• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Pixel 10 में मिलेगा iPhones जैसा एक्सपीरिएंस, फास्ट वायरलेस चार्जिंग के साथ मैग्नेटिक एसेसरीज का सपोर्ट भी!

Pixel 10 में मिलेगा iPhones जैसा एक्सपीरिएंस, फास्ट वायरलेस चार्जिंग के साथ मैग्नेटिक एसेसरीज का सपोर्ट भी!

Pixelsnap एक्सेसरीज के लॉन्च से पहले से ही फोन को एक स्मार्ट डिस्प्ले की तरह चार्ज करने की सुविधा मिल सकती है।

Pixel 10 में मिलेगा iPhones जैसा एक्सपीरिएंस, फास्ट वायरलेस चार्जिंग के साथ मैग्नेटिक एसेसरीज का सपोर्ट भी!

Photo Credit: Google

Pixel 10 सीरिज अगस्त 2025 में लॉन्च हो सकती है

ख़ास बातें
  • Pixel 10 में आएगा पहला Android MagSafe-स्टाइल + Magnetic Qi 2.2
  • तीन Pixelsnap एक्सेसरीज - Charger, Charger + Stand और Ring Stand
  • STN4 कोडनेम और CPS4041 चिप के साथ संभावित 60W वायरलेस चार्जिंग
विज्ञापन
Google कथित तौर पर अपने आगामी Pixel 10 सीरिज में मैग्नेटिक Qi 2.2 वॉयरलेस चार्जिंग ला सकता है और साथ में "Pixelsnap" नाम का अपना मैग्नेटिक एक्सेसरी लाइनअप भी लेकर आ सकता है। इसमें तीन संभावित एक्सेसरीज - Pixelsnap Charger, Charger with Stand और Pixelsnap Ring Stand शामिल हो सकते हैं, जो Apple के MagSafe जैसा स्मार्ट चार्जिंग एक्सपीरियंस Android में पेश करेंगे। 

Android Authority के अनुसार, Pixelsnap एक्सेसरीज के लॉन्च से पहले से ही फोन को एक स्मार्ट डिस्प्ले की तरह चार्ज करने की सुविधा मिल सकती है। अगर Google का नया Hub Mode फोन में आता है, तो Charger with Stand और Ring Stand का इस्तेमाल करके आप फोन को टेबलटॉप पर रखकर चार्जिंग-डिस्प्ले मोड में ला सकते हैंस, काफी हद तक iPhones के Standby Mode के समान।

Marketing और ट्रेड डेटाबेस लीक में ये भी सामने आया है कि Pixelsnap Charger का कोडनेम STN4 है और यह "Rock Candy" (ब्लैक) और "Mist" (ऑफ-व्हाइट) कलर वेरिएंट में आ सकता है। इसमें MagSafe जैसा सटीक अलाइनमेंट मिले सकता है, क्योंकि Qi 2.2 में Magnetic Power Profile (MPP) शामिल है।

रिपोर्ट्स बताती है कि Pixel 10 सीरीज में ConvenientPower CPS4041 नाम की चार्जिंग कंट्रोलर चिप इस्तेमाल होगी, जो 60W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम होगी। हालांकि फोन में रियल वॉटेज Google सेट करेगा। 

ये काफी मायने रखता है क्योंकि अब तक Android में केवल Qi 1 या बॉटलवेयर बेस्ड वायरलेस चार्जिंग मिलती थी और MagSafe जैसा मैग्नेटिक एक्सपीरियंस मिस हो रहा था। हालांकि, Pixel 10 के साथ Android का पहला असली MagSafe मोमेंट देखने को मिल सकता है, जिसमें सटीक और मजबूत अलाइनमेंट के साथ तेज चार्जिंग मिलेगी, साथ ही मैग्नेटिक एक्सेसरीज का सपोर्ट भी शामिल हो जाएगा।

Pixel 10 सीरिज अगस्त 2025 में लॉन्च हो सकती है। Make by Google इवेंट 13 अगस्त को हो सकता है और फोन 20 अगस्त से उपलब्ध हो जा सकता है। इसी इवेंट में Pixelsnap इकोसिस्टम और Qi 2.2 सपोर्ट की घोषणाएं होने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Pixel 10
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  2. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  3. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  4. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  5. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  6. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. Realme Power Days Sale: 3 हजार सस्ते मिल रहे 10000mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G, Realme P4 Pro 5G जैसे फोन
  9. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 की दुबई, यूएस, यूके, सिंगापुर, कनाडा, वियतनाम और भारत में कीमत
  10. Commonwealth Games 2026 Live Streaming: आज से शुरू भारत के मुकाबले, जानें टाइमिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स, यहां देखें लाइव
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »