Ring

Ring - ख़बरें

  • Casio की स्मार्ट रिंग-वॉच लॉन्च, दिखने में खूबसूरत रिंग, स्मार्टवॉच के हेल्थ फीचर्स! जानें कीमत
    Casio CRW-H001M-8 एक मिनी स्मार्टवॉच है जो स्मार्ट रिंग की तरह भी इस्तेमाल की जा सकती है। यह साइज में बहुत छोटी है और बिल्कुल रिंग के जैसी नजर आती है। इसमें एक LCD डिस्प्ले लगा है जिसके नीचे पूरा हेल्थ मॉनिटरिंग मॉड्यूल दिया गया है।
  • URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
    URBN ने भारतीय बाजार में Atom Link 5 इन 1 पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 10,000mAh बैटरी, 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग, Apple Watch चार्जिंग सपोर्ट और इनबिल्ट USB Type-C व Lightning केबल्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह कंपैटिबल डिवाइस को 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। इसके साथ MagTag Ring भी मिलती है, जिससे ज्यादा स्मार्टफोन्स पर मैग्नेटिक चार्जिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत 2,799 रुपये है और यह Black व Blue कलर में कई ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
  • Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
    Rogbid SR15 कंपनी की नई स्मार्टरिंग के रूप में लॉन्च की गई है। इस वियरेबल को कंपनी ने खास डिस्प्ले से नवाजा है। यह एक यूनीक फीचर है जो किसी स्मार्टरिंग में अभी तक दुर्लभ है। इसका बिल्ट-इन डिस्प्ले कई तरह की जानकारी दिखाता है। साथ ही नोटिफिकेशंस अलर्ट भी मिलते हैं जिसके लिए वाइब्रेशन मोटर भी इसमें लगी है।
  • Oura Ring 5: छोटी सी रिंग करेगी नींद, दिल और सेहत को मॉनिटर, इस कीमत में हुई लॉन्च
    ŌURA ने अपना नया स्मार्ट रिंग Oura Ring 5 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह Oura Ring 4 के मुकाबले 40% छोटा है और बेहतर आराम के लिए डिजाइन किया गया है। नए स्मार्ट रिंग में टाइटेनियम बॉडी, IP68 वाटर रेजिस्टेंस, Health Radar सिस्टम और AI आधारित हेल्थ इनसाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। डिवाइस में लाइव वर्कआउट ट्रैकिंग, Blood Pressure Signals, GLP-1 Insights और Oura Advisor AI जैसे टूल्स भी शामिल हैं। Oura Ring 5 की ग्लोबल प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसकी शिपिंग 4 जून 2026 से शुरू होगी।
  • धरती से टकराने से पहले रोके जाएंगे एस्टेरॉयड! जानिए क्या है Blue Origin का बड़ा मिशन
    Jeff Bezos की कंपनी Blue Origin ने NASA और Caltech के साथ मिलकर NEO Hunter मिशन पर काम शुरू किया है, जिसका उद्देश्य पृथ्वी को एस्टेरॉयड जैसे खतरों से बचाना है। यह मिशन Blue Ring स्पेसक्राफ्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, जो पहले एस्टेरॉयड का अध्ययन करेगा और जरूरत पड़ने पर उसकी दिशा बदलने की कोशिश करेगा। इसके लिए आयन बीम और टक्कर जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। मिशन के दौरान छोटे सैटेलाइट्स डेटा इकट्ठा करेंगे और “Slamcam” इम्पैक्ट को रिकॉर्ड करेगा।
  • Oura Ring 4 भारत में हुई लॉन्च, हार्ट रेट, स्ट्रेस, स्लीप भी करेगी मॉनिटर, जानें कीमत
    Oura Ring 4 भारत में लॉन्च हो गई है। Oura की ओर से यह लॉन्च की गई है जिसे कंपनी ने 2024 में ही पेश कर दिया था। अब यह खरीद के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। यह स्मार्टरिंग कई तरह के एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ आती है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो कलाई पर कोई हेल्थ या फिटनेस वियरेबल नहीं पहनना चाहते हैं, यह एक स्टाइलिश और कॉम्पेक्ट विकल्प बन जाती है
  • PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
    Sony ने PlayStation Plus मार्च 2026 गेम्स कैटलॉग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस महीने PS Plus Extra और Premium सब्सक्राइबर्स के लिए कई नए गेम्स जोड़े जा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक 17 मार्च से Persona 5 Royal, Warhammer 40,000 Space Marine 2 और Madden NFL 26 जैसे गेम कैटलॉग का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा Metal Eden, The Lord of the Rings Return to Moria और Astroneer भी इस लाइनअप में शामिल हैं। वहीं Premium सब्सक्राइबर्स के लिए Tekken Dark Resurrection नाम का क्लासिक गेम भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इन रोमांचक PlayStation गेम्स को फ्री में खेलने का मौका, मार्च महीने की पूरी लिस्ट हुई लीक
    PlayStation Plus सब्सक्रिप्शन सर्विस के मार्च 2026 गेम्स की लिस्ट कथित तौर पर लीक हो गई है। लीक के मुताबिक इस महीने PS Plus Extra और Premium कैटलॉग में कई नए गेम शामिल किए जा सकते हैं। लीक में Persona 5 Royal, Warhammer 40,000 Space Marine 2 और Madden NFL 26 जैसे टाइटल शामिल बताए गए हैं। इसके अलावा Metal Eden, The Lord of the Rings Return to Moria और Astroneer जैसे गेम भी सूची में हो सकते हैं। वहीं Premium सब्सक्राइबर्स के लिए क्लासिक गेम Tekken Dark Resurrection को भी जोड़े जाने की बात कही गई है।
  • अंतरिक्ष में दिखेंगे उल्का बारिश, सूर्य ग्रहण, क्रिसेंट मून के अद्भुत नजारे! नोट कर लें फरवरी के ये दिन
    अंतरिक्ष की रोचक घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए फरवरी का महीना बहुत ही खास होने वाला है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें अंतरिक्ष में ग्रहों और तारों की आंख मिचौली, उल्काओं की बरसात और ऐसी ही अन्य घटनाएं देखना पसंद है तो तैयार हो जाइए। फरवरी की शुरुआत से लेकर अंत तक कई खगोलीय घटनाएं इस महीने में होने वाली है। शुरुआत बर्फीले चंद्रमा (Snow Moon) से हो चुकी है।
  • Amazon Mega Smart Wearable Days: स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर डिस्काउंट
    Amazon Mega Smartwearable Days सेल में स्मार्टवॉच, स्मार्ट रिंग और फिटनेस बैंड पर बंपर बचत का मौका मिल रहा है। Apple Watch SE 3 GPS 40mm अमेजन पर 25,900 रुपये में मिल रही है। वहीं Redmi Watch 5 Active ई-कॉमर्स साइट पर 60% छूट के बाद 1,999 रुपये में खरीदा जा सकती है। जबकि CrossBeats Armour Pro AI Premium Smart Watch अमेजन सेल में 40% डिस्काउंट के बाद 5,999 रुपये में उपलब्ध हो रही है।
  • BoAt की नई Valour Ring 1 स्मार्ट अंगूठी ट्रैक करेगी फिटनेस और हेल्थ, फुल चार्ज में चलेगी 15 दिन! जानें कीमत
    boAt ने अपनी परफॉर्मेंस-फोकस्ड सब-ब्रांड Valour के तहत Valour Ring 1 लॉन्च कर दी है। यह एक स्मार्ट रिंग है, जिसे उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बिना स्मार्टवॉच पहने लगातार हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग चाहते हैं। Valour Ring 1 में 24x7 हार्ट-रेट मॉनिटरिंग, SpO₂, HRV, स्लीप ट्रैकिंग और 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्ट रिंग 15 दिन तक की बैटरी लाइफ देती है और 5ATM वाटर रेसिस्टेंस के साथ आती है। भारत में Valour Ring 1 की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्ट रिंग Amazon, Flipkart, boat-lifestyle.com और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
  • बोलो मत, बस सोचो और ये AI रिंग खुद रिकॉर्ड कर लेगी आपकी बात! इस कीमत में हुई लॉन्च
    Stream को यूजर अपने डॉमिनेंट हैंड की इंडेक्स फिंगर (तर्जनी उंगली) में पहनते हैं। इसमें माइक्रोफोन और टचपैड इनबिल्ट हैं। माइक डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है और तभी एक्टिव होता है जब यूजर टचपैड को प्रेस और होल्ड करता है। इस दौरान यह फुसफुसाहट जैसी धीमी आवाज भी पकड़ लेता है और उसे तुरंत ट्रांसक्राइब करके Stream की iOS ऐप में सेव कर देता है। कंपनी ने Stream रिंग के प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। सिल्वर मॉडल की कीमत $249 (लगभग 22,000 रुपये) और गोल्ड वेरिएंट की कीमत $299 (लगभग 26,500 रुपये) रखी गई है।
  • Pebble HALO Smart Ring भारत में लॉन्च: इस स्मार्ट अंगूठी में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
    Pebble ने आज भारत में अपने पहले स्मार्ट रिंग Pebble HALO से पर्दा हटा दिया है, जो कंपनी के मुताबिक, देश की पहली ऐसी स्मार्ट रिंग बताई गई है जिसमें इनबिल्ट डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। Pebble HALO की प्री-बुकिंग Pebble की वेबसाइट पर 3,999 रुपये के स्पेशल लॉन्च प्राइस पर शुरू हो गई है, जबकि इसका MRP 7,999 रुपये रखा गया है। 4 जुलाई 2025 से यह Flipkart और Pebble की वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • Pixel 10 में मिलेगा iPhones जैसा एक्सपीरिएंस, फास्ट वायरलेस चार्जिंग के साथ मैग्नेटिक एसेसरीज का सपोर्ट भी!
    Google कथित तौर पर अपने आगामी Pixel 10 सीरिज में मैग्नेटिक Qi 2.2 वॉयरलेस चार्जिंग ला सकता है और साथ में "Pixelsnap" नाम का अपना मैग्नेटिक एक्सेसरी लाइनअप भी लेकर आ सकता है। इसमें तीन संभावित एक्सेसरीज - Pixelsnap Charger, Charger with Stand और Pixelsnap Ring Stand शामिल हो सकते हैं, जो Apple के MagSafe जैसा स्मार्ट चार्जिंग एक्सपीरियंस Android में पेश करेंगे। 
  • QRing 3 Pro स्मार्ट रिंग 60 दिन तक बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    QRing ने अपनी नई स्मार्ट रिंग QRing 3 Pro को लेटेस्ट वियरेबल के तौर पर उतारा है। इसमें LED नोटिफिकेशंस मिलते हैं। रिंग में टच कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। यह पहले से ज्यादा राउंड और स्लीक बॉडी के साथ आती है। मुख्य हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट, रेस्टिंग हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन लेवल आदि शामिल हैं। स्मार्ट रिंग की कीमत 99 डॉलर (लगभग 8,500 रुपये) है।

Ring - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »