• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!

iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!

iQOO 15R की Amazon माइक्रोसाइट से बैटरी, कीमत और सॉफ्टवेयर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। फोन 24 फरवरी को लॉन्च होगा।

iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!

Photo Credit: iQOO

iQOO 15R 50,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगा

ख़ास बातें
  • iQOO 15R में मिलेगी 7,600mAh की बड़ी बैटरी
  • फोन 50,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च होगा
  • Android 16 और 144fps गेमिंग सपोर्ट की पुष्टि
विज्ञापन

iQOO ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO 15R को लेकर लॉन्च से पहले नई जानकारियां शेयर करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि iQOO 15R का आधिकारिक ऐलान 24 फरवरी को किया जाएगा। इस फोन के लिए Amazon पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव है, जिसे लगातार अपडेट किया जा रहा है। इसी माइक्रोसाइट के फुटनोट्स सेक्शन पता चला है कि अपकमिंग iQOO फोन में ट्रेंड के हिसाब से बहुत बड़ा बैटरी पैक मिलेगा और साथ ही इसकी कीमत का हिंट भी मिला है।

Amazon लिस्टिंग के आखिर में मौजूद फुटनोट के मुताबिक, iQOO 15R में 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 7.9mm बताई जा रही है। फुटनोट में लिखा है कि ये 7600mAh बैटरी कैटेगरी में आने वाले स्मार्टफोन्स में सबसे पतला फोन होगा। इसके अलावा, यह भी पता चलता है कि स्मार्टफोन को 50,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। नोट कहता है कि iQOO 15R 50 हजार के अंदर आने वाले स्मार्टफोन में सबसे स्टेबल 144Hz BGMI प्लेइंग देगा।

50 हजार प्राइस रेंज के साथ iQOO 15R को सीधे तौर पर OnePlus 15R का बड़ा कॉम्पिटिटर माना जा रहा है, जिसकी शुरुआती कीमत 47,999 रुपये है। दोनों स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।

कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि iQOO 15R को चार Android OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आएगा। गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखते हुए इसमें Q2 सुपरकंप्यूटिंग फीचर दिया जाएगा, जो BGMI जैसे गेम्स में 144fps का स्टेबल एक्सपीरियंस देने में मदद करेगा।

माना जा रहा है कि यह फोन चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 Turbo का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो iQOO 15R में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है, जिसमें OIS सपोर्ट होगा। इसके अलावा फोन में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले, 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। स्टोरेज ऑप्शन्स में 16GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »