है आसान तरीका
  5. Xiaomi ने नया Mijia Air Purifier 6 किया लॉन्च, एक घंटे में बना देगा शुद्ध हवा! जानें कीमत
  6. गलत उम्र डालकर अकाउंट चलाना पड़ेगा भारी, बच्चों की सेफ्टी के लिए Meta ने लगाई AI पुलिस!
  7. सिंगल चार्ज में 24 दिन चलने वाली स्मार्टवॉच Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में की लॉन्च, जानें कीमत
  8. ब्लूटूथ स्पीकर में स्पोर्ट्स कार वाला फील! GOBOULT ने भारत में लॉन्च किए GT20 और GT40
  9. Vivo X300 Ultra हो रहा X300 FE के साथ लॉन्च, ऐसे देखें लाइव इवेंट, जानें सबकुछ
  10. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 FE, यहां हो रही दमदार बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »