इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसका डिस्प्ले HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट करेगा
इस स्मार्टफोन में 7,600 mAh की बैटरी 100 W FlashCharge के लिए सपोर्ट के साथ होगी
चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। iQOO 15R 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया जाएगा। iQOO 15R 5G की प्राइसिंग के बारे में एक लीक से पता चला है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर PassionateGeekz ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 45,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 47,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 52,999 रुपये का हो सकता है। iQOO 15R 5G को 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन के लिए चार वर्ष के Android अपडेट और छह वर्ष के सिक्योरिटी अपग्रेड दिए जाएंगे।
iQOO 15R 5G में 7,600 mAh की बैटरी 100 W FlashCharge के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसका डिस्प्ले HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट करेगा। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 15R की लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को OpenCL टेस्ट में 7,687 प्वाइंट मिले हैं। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन को Triumph Silver और Dark Knight कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
कंपनी ने iQOO 15R 5G में Origin Island होने का संकेत दिया है। यह अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone के Dynamic Island के जैसा है। इसमें यूजर्स को नोटिफिकेशंस और कुछ कंट्रोल मिल सकेंगे। इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क टेस्टिंग में 35 लाख प्वाइंट्स से ज्यादा मिले हैं। iQOO 15R की थिकनेस 7.9 mm की होगी। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक 3D फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए iQOO 15 में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
boAt Nirvana Eutopia 2 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹4,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Skullcandy Aviator 900 ANC Wireless Headphones
Starts from ₹22,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999