• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट

Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट

कोरियन कंपनी गैलेक्सी एस27 में बड़ा डिजाइन अपग्रेड करने जा रही है। सीरीज के रेंडर्स में रियर में कैमरा आइलैंड हॉरिजॉन्टल नजर आ रहा है।

Samsung बदलने जा रही 6 साल बाद अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज का डिजाइन! Galaxy S27 के लिए बड़ा अपडेट

Photo Credit: Ice Universe

Galaxy S27 सीरीज के रेंडर्स में रियर में कैमरा आइलैंड हॉरिजॉन्टल प्लेस किया गया है।

ख़ास बातें
  • रेंडर्स में रियर में कैमरा आइलैंड हॉरिजॉन्टल प्लेस किया गया है।
  • कैमरा आईलैंड बहुत कुछ Google Pixel स्मार्टफोन्स से मिलता जुलता है।
  • कैमरा आइलैंड में तीन कैमरा सेंसर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

Samsung अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S में सबसे बड़ा कथित बदलाव करने जा रही है। लीक हुई जानकारी कहती है कि कंपनी आखिरकार अब सीरीज के डिजाइन में बदलाव की ओर रुख कर चुकी है। यह बदलाव Galaxy S27 सीरीज में होने जा रहा है। यह बदलाव सिर्फ सीरीज का लुक बदलने के लिए नहीं हो रहा है, कंपनी अपकमिंग सीरीज में एक बहुप्रतीक्षित फीचर लेकर आने वाली है। इसलिए यह बदलाव अब कंपनी के लिए जरूरी हो सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Samsung Galaxy S27 सीरीज के डिजाइन में नयापन आने वाला है। पिछले 6 सालों से सैमसंग इस सीरीज में एक ही तरह के डिजाइन को इस्तेमाल करती आई है। लेकिन अब आखिरकार फैंस को सीरीज का नया लुक देखने को मिलेगा। गैलेक्सी एस27 सीरीज के कॉन्सेप्ट रेंडर लीक हो गए हैं। आईस यूनिवर्स की रिपोर्ट की मानें तो कोरियन कंपनी गैलेक्सी एस27 में बड़ा डिजाइन अपग्रेड करने जा रही है। कंपनी रियर कैमरा मॉड्यूल को बदलने जा रही है। रियर पैनल में कंपनी मेग्नेट्स भी डालने जा रही है। इसलिए भी यह बदलाव जरूरी बताया गया है। 

Galaxy S27 सीरीज के रेंडर्स में रियर में कैमरा आइलैंड हॉरिजॉन्टल प्लेस किया गया है। यह सिर्फ कैमरा स्पेसिफिकेशंस के लिए नहीं है, बल्कि फोन में मेग्नेट्स कैसे फिट हों, इसके लिए भी कंपनी के लिए ऐसा डिजाइन एडॉप्ट करना जरूरी लग रहा है। यह कैमरा आईलैंड बहुत कुछ Google Pixel स्मार्टफोन्स से मिलता जुलता है। 

कैमरा आइलैंड में तीन कैमरा सेंसर नजर आ रहे हैं। यहां पर एक बात यह भी ध्यान खींचती है कि सीरीज के Ultra मॉडल्स में चार कैमरा देखने को मिलते हैं। इस लिहाज से ऐसा कैमरा आईलैंड चार लेंस को कैसे जगह दे पाता है, यह देखने वाली बात होगी, या फिर कंपनी अल्ट्रा मॉडल को तीन कैमरा लेंसेस तक ही सीमित रखेगी? खैर, कुछ रेंडर्स चार कैमरा लेंस के साथ भी लीक हुए हैं। अब देखने वाली बात होगी कि कंपनी इनमें से कौन से डिजाइन के साथ नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को पेश करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »