• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • रोड ऐसी हो, तो नहीं लगेगा जाम! आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, जानें क्‍या बोले लोग

रोड ऐसी हो, तो नहीं लगेगा जाम! आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, जानें क्‍या बोले लोग

आनंद महिंद्रा ने 23 फरवरी को सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया था। 47 सेकंड के वीडियो में दिखाया गया है कि बिना ट्रैफिक सिग्नल के भी यातायात को संभाला जा सकता है।

रोड ऐसी हो, तो नहीं लगेगा जाम! आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो, जानें क्‍या बोले लोग

वीडियो पर कई इंटरनेट यूजर्स ने अपनी राय दी है। कुछ लोग इस सड़क मॉडल से प्रभावित हुए, जबकि कई ने संदेह जताया और कहा कि यह भारत में काम नहीं करेगा।

ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा का ट्वीट हो रहा वायरल
  • रोड डिजाइन का वीडियो किया था शेयर
  • भारतीय यूजर्स दे रहे रिएक्‍शन
विज्ञापन
भारत के शहरों में ट्रैफ‍िक जाम एक बड़ी समस्‍या है। लोग घंटों ट्रैफ‍िक जाम में फंसने से परेशान होते हैं। सड़कों के चौड़ीकरण के बावजूद जाम की समस्‍या खत्‍म नहीं हो पा रही है। गाड़‍ियों की बढ़ती संख्‍या से शहर-दर-शहर जाम से जूझ रहे हैं। क्‍या इस परेशानी से निजात मिल सकती है। अपने नए ट्वीट में उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने रोड डिजाइन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिना ट्रैफ‍िक सिग्‍नल के गाड़‍ियां सरपट दौड़ रही हैं। लेकिन क्‍या यह भारत में कामयाब हो सकता है, यूजर्स इस पर अपनी राय दे रहे हैं।    

आनंद महिंद्रा का ट्वीट वायरल हो रहा है। ट्विटर पर उनके 10 मिलियन से ज्‍यादा फॉलोवर हैं, जिनमें से कई इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खास बात है कि कई यूजर रोड डिजाइन के आइडिया से सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि भारत के संदर्भ में यह काम नहीं आएगा। 

आनंद महिंद्रा ने 23 फरवरी को सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया था। 47 सेकंड के वीडियो में दिखाया गया है कि बिना ट्रैफिक सिग्नल के भी यातायात को संभाला जा सकता है। बताया जाता है कि इस रोड डिजाइन को साल 2016 में यमन के इंजीनियर मुहम्मद अवास ने डिजाइन किया था।
 

वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, ‘आकर्षक। यमन के एक इंजीनियर मुहम्मद अवास (2016 में डेवलप) द्वारा ‘आधे चौराहे' का उपयोग करके डिजाइन किया गया यह मॉडल ट्रैफ‍िक लाइट्स के बिना यातायात को लगातार कंट्रोल करता है। लेकिन क्या इसमें ईंधन का ज्यादा इस्तेमाल शामिल है?' वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़‍ियां सड़क पर बिना रुके आगे बढ़ रही हैं। 
 

आनंद महिंद्रा के इस वीडियो पर कई इंटरनेट यूजर्स ने अपनी राय दी है। कुछ लोग इस सड़क मॉडल से प्रभावित हुए, जबकि कई ने संदेह जताया और कहा कि यह भारत में काम नहीं करेगा। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि यह मॉडल बेहतर नहीं है क्योंकि इसमें ईंधन का ज्‍यादा इस्‍तेमाल होता है। टाइम भी ज्‍यादा लगता है। हालांकि एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि ईंधन की खपत कोई समस्या नहीं होनी, अगर सिग्‍नल पर इंतजार करना और जाम में फंसना ना पड़े। 
 

वहीं एक और यूजर ने भी मॉडल से अहमत‍ि जताते हुए लिखा कि यहां कई सारी अड़चनें नजर आती हैं। अगर रोड पर ट्रैफ‍िक ना हो, तब भी लंबा रूट लेना होगा। आनंद महिंद्रा के इस वीडियो को अबतक 14 लाख से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »