• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • BMW का इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 04 अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 129 किलोमीटर की रेंज

BMW का इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 04 अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 129 किलोमीटर की रेंज

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में लिक्विड-कूल्ड परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दी गई है। इस मोटर की पावर रेटिंग 19.72 bhp की है

BMW का इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 04 अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 129 किलोमीटर की रेंज

इसकी बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में चार घंटे से कुछ अधिक लगते हैं

ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल मार्केट में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पहले से बिक्री हो रही है
  • CE 04 की टॉप स्पीड 120 kmph की है
  • इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Rain और Road हैं
विज्ञापन
लग्जरी कारें बनाने वाली BMW की पिछले कुछ वर्षों में भारत में बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी की यूनिट BMW Motorrad ने देश में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 04 अगले महीने लॉन्च करने की तैयारी की है। इंटरनेशनल मार्केट में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की पहले से बिक्री की जा रही है। 

CE 04 का प्राइस 11,795 डॉलर का है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 129 किलोमीटर की है। इसकी बैटरी को पूरी तरह चार्ज करने में चार घंटे से कुछ अधिक लगते हैं। हालांकि, फास्ट चार्जर से इसे लगभग एक घंटा 40 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में लिक्विड-कूल्ड परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दी गई है। इस मोटर की पावर रेटिंग 19.72 bhp की है। इसका अधिकतम पावर आउटपुट 41.4 bhp और पीक टॉर्क 61 Nm का है। CE 04 की टॉप स्पीड 120 kmph की है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर केवल 2.6 सेकेंड में 50 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। इसमें तीन राइडिंग मोड - Eco, Rain और Road हैं। CE 04 में TFT डिस्प्ले, LED हेडलैम्प, ABS, इलेक्ट्रॉनिक रिवर्स और USB C दिए गए हैं। 

हाल ही में BMW ने देश में इलेक्ट्रिक i5 कार को लॉन्च किया था। इसका प्राइस लगभग 1.20 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) का है। देश में इसका टॉप-एंड M60 xDrive वेरिएंट उपलब्ध कराया गया है। इसे कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) यूनिट के तौर पर लाया गया है। BMW i5 M60 में 83.9 kWh का बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 516 किलोमीटर की है। इसमें डुअल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। इसके प्रत्येक एक्सल पर एक मोटर है। इसकी अधिकतम पावर 593 bhp और पीक टॉर्क 795 Nm का है। यह 3.8 सेकेंड में 100 kmph तक पहुंच सकती है। 

इसकी टॉप स्पीड लगभग 230 kmph की है। इसके साथ 11 kW का वॉल चार्जर दिया जाएगा। इसके अलावा कस्टमर्स के पास 22 kW AC चार्जर पर अपग्रेड करने का भी विकल्प है। इसे 205 kW DC फास्ट चार्जर के इस्तेमाल से केवल 30 मिनटों में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें वर्टिकल तरीके से लगाए गए दो LED DRL के साथ स्लिम हेडलैम्प हैं। इसकी टेललाइट का डिजाइन नई 7 सीरीज /i7 के समान है। इलेक्ट्रिक BMW i5 में 12.3 इंच डिजिल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 14.9 इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  2. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  3. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  5. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  6. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  7. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  8. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  9. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  10. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »