फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है जो खूबसूरत सेल्फी लेने के काबिल है।
Photo Credit: Google
Google Pixel 8a में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है।
Google Pixel 8a फोन इस वक्त हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Google Pixel 8a पर 42% छूट दी जा रही है। Amazon पर फोन अबतक की सबसे कम कीमत में लिस्टेड है। फोन में 6.1 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें रियर साइड में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है जो खूबसूरत सेल्फी लेने के काबिल है। फोन में 4500mAh के करीब बैटरी दी गई है। फोन में गूगल का Tensor G3 चिपसेट मिलता है। इस पावरफुल फोन पर अब बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं Google Pixel 8a बेस्ट ऑफर डील के बारे में विस्तार से।
Google Pixel 8a को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 8GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर 59,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Amazon ने फोन को 42% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 34,500 रुपये रह जाती है। यानी MRP से सीधा 25,500 रुपये का डिस्काउंट यहां पर दिया जा रहा है।
Google Pixel 8a पर कंपनी ने धांसू बैंक ऑफर भी दिया है। अगर आप फोन चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो 1500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यानी फोन को कुल मिलाकर 27000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है।
Google Pixel 8a में 6.1 इंच OLED डिस्प्ले है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में Tensor G3 चिपसेट दिया गया है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सिक्योरिटी फीचर के साथ आता है। फोन के रियर में f/1.89 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
फोन में 4,492mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आउट ऑफ द बॉक्स रिलीज किया गया था। कंपनी फोन के साथ 1 साल की डोमेस्टिक वारंटी देती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला