• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • खोए चोरी हुए फोन को 2 मिनट में कहीं से भी करें लॉक, जानें आसान तरीका

खोए-चोरी हुए फोन को 2 मिनट में कहीं से भी करें लॉक, जानें आसान तरीका

फोन खोने पर उसे रिमोटली लॉक करने के आसान तरीके जानें।

खोए-चोरी हुए फोन को 2 मिनट में कहीं से भी करें लॉक, जानें आसान तरीका

Find My सर्विस फोन को रिमोटली लोकेट कर सकती है

ख़ास बातें
  • Android में Find My Device से फोन रिमोटली लॉक किया जा सकता है
  • iPhone में Lost Mode से फोन लॉक और ट्रैक किया जा सकता है
  • जरूरत पड़ने पर फोन का डेटा भी रिमोटली डिलीट किया जा सकता है
विज्ञापन

आज के समय में स्मार्टफोन खो जाना या चोरी होना सिर्फ एक डिवाइस खोना नहीं है, बल्कि आपके पर्सनल डेटा, बैंकिंग ऐप्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है। कई लोग सोचते हैं कि फोन हाथ से गया तो सब खत्म, लेकिन ऐसा नहीं है। Android और iPhone दोनों में ऐसे फीचर्स पहले से मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप दूर बैठकर अपने फोन को लॉक कर सकते हैं, डेटा सुरक्षित रख सकते हैं और जरूरत पड़े तो पूरा डेटा डिलीट भी कर सकते हैं। बस जरूरी है कि आपको सही प्रोसेस पता हो और कुछ सेटिंग्स पहले से ऑन हों।

Android फोन को रिमोटली लॉक कैसे करें (Find My Device)

अगर आपका Android फोन खो गया है, तो Find My Device की मदद से उसे लॉक कर सकते हैं;

  • किसी दूसरे फोन या लैपटॉप से google.com/android/find खोलें
  • अपने Google अकाउंट से लॉगिन करें
  • डिवाइस सिलेक्ट करें
  • "Secure Device" या "Lock" ऑप्शन पर क्लिक करें

इससे आपका फोन तुरंत लॉक हो जाएगा और आप मैसेज या नंबर भी स्क्रीन पर दिखा सकते हैं। ध्यान रखें कि आपको अपने मेन Google अकाउंट का यूजरनेम और पासवर्ड हमेशा याद रहना चाहिए, या आप उसे किसी ऐसी जगह नोट करके रख सकते हैं, जिसका एक्सेस आपके पास हमेशा रहे।

iPhone को रिमोटली लॉक कैसे करें (Find My iPhone)

iPhone यूजर्स Find My ऐप या iCloud के जरिए फोन लॉक कर सकते हैं;

  • icloud.com/find पर जाएं
  • Apple ID से लॉगिन करें
  • अपना डिवाइस चुनें
  • "Lost Mode" ऑन करें

इससे फोन लॉक हो जाएगा और आप उसमें मैसेज या कॉन्टैक्ट नंबर भी दिखा सकते हैं।

जरूरत पड़े तो डेटा भी पूरा तरह से मिटा कर सकते हैं

अगर आपको लगता है कि फोन वापस मिलना मुश्किल है, तो आप रिमोटली पूरा डेटा डिलीट भी कर सकते हैं। यह आखिरी ऑप्शन होता है, क्योंकि इसके बाद फोन ट्रैक नहीं हो पाएगा।

इसके लिए खोए/चोरी हुए फोन में ये सेटिंग्स पहले से ऑन होना जरूरी है;

  • Location (GPS) ऑन हो
  • इंटरनेट (Wi-Fi या मोबाइल डेटा) चालू हो
  • Google या Apple अकाउंट लॉगिन हो
  • Find My Device / Find My फीचर एक्टिव हो

रिमोटली डेटा Erase करने का तरीका

पहले की तरह Google (Find My Device) या Apple (Find My / iCloud) अकाउंट को किसी दूसरे डिवाइस पर लॉग-इन करें। यहां डिवाइस सिलेक्ट करके "Erase Device" या "Erase iPhone" ऑप्शन चुनें। कन्फर्म करने के बाद फोन का पूरा डेटा रिमोटली डिलीट हो जाएगा। ध्यान रखें, यह आखिरी स्टेप होता है, क्योंकि इसके बाद डिवाइस ट्रैक नहीं किया जा सकेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »