Google Maps के 10 छुपे फीचर्स, जो हर यूजर को जरूर पता होने चाहिए

Google Maps में कई ऐसे hidden फीचर्स हैं जो ट्रैवल को आसान बनाते हैं। जानें 10 जरूरी सेटिंग्स और उनका इस्तेमाल।

Google Maps के 10 छुपे फीचर्स, जो हर यूजर को जरूर पता होने चाहिए

Photo Credit: Google

Google Maps के hidden फीचर्स ट्रैवल और नेविगेशन को आसान बनाते हैं

ख़ास बातें
  • Google Maps में toll avoid, speedometer और parking save जैसे फीचर्स
  • EV और public transport के लिए भी खास सेटिंग्स उपलब्ध
  • hidden फीचर्स से ट्रैवल प्लानिंग और नेविगेशन और आसान बनता है
विज्ञापन

Google Maps आज सिर्फ रास्ता दिखाने वाला ऐप नहीं रहा, बल्कि यह एक पूरा स्मार्ट ट्रैवल असिस्टेंट बन चुका है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में हम ज्यादातर लोग बस लोकेशन डालकर नेविगेशन शुरू कर देते हैं, लेकिन इसके अंदर कई ऐसे फीचर्स और सेटिंग्स छिपी होती हैं जो आपके ट्रैवल एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बना सकती हैं। खासकर अगर आप ज्यादा ड्राइव करते हैं, रोड ट्रिप्स पर जाते हैं या रोज ऑफिस आने-जाने के लिए Maps का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खास फीचर्स आपके काफी काम आ सकते हैं। इनमें बैटरी बचाने से लेकर ट्रैफिक के हिसाब से टाइम सेट करना, स्पीड लिमिट देखना और यहां तक कि अपनी पार्किंग लोकेशन सेव करना जैसी सुविधाएं शामिल हैं। यहां हम आपको Google Maps के ऐसे ही 10 सेटिंग्स के बारे में बता रहे हैं, जो हर पावर यूजर को जरूर पता होने चाहिए।

Avoid tolls, highways, or ferries

अगर आप टोल टैक्स से बचना चाहते हैं या हाईवे या फेरी रूट नहीं लेना चाहते, तो Google Maps में इसका ऑप्शन दिया गया है। इसके लिए पहले डेस्टिनेशन डालें, फिर ऊपर दिए गए “Options” या तीन डॉट्स मेन्यू पर टैप करें और “Route options” में जाकर “Avoid tolls”, “Avoid highways” या “Avoid ferries” को ऑन कर दें। इसके बाद Maps आपको उसी हिसाब से वैकल्पिक रास्ता दिखाएगा।

Add multiple stops to a route

लंबे सफर में अगर आपको एक से ज्यादा जगहों पर रुकना है, तो आप एक ही रूट में कई स्टॉप जोड़ सकते हैं। डेस्टिनेशन सेट करने के बाद “Add stop” का ऑप्शन चुनें और अलग-अलग लोकेशन्स जोड़ते जाएं। आप इन्हें ड्रैग करके क्रम भी बदल सकते हैं। इससे पूरा रूट एक साथ मैनेज करना आसान हो जाता है।

Set a departure time

अगर आप ट्रैफिक को ध्यान में रखकर ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो “Set depart or arrive time” फीचर काम आता है। डेस्टिनेशन डालने के बाद तीन डॉट्स पर टैप करें और यह ऑप्शन चुनें। यहां आप समय सेट कर सकते हैं और Maps आपको अनुमानित ट्रैफिक के आधार पर ट्रिप का टोटल टाइम बताएगा।

Turn on Glanceable Directions

यह फीचर आपको बार-बार फोन अनलॉक किए बिना डायरेक्शन देखने में मदद करता है। नेविगेशन शुरू करने के बाद सेटिंग्स में जाकर “Glanceable directions” ऑन करें। इससे लॉक स्क्रीन या नोटिफिकेशन में ही अगला टर्न और दिशा दिखाई देती रहती है।

Enable power-saving mode

लंबे सफर में बैटरी बचाने के लिए आप Maps का पावर-सेविंग मोड इस्तेमाल कर सकते हैं। Navigation के दौरान सेटिंग्स में जाकर “Power saving mode” ऑन करें। इससे स्क्रीन और बैकग्राउंड प्रोसेस कम हो जाते हैं, जिससे बैटरी ज्यादा देर तक चलती है।

Show the speedometer and speed limits

Google Maps में स्पीडोमीटर और स्पीड लिमिट दिखाने का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे आप ड्राइविंग के दौरान स्पीड कंट्रोल कर सकते हैं। इसे ऑन करने के लिए Settings > Navigation settings में जाएं और “Speedometer” तथा “Speed limits” को ऑन करें।

Turn off voice over Bluetooth

अगर आप अपने वाहन में गाने सुन रहे हैं और आप चाहते हैं कि नेविगेशन की आवाज से म्यूजिक का मजा किरकिरा न हो। Settings > Navigation settings में जाकर “Play voice over Bluetooth” को ऑफ कर दें। इससे नेविगेशन की आवाज कार के स्पीकर्स से नहीं, बल्कि फोन के स्पीकर से आएगी और म्यूजिक अपनी वॉल्यूम में चलता रहेगा।

EV model and charging plug

इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों के लिए Google Maps में EV सेटिंग्स भी दी गई हैं। Settings > Electric vehicle settings में जाकर अपना वाहन मॉडल और चार्जिंग प्लग टाइप सेट कर सकते हैं। इससे Maps आपको हर रूट पर सही चार्जिंग स्टेशन दिखाता है।

Peferred public transit mode

अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करते हैं, तो आप अपनी पसंद का मोड सेट कर सकते हैं। Directions में “Transit” ऑप्शन चुनने के बाद Filters में जाकर बस, मेट्रो या ट्रेन में से अपनी प्राथमिकता चुन सकते हैं, जिससे आपको उसी के अनुसार रूट दिखेंगे।

Save your parking location

कार पार्क करने के बाद लोकेशन भूलने से बचने के लिए Google Maps में “Save parking” फीचर दिया गया है। अपनी लोकेशन पर ब्लू डॉट पर टैप करें और “Save parking” चुनें। बाद में Maps आपको वापस उसी जगह तक पहुंचने में मदद करेगा।

कुल मिलाकर ये सभी फीचर्स Google Maps को सिर्फ एक नेविगेशन ऐप नहीं बल्कि एक स्मार्ट ट्रैवल असिस्टेंट बना देते हैं। अगर आप इन सेटिंग्स का सही इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी यात्रा ज्यादा आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  2. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  5. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  6. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
  7. 108MP कैमरा, 6520mAh बैटरी के साथ Honor 600e लॉन्च, जानें क्या हैं खासियतें
  8. Oppo A6c भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन, 3.5mm हेडफोन जैक, कीमत ₹13,999
  9. Infinix HOT 70 लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ जानें कैसे हैं फीचर्स और कीमत
  10. Airtel Priority क्या है, किन फोन में चलेगी सर्विस और क्यों हो रहा विवाद? जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »