OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट OnePlus Pad 4 लॉन्च कर दिया है।

OnePlus Pad 4 हुआ 13MP कैमरा, 13380mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Pad 4 में 13.2 इंच की 3.4K 144Hz डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Pad 4 में 13.2 इंच की 3.4K 144Hz डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Pad 4 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 3nm चिपसेट है।
  • OnePlus Pad 4 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन

OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट OnePlus Pad 4 लॉन्च कर दिया है। Pad 4 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 3nm मोबाइल प्लेटफॉर्म मिलता है। इस टैबलेट में 13,380mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W सुपरवीओओसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए OnePlus Pad 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Pad 4 Price

OnePlus Pad 4 के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। यह टैबलेट 5 मई से OnePlus की वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, OnePlus ऐप और चुनिंदा पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान पर 5000 रुपये छूट मिलेगी। वहीं 6 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी मिलेगा। 

OnePlus Pad 4 Specifications

OnePlus Pad 4 में 13.2 इंच की 3.4K 144Hz डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3392 x 2400, 315 PPI और 1000 निट्स ब्राइटनेस, 144Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 540Hz टच सैंपलिंग रेट है। इस टैबलेट में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 3nm मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ एड्रेनो 840 GPU दिया गया है। इस टैबलेट में 8GB / 12GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज है। वहीं यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pad 4 के रियर में LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस टैबलेट की लंबाई 289.71 मिमी, चौड़ाई 209.76 मिमी, मोटाई 5.94 मिमी और वजन 672 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप-सी यूएसबी 3.2 जेन 1 और 5G शेयरिंग शामिल है। इस टैबलेट में 13,380mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W सुपरवीओओसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »