Samsung Galaxy Ring लॉन्च, दिल का रखेगी ख्याल, जानें सारे फीचर्स

Samsung ने भारतीय बाजार में अपनी पहली Samsung Galaxy Ring लॉन्च कर दी है।

Samsung Galaxy Ring लॉन्च, दिल का रखेगी ख्याल, जानें सारे फीचर्स

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Ring में 8MB स्टोरेज दी गई है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Ring की कीमत 38,999 रुपये है।
  • Samsung Galaxy Ring 5 से 13 लेकर 9 साइज में आती है।
  • Samsung Galaxy Ring में 8MB स्टोरेज दी गई है।
विज्ञापन
Samsung ने भारतीय बाजार में अपनी पहली Samsung Galaxy Ring लॉन्च कर दी है। 24/7 हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए डिजाइन की गई गैलेक्सी रिंग 9 अलग-अलग साइज में आती है। साइज 5 से लेकर आकार 13 तक में उपलब्ध है। साइज 5 का वजन सिर्फ 2.3 ग्राम वजन और मोटाई 7.0 मिमी है, जिसके साथ गैलेक्सी रिंग बेहद हल्की है। ऐसे डिजाइन के साथ आसानी से पूरा दिन पहना जा सकता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy Ring के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy Ring Price


Samsung Galaxy Ring की कीमत 38,999 रुपये है। यह रिंग Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ, चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के साथ Amazon और Flipkart पर उपलब्ध होगी। जो ग्राहक अपनी रिंग के साइज के बारे में नहीं जानते हैं तो उनके पास गैलेक्सी रिंग खरीदने से पहले बेस्ट फिट को वेरिफाई करने के लिए एक साइजिंग किट पाने का ऑप्शन है। आपको साइजिंग किट मिलने के 14 दिनों के अंदर 'माई ऑर्डर' पेज में साइज जोड़ना होगा। अगर 14 दिनों के बाद साइज अपडेट नहीं किया जाता है, तो आपका ऑर्डर ऑटोमैटिक कैंसल कर दिया जाएगा।

गैलेक्सी रिंग को 24 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर 1,625 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। ग्राहक सभी बैंकों के कार्ड और सैमसंग फाइनेंस+ और बजाज फाइनेंस के जरिए खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Samsung 18 अक्टूबर, 2024 तक खरीदारी करने वालों के लिए 25W ट्रैवल एडाप्टर भी ऑफर कर रहा है।


Samsung Galaxy Ring Specifications


Samsung Galaxy Ring 5 से 13 लेकर 9 साइज में आती है। इसमें 8MB स्टोरेज दी गई है। यह वॉच टाइटेनियम ब्लैक,टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम गोल्ड में आती है। साइज 5 का वजन 2.3 ग्राम है और साइज 13 का वजन 3.0 ग्राम है। इस रिंग के चार्जिंग केस में 361mAh की बैटरी दी गई है जो कि फुल चार्ज में 7 दिनों तक चल सकती है। बैटरी सिर्फ 30 मिनट में 40 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इसमें एक्सेलेरोमीटर सेंसर, पीपीजी और स्किन टेंप्रेचर दिया गया है। इस रिंग में ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी दी गई है। यह रिंग 10 ATM, IP68/टाइटेनियम ग्रेड 5 से लैस है। PC+SUS हिंज के मैटेरियल से तैयार चार्जिंग केस का वजन 61.3 ग्राम है। गैलेक्सी रिंग Samsung Health के साथ हेल्थ डाटा प्रदान करती है।

स्लीप पैटर्न को समझने और हेल्थ आदतों को बढ़ावा देने के लिए AI एल्गोरिदम के साथ एडवांस स्लीप एनालेसेज प्रदान करता है। स्लीप मेट्रिक्स जैसे एक्टिविटी, स्लीप लेटेंसी, हार्ट रेट और रेस्पिरेटरी रेट को मॉनिटर करता है। रात भर स्किन के टेंप्रेचर के जरिए मेंस्ट्रुअल साइकल को मॉनिटर करने के लिए साइकिल ट्रैकिंग है। गैलेक्सी एआई एनर्जी स्कोर समेत डिटेल हेल्थ रिपोर्ट तैयार करता है, जो स्लीप क्वालिटी, एक्टिविटी लेवल, स्लीपिंग हार्ट रेट और हार्ट रेट वेरिएबिलिटी के आधार पर फिजिकल और मेंटल वेल बीइंग को चेक करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »