• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Ring भारत में Rs 38,999 में लॉन्च, 6 दिनों तक चलेगी बैटरी, ये फीचर्स रखेंगे हेल्थ का ख्याल

Samsung Galaxy Ring भारत में Rs 38,999 में लॉन्च, 6 दिनों तक चलेगी बैटरी, ये फीचर्स रखेंगे हेल्थ का ख्याल

Samsung ने भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर Samsung Galaxy Ring को लॉन्च कर दिया है।

Samsung Galaxy Ring भारत में Rs 38,999 में लॉन्च, 6 दिनों तक चलेगी बैटरी, ये फीचर्स रखेंगे हेल्थ का ख्याल

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Ring में स्लीक टाइटेनियम फिनिश है।

ख़ास बातें
  • भारत में Samsung Galaxy Ring की कीमत 38,999 रुपये है।
  • Samsung Galaxy Ring में एक स्लीक टाइटेनियम फिनिश है।
  • Samsung Galaxy Ring में 18mAh की बैटरी है जो कि 6 दिनों तक चल सकती है।
विज्ञापन
Samsung ने भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर Samsung Galaxy Ring को लॉन्च कर दिया है। Galaxy Ring में एक स्लीक टाइटेनियम फिनिश है। गैलेक्सी रिंग में दी गई बैटरी 6 दिनों तक चल सकती है। यह रिंग पहले ही प्री-रिजर्वेशन के लिए भारत में उपलब्ध थी। आइए सैमसंग गैलेक्सी रिंग के फीचर्स, कलर्स, साइज ऑप्शन और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy Ring Price


भारत में Samsung Galaxy Ring की कीमत 38,999 रुपये है। यह रिंग Titanium Black, Titanium Silver और Titanium Gold में उपलब्ध है। यह रिंग 5-13 से लेकर 9 साइज में आती है, जिससे यूजर्स अपने साइज के हिसाब से बेहतर फिट पा सकते हैं। स्मार्ट रिंग Samsung इंडिया की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।


Samsung Galaxy Ring Features


Samsung Galaxy Ring में एक स्लीक टाइटेनियम फिनिश है। इसका ड्यूराबल टाइटेनियम फ्रेम डेली एक्टिविटी के दौरान बेहतर लुक प्रदान करता है। डिवाइस में बैटरी लेवल दिखाने के लिए बटन के चारों ओर एक एलईडी लाइट के साथ एक वायरलेस चार्जिंग क्रैडल शामिल है। इसे वायरलेस तरीके से चार्ज किया जा सकता है। ब्लूटूथ v5.4 कनेक्टिविटी के साथ इसमें 8MB स्टोरेज दी गई है। इसमें 18mAh की बैटरी दी गई है जो कि 6 दिनों तक चल सकती है।

गैलेक्सी रिंग में AI बेस्ड एनर्जी स्कोर है जो यूजर्स को नींद, हार्ट रेट और पिछली एक्टिविटी को ध्यान में रखकर उनकी एक्टिविटी के लेवल को निर्धारित करने में मदद करता है। यह स्कोर यूजर्स को यह फैसला लेने में मदद करता है कि एक्टिव रहना है या आराम करना है। इसके अलावा रिंग फर्टाइल विंडो प्रोडक्शन करने और मेंस्ट्रुअल साइकिल को मैनेज करने में मदद करने के लिए स्किन के टेंपरेचर एनालिसिस के साथ साइकल ट्रैकिंग प्रदान करती है।

गैलेक्सी रिंग यूजर्स के हेल्थ की बेहतर जानकारी के लिए एक्टिविटी, स्लीप क्वालिटी और हार्ट रेट को लगातार चेक करके डिटेल्ड हेल्थ इनसाइट प्रदान करता है। यह 100 मीटर तक गहरे पानी में आसानी से काम कर सकती है, जिससे इसे स्विमिंग और अन्य एक्टिविटी के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। यह डिवाइस पर्सनल कोच के तौर पर काम करते हुए यूजर्स की एक्टिविटी के आधार पर एआई बेस्ड मोटिवेशनल मैसेज और ट्रेनिंग टिप्स भी प्रदान करता है। इसके अलावा गैलेक्सी रिंग Samsung Health ऐप के साथ मिलकर स्लीप मॉनिटर करती है। यह स्लीप के तरीके में सुधार के लिए स्लीप इनसाइट और कोचिंग प्रदान करती है। यह IP68 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  2. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  4. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  5. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  6. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  7. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  8. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  9. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  10. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »