Oakley Meta Vanguard और Ray-Ban Meta Gen 2 की सेल शुरू, Amazon और Flipkart से खरीद पाएंगे ग्राहक
Oakley Meta Vanguard और Ray-Ban Meta Gen 2 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। Oakley Meta Vanguard की शुरुआती कीमत 52,300 रुपये है। ग्राहक स्मार्ट ग्लासेस के 4 अलग-अलग वेरिएंट में से चयन कर सकते हैं, जिसमें Oakley Meta Vanguard Black with Prizm 24K, Oakley Meta Vanguard White with Prizm Black, Oakley Meta Vanguard Black with Prizm Road और Oakley Meta Vanguard White with Prizm Sapphire शामिल हैं। वहीं Ray-Ban Meta Gen 2 की शुरुआती कीमत 39,900 रुपये है।