क्रिप्टो मार्केट में बढ़ी बिकवाली, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से नीचे

Ether का प्राइस लगभग 0.19 प्रतिशत कम होकर 3,262 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस लगभग आठ डॉलर घटा है

क्रिप्टो मार्केट में बढ़ी बिकवाली, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से नीचे

Ether का प्राइस लगभग 0.19 प्रतिशत कम होकर 3,262 डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू लगभग 654 डॉलर कम हुई है
  • USD Coin, Ripple, Cardano, Polkadot में भी गिरावट थी
  • अमेरिकी सरकार की Silk Road से जब्त किए गए बिटकॉइन को बेचने की योजना है
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह की तेजी से बाद क्रिप्टो मार्केट में गिरावट है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस बुधवार को 0.33 प्रतिशत घटा है। यह लगभग 65,448 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू लगभग 654 डॉलर कम हुई है। 

Ether का प्राइस लगभग 0.19 प्रतिशत कम होकर 3,262 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस लगभग आठ डॉलर घटा है। इसके अलावा USD Coin, Ripple, Cardano, Polkadot, Cronos और Stellar में गिरावट थी। पिछले एक दिन मे्ं क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.61 प्रतिशत घटकर लगभग 2.49 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन को लेकर सेंटीमेंट नेगेटिव है और बिकवाली का दबाव है। इसके पीछे फेडरल रिजर्व की ओर से की गई घोषणा और अमेरिकी सरकार की Silk Road से जब्त किए गए 51,680.33 बिटकॉइन को बेचने की योजना है।" क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट डेस्क ने कहा, "क्रिप्टो मार्केट में गिरावट है और मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज में से अधिकतर नुकसान में हैं। हालांकि, स्पॉट बिटकॉइन  ETF के लिए इंस्टीट्यूशनल डिमांड बढ़ी है।" 

भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। हाल ही में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि देश में क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता। क्रिप्टो मार्केट में आई तेजी के बाद इस सेक्टर को लेकर सरकार के रवैये में बदलाव के प्रश्न पर, सीतारमण का कहना था, "सरकार का हमेशा से यह मानना रहा है कि क्रिप्टो को लेकर बनाए गए एसेट्स को ट्रेडिंग और कई अन्य चीजों के लिए एसेट्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने इन्हें रेगुलेट नहीं किया है। ये करेंसीज नहीं हो सकते और यह केंद्र सरकार की पोजिशन है।" अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF को सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई थी। इससे पहले कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने कहा था कि ट्रांजैक्शंस में आसानी की वजह से स्टॉक मार्केट से बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स का रुख क्रिप्टो सेगमेंट की ओर हो सकता है। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »