Amazon सेल में Amazfit स्‍मार्टवॉच पर 60% डिस्‍काउंट, Rs 20 हजार वाली Rs 8 हजार में

एमेजॉन पर शुरू हुई रिपब्लिक डे सेल (Republic Day Sale) 2025 में अमेजफ‍िट (Amazfit) की स्‍मार्टवॉच को डिस्‍काउंटेड प्राइस पर लिया जा सकता है।

Amazon सेल में Amazfit स्‍मार्टवॉच पर 60% डिस्‍काउंट, Rs 20 हजार वाली Rs 8 हजार में

Photo Credit: Amazon

Amazfit Balance स्‍मार्टवॉच में 46mm डायल वाला एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह आईओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइसेज के साथ कनेक्‍ट हो जाती है।

ख़ास बातें
  • एमेजॉन सेल में अमेजफ‍िट स्‍मार्टवॉच हुईं सस्‍ती
  • कम कीमत में मिल रही स्‍मार्टवॉच
  • अमेजफ‍िट स्‍मार्ट रिंग पर भी दिया जा रहा डिस्‍काउंट
विज्ञापन
Amazon Sale 2025 : एमेजॉन पर शुरू हुई रिपब्लिक डे सेल (Republic Day Sale) 2025 में अमेजफ‍िट (Amazfit) की स्‍मार्टवॉच को डिस्‍काउंटेड प्राइस पर लिया जा सकता है। कंपनी ने अपनी तमाम फ्लैगशिप स्‍मार्टवॉच पर यह पेशकश की है। इनमें Amazfit Balance, Amazfit Active, Amazfit Helio Ring, Amazfit Active Edge, Amazfit T-Rex 3 शामिल हैं। सबसे ज्‍यादा डिस्‍काउंट Amazfit Active Edge पर दिया जा रहा है। 19,999 रुपये कीमत वाली यह वॉच 6,999 रुपये में ली जा सकती है।  
 

Amazfit Smartwatches on Republic Day Sale 

सेल में Amazfit Balance स्‍मार्टवॉच को 52% डिस्‍काउंट के साथ 14,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसकी एमआरपी 30,999 रुपये है। Amazfit Active को 7,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसकी एमआरपी 19,999 रुपये है। Amazfit Helio Ring, जोकि एक एडवांस रिंग है, उसे 19,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसकी एमआरपी 29,999 रुपये है। Amazfit Active Edge को 6,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसकी एमआरपी 19,999 रुपये है। Amazfit T-Rex 3 स्‍मार्टवॉच को 19,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसकी एमआरपी 29,999 रुपये है। 

Amazfit Balance स्‍मार्टवॉच में 46mm डायल वाला एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह आईओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइसेज के साथ कनेक्‍ट हो जाती है। यह 16 दिनों की बैटरी लाइफ ऑफर कर सकती है। इसमें 150 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह वॉच टेंपरेचर माप सकती है। 

Amazfit Active में 42mm के डायल में 1.75 इंच का HD AMOLED डिस्‍प्‍ले मिलता है। इसका फ्रेम स्‍टेनलेस स्‍टील का है। इसमें बिल्‍ट-इन जीपीएस दिया गया है। वॉच को पहनकर पानी में 5 मीटर गहराई तक तैरा जा सकता है। यह वॉच भी सिंगल चार्ज में 120 दिनों की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। इसमें 120 से ज्‍यादा एक्‍सरसाइज मोड दिए गए हैं। 

इसी तरह से Amazfit Helio Ring को डिस्‍काउंटेड प्राइस में लिया जा सकता है। यह एक स्‍मार्ट रिंग है, जिसे पहनकर पानी में 10 मीटर गहराई तक तैरा जा सकता है। इस रिंग की मदद से हॉर्ट रेट मॉनिटरिंग की जा सकती है। नींद की ट्रैकिंग की जा सकती है। यह तीन अलग-अलग साइज में आती है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »