• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • अंतरिक्ष में दिखेंगे उल्का बारिश, सूर्य ग्रहण, क्रिसेंट मून के अद्भुत नजारे! नोट कर लें फरवरी के ये दिन

अंतरिक्ष में दिखेंगे उल्का बारिश, सूर्य ग्रहण, क्रिसेंट मून के अद्भुत नजारे! नोट कर लें फरवरी के ये दिन

फरवरी के इस वीकेंड पर आपको अंतरिक्ष में उल्काओं की बारिश देखने को मिलेगी।

अंतरिक्ष में दिखेंगे उल्का बारिश, सूर्य ग्रहण, क्रिसेंट मून के अद्भुत नजारे! नोट कर लें फरवरी के ये दिन

Photo Credit: Vecteezy

फरवरी में सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखाई देने वाला है। यह ग्रहण 17 फरवरी को लगने वाला है

ख़ास बातें
  • Crescent Moon 19 फरवरी को दिखाई देगा।
  • फरवरी में चंद्रमा और बुध ग्रह काफी करीब दिखाई देंगे।
  • फरवरी में सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखाई देने वाला है।
विज्ञापन

अंतरिक्ष की रोचक घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए फरवरी का महीना बहुत ही खास होने वाला है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें अंतरिक्ष में ग्रहों और तारों की आंख मिचौली, उल्काओं की बरसात और ऐसी ही अन्य घटनाएं देखना पसंद है तो तैयार हो जाइए। फरवरी की शुरुआत से लेकर अंत तक कई खगोलीय घटनाएं इस महीने में होने वाली है। शुरुआत बर्फीले चंद्रमा (Snow Moon) से हो चुकी है। 1 फरवरी को आकाश में स्नो मून निकला था जो पूर्णिमा का एक अद्भुत नजारा था। लेकिन निराश न हों, इस महीने में और भी कई खगोलीय घटनाएं देखने को मिलेंगी जिसमें ग्रहण, उल्का बारिश आदि अद्भुत घटनाएं शामिल हैं। आइए विस्तार से आपको इनके बारे में बताते हैं। 

उल्का बारिश (meteor shower)
फरवरी के इस वीकेंड पर आपको अंतरिक्ष में उल्काओं की बारिश देखने को मिलेगी। यह 8 फरवरी को अपने चरम पर होगी। इसे एल्फा सेंटॉरिड (Alpha Centaurid) उल्का बारिश कहा जाता है। यह 31 जनवरी से शुरू हो चुकी है लेकिन 8 फरवरी को यह सबसे ज्यादा प्रभावी होगी। यह उल्का बारिश 20 फरवरी तक चलने वाली है। चरम पर पहुंचने के बाद यानी 8 फरवरी के आसपास आपको आसमान में प्रति घंटा 6 उल्काएं गिरती हुईं देखने का मौका मिल सकता है। यह सबसे अधिक दक्षिणी गोलार्ध में प्रभावी होगा। वहीं, उत्तरी गोलार्ध के दक्षिणी क्षेत्र में भी यह काफी सक्रिय होगा। मध्यरात्रि के बाद इसे देखना सबसे उत्तम समय बताया गया है। Centaurus तारामंडल की तरफ यह बारिश देखी जा सकेगी। 

सूर्य ग्रहण 
फरवरी में सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा दिखाई देने वाला है। यह ग्रहण 17 फरवरी को लगने वाला है जब चांद हमारे सौरमंडल के तारे सूर्य को अपनी अपनी छाया में ढक लेगा। इसमें सूर्य रिंग ऑफ फायर (ring of fire) बनाएगा। यह स्थिति तब बनती है जब चांद सूरज के केंद्र के सामने फैल जाएगा और किनारों पर से रोशनी फूटेगी। यह नजारा बेहद अद्भुत होने वाला है। अंटार्कटिका और दक्षिणी हिंद महासागर में रिंग ऑफ फायर का सबसे बेहतरीन नजारा दिखेगा। अर्जेंटीना, चिली, बोत्सवाना और दक्षिणी अफ्रीका के कुछ हिस्सों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 

चंद्र-बुध जुगलबंदी
फरवरी में चंद्रमा और बुध ग्रह काफी करीब दिखाई देंगे। 18 फरवरी को हमारे चांद के पास बुध ग्रह दिखाई देने वाला है। ये दोनों पश्चिम दिशा में क्षितिज के निकट दिखाई देंगे इसलिए इन्हें देखने के लिए खुले क्षितिज वाले स्थान पर जाना होगा। इन्हें सूर्यास्त के बाद लगभग एक से दो घंटे तक देखा जा सकेगा। 

वर्धमान चंद्रमा
फरवरी में वर्धमान चंद्रमा भी दिखाई देगा। इसे क्रिसेंट मून (Crescent Moon) भी कहते हैं। यह 19 फरवरी को दिखाई देगा। खास बात यह है कि इसके पास शनि भी दिखाई देने वाला है। दोनों खगोलीय पिंड एकसाथ आने पर एक अद्भुत नजारा अंतरिक्ष में दिखने वाला है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »