Motorola ने अपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज में विस्तार करते हुए Motorola Razr 70 Ultra, Motorola Razr 70 Plus और Motorola Razr 70 को लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Motorola
Motorola Razr 70 Ultra में 7 इंच की फ्लेक्सव्यू 1.5K pOLED LTPO डिस्प्ले है।
Motorola ने अपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज में विस्तार करते हुए Motorola Razr 70 Ultra, Motorola Razr 70 Plus और Motorola Razr 70 को लॉन्च कर दिया है। वहीं ये स्मार्टफोन अमेरिका में Razr Ultra (2026), Razr Plus (2026) और Razr (2026) के नाम से आए हैं, जिनमें समान फीचर्स दिए गए हैं। यहां हम आपको Motorola Razr 70 Ultra, Motorola Razr 70 Plus और Motorola Razr 70 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Motorola Razr Ultra की कीमत USD 1,499.99 (लगभग 1,42,300 रुपये) है। यह बेस्ट बाय, अमेजन और Motorola की वेबसाइट पर अनलॉक मोड में उपलब्ध है। वहीं Motorola Razr+ की कीमत USD 1,099.99 (लगभग 1,04,365 रुपये) है। यह लॉन्च के समय AT&T के साथ-साथ अनलॉक मोड में उपलब्ध है और बाद में T-Mobile पर भी उपलब्ध है। जबकि Motorola Razr की कीमत USD 799.99 (लगभग 75,900 रुपये) है। बूस्ट मोबाइल, स्पेक्ट्रम मोबाइल, वेरिज़ोन, विज़िबल और गूगल फाई वायरलेस समेत अन्य कैरियर के जरिए अनलॉक मोड में उपलब्ध है। Motorola Razr लाइनअप अमेरिका में प्री-ऑर्डर 14 मई से शुरू होगी और बिक्री 21 मई से शुरू होगी।
Motorola Razr 70 सीरीज आने वाले महीनों में यूरोप, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। Motorola Razr 70 Ultra की कीमत 1,199.99 GBP (लगभग 1,53,500 रुपये) है। वहीं Motorola Razr 70+ की कीमत 1000 GBP (लगभग 1,27,920 रुपये) है। जबकि Motorola Razr 70 की कीमत 799.99 GBP (लगभग 1,02,325 रुपये) है।
Motorola Razr 70 Ultra / Razr Ultra (2026) में 7 इंच की फ्लेक्सव्यू 1.5K pOLED LTPO डिस्प्ले है, जिसका 1224×2992 पिक्सल, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक ब्राइटनेस है। वहीं 4 इंच क्विकव्यू pOLED LTPO डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1272×1080 पिक्सल, 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3nm मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ एड्रेनो 830 GPU मिलता है। यह फोन 16GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर आता है। यह फोन पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी मिलता है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 68W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Motorola Razr 70 Plus / Razr Plus (2026) में 6.9 इंच की फ्लेक्सव्यू FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2640 पिक्सल, 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। वहीं 4 इंच की pOLED LTPS डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1056×1066 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 1700 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म है। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 256GB / 512GB स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉइड 16 के साथ आता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग के साथ आता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। इसमें 4,500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Motorola Razr 70 / Razr (2026) में 6.96 इंच फ्लेक्सव्यू FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2640 पिक्सल, 1-120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। वहीं 3.63 इंच की क्विकव्यू pOLED 90Hz LTPS डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1056×1066 पिक्सल, 1700 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7450X 4nm प्रोसेसर के साथ माली-G615 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 256GB स्टोरेज है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर काम करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसस फोन के रियर में f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP48 रेटिंग से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। इस फोन में 4,800mAh बैटरी है जो कि 30W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी