• होम
  • मोबाइल
  • guide
  • Motorola Edge 70 Fusion जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

Motorola Edge 70 Fusion जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है

Motorola Edge 70 Fusion जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन का टीजर दिया गया है
  • Motorola Edge 70 Fusion में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Motorola का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion का टीजर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

फ्लिपकार्ट के ऐप पर दिए गए टीजर से आगामी स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी होने का संकेत मिला है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony Lytia प्राइमरी कैमरा हो सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Motorola Edge 70 Fusion में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 12 GB तक RAM हो सकता है। 

हाल ही में एक टिप्सटर ने Motorola Edge 70 Fusion के डिजाइन को लीक किया था। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड ऐजेज के साथ स्लीक डिजाइन दिया जा सकता है। Motorola Edge 70 Fusion के रियर में टेक्सचर्ड पैनल है और इसमें सेंटर पर मोटोरोला का लोगो दिख रहा है। इसमें कुछ उठा हुआ स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन में कुछ उठा हुआ कर्व्ड फ्रेम मैटेलिक फिनिश के साथ दिख रहा है। इसके दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर है। Motorola Edge 70 Fusion में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,215 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,186 प्वाइंट्स का स्कोर दिया गया है। Motorola Edge 70 Fusion में 7,000 mAh की बैटरी 68 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बेस मॉडल में 6.7 इंच AMOLED फ्लैट डिस्प्ले (2,712 x 1,220 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »