Smartphone Camera

Smartphone Camera - ख़बरें

  • Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
    Oppo Find X10 Ultra की टेस्टिंग MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ की जा रही है। इस चिपसेट के साथ यह पहला अल्ट्रा कैटेगरी का स्मार्टफोन हो सकता है। इससे पहले Oppo के Ultra मॉडल्स में Qualcomm के Snapdragon चिपसेट्स दिए गए हैं। Oppo Find X10 Ultra में 6.89 इंच BOE डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है।
  • Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
    इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच OLED डिस्प्ले (2,232 x 1,320 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Kunlun Glass प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Huawei का Kirin 9030S दिया गया है। Huawei Pura X View की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
    Vivo V80 सीरीज में नया मेंबर जुड़ने जा रहा है। कंपनी कथित तौर पर Vivo V80 FE को लेकर आ रही है जो धांसू फीचर्स अफॉर्डेबल प्राइस में दे सकता है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। अपडेट से पता चलता है कि इस फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा। सेटअप में तीन कैमरा मिलने वाले हैं।
  • OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
    OnePlus Turbo 7 के लॉन्च से पहले धांसू फीचर्स लीक हो गए हैं। चीन से जाने माने टिप्स्टर स्मार्ट पिकाचू की ओर से फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। OnePlus Turbo 7 के लिए कहा गया है कि फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है। यह डिस्प्ले पैनल हाई रिजॉल्यूशन से लैस होकर आ सकता है। फोन में दमदार चिपसेट टिप्स्टर ने सुझाया है।
  • Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
    Poco X8s को Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन आकर्षक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन में AMOLED पैनल लगा है जो 3500 निट्स ब्राइटनेस के साथ चमकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मेन कैमरा मिल जाता है।
  • Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
    Vivo X500 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में पिछले महीने Vivo X500 सीरीज को लॉन्च किया गया है।
  • Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
    सितंबर में चीन में पेश किए गए Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया गया है। Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
    Redmi M100 Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। यह फोन मीडियाटेक के दमदार चिपसेट से लैस किया गया है। फोन में कंपनी डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सेफ्टी भी दी है। फोन को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए यह IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।
  • Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
    Poco X7 5G को Flipkart Sale में डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट सस्ते में खरीद सकते हैं। फोन आमतौर पर MRP 24,999 में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 17,999 रुपये से भी कम रह जाती है।
  • Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को गिफ्ट भी दिए जा सकते हैं। इस पोस्ट में दी गई टीजर इमेज में Oppo Reno 17 सीरीज का एक स्मार्टफोन कर्व्ड डिस्प्ले और राउंडेड कॉर्नर्स के साथ है। इसमें दायीं साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं।
  • Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
    Vivo S70 में 6.59 इंच बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। यह एक फ्लैट OLED पैनल होगा जिसमें LTPS फीचर भी मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन बताया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट आने की बात कही गई है।
  • Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
    Motorola Signature 27 को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। Geekbench पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग में इसके प्रोसेसर का मॉडल नंबर - QTI SM8975 है। यह Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है। इसमें Adreno 850 GPU दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का ArcticMesh कूलिंग सिस्टम होगा।
  • Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
    Vivo S70 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच LTPS OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Vivo S70 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है।
  • Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
    Honor X8e 4G को अजरबैजान में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.87 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर, 108MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7700mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है। इसमें IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलती हैं। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है।
  • Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
    Samsung W27 को चीन में लॉन्च किया गया है। यह प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन 8 इंच की QXGA+ Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच की कवर स्क्रीन के साथ आता है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर, 200MP का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 युआन है। फिलहाल फोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Smartphone Camera - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »