• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tata Nexon ev Dark edition Price : टाटा की नई इलेक्‍ट्रि‍क कार कितने में आएगी? जानें ऑन रोड प्राइस

Tata Nexon ev Dark edition Price : टाटा की नई इलेक्‍ट्रि‍क कार कितने में आएगी? जानें ऑन-रोड प्राइस

Tata Nexon ev Dark edition Price : दिल्‍ली के मुकाबले हैदराबाद में यह कार 3 लाख रुपये तक ऑन-रोड महंगी हो जाती है।

Tata Nexon ev Dark edition Price : टाटा की नई इलेक्‍ट्रि‍क कार कितने में आएगी? जानें ऑन-रोड प्राइस

Photo Credit: tata

Tata Nexon ev डार्क एडिशन में 12.3 इंच का एक टच इफोटेनमेंट सिस्‍टम दिया गया है।

ख़ास बातें
  • टाटा नेक्‍सॉन ईवी का डार्क एडिशन हाल में हुआ लॉन्‍च
  • इसकी एक्‍स शो-रूम कीमत 20 लाख रुपये से कम है
  • ऑन रोड प्राइस 20 लाख से 23 लाख रुपये के बीच हैं
विज्ञापन
इलेक्‍ट्र‍िक वीकल्‍स की कैटिगरी में टाटा मोटर्स (Tata) का दबदबा कायम है। हाल ही में कंपनी ने Tata Nexon ev का डार्क एडिशन लॉन्‍च किया है। यह कार को ब्‍लैक लुक देता है साथ ही कई और कॉ‍स्‍मेटिक चेंज भी पेश करता है। अगर आप Tata Nexon ev का डार्क एडिशन खरीदने का मन बना रहे हैं तो जान लें कि इसकी कीमत 19.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कार के ऑन रोड प्राइस 20 लाख रुपये से ऊपर जाते हैं। हालांकि कीमत में बदलाव शहर-दर-शहर अलग-अलग है। खास यह है कि दिल्‍ली के मुकाबले हैदराबाद में यह कार 3 लाख रुपये तक ऑन-रोड महंगी हो जाती है। 

Tata Nexon ev  को दिल्‍ली में ऑन रोड 20.71 लाख रुपये में लिया जा सकता है। मुंबई में इसकी ऑन-रोड कीमत 20.67 लाख रुपये है। चेन्‍नई में यह कार ऑन-रोड 20.68 लाख रुपये में मिल जाती है, जबकि कोलकाता में इसके ऑन-रोड प्राइस 20.67 लाख रुपये हैं। 

बंगलूरू में Tata Nexon ev के ऑन-रोड प्राइस 20.68 लाख रुपये के करीब हैं। पुणे में इसकी कीमत 20.67 लाख रुपये, कोच्चि में 20.65 लाख और चंडीगढ़ में 20.65 लाख रुपये बैठती है। हालांकि अहमदाबाद में यह ऑन-रोड 21.83 लाख रुपये की पड़ती है, जबकि हैदराबाद में इसके लिए 23.39 लाख रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं। (ऑन-रोड कीमतें मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। आपके शहर में दाम अलग हो सकते हैं।)

बात करें इस कार के लुक की तो डार्क एडिशन नेक्‍सॉन ईवी को ब्‍लैक शेड में तैयार किया गया है। इसका फ्रंट ग्रिल, रूफ रेल्‍स और अलॉय वील भी ब्‍लैक हैं। अंदर ब्‍लैक लेदर शीट्स मिल जाती हैं, जो इसके लुक में चार चांद लगाती है।  

Tata Nexon ev डार्क एडिशन में 12.3 इंच का एक टच इफोटेनमेंट सिस्‍टम दिया गया है जो ऐपल कार प्‍ले, एंड्रॉयड ऑटो जैसी खूबियों से पैक है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, वायरलैस चार्जर भी दिया गया है। फास्‍ट चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट है। साउंड सिस्‍टम जेबीएल के लगाए गए हैं।  

कंपनी का दावा है कि Tata Nexon ev डार्क एडिशन को सिंगल चार्ज में 465 किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकता है और इसकी टॉप स्‍पीड 150 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें 40.5 kWh की बैटरी लगी है, जिसके साथ इलेक्ट्रिक मोटर पेयर है। गाड़ी के बाकी फीचर नेक्‍सॉन ईवी के स्‍टैंडर्ड मॉडलों से मिलते-जुलते हैं। 

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »