Flipkart Fitness Carnival: सस्ते में स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह समय मौके का फायदा उठाने का है। Flipkart अपने कस्टमर्स के लिए धांसू सेल लेकर आई है जिसमें बड़े-बड़े ब्रांड्स की स्मार्टवॉच भारी छूट के साथ खरीदी जा सकती हैं। इनमें Samsung, Redmi, CMF, Huawei जैसे ब्रांड्स शामिल हैं जिनकी स्मार्टवॉच पर सेल में Rs 9000 तक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।
Redmi Watch Move की लॉन्च डेट 21 अप्रैल है जो कि कंपनी की ओर से अधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। स्मार्टवॉच में 2.07 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Watch Move में कंपनी ने 1500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी है। कंपनी का दावा है कि बजट सेगमेंट में यह स्मार्टवॉच सबसे चमकदार डिस्प्ले के साथ आएगी। स्मार्टवॉच में स्क्वायर शेप डिजाइन दिया गया है।
Redmi Watch 5 चीनी बाजार में पेश होने के बाद ग्लोबल मार्केट में पेश हो गई है। कीमत की बात करें तो Watch 5 की कीमत 109 यूरो (लगभग 9,660 रुपये) है। इस वॉच में 550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 24 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। Watch 5 में 2.07 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 432 x 514 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है।
REDMI Watch 5 आज चीनी बाजार में लॉन्च हो गई है। REDMI Watch 5 की कीमत 599 yuan (लगभग 6,975 रुपये) और REDMI Watch 5 eSIM: 799 yuan (लगभग 9,305 रुपये) रुपये है। Watch 5 में 2.07 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 432 x 514 पिक्सल है। इंडीपेंडेंट कॉल्स और एसएमएस के लिए eSIM सपोर्ट है। इस वॉच में 550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 24 दिनों तक चलती है।
Xiaomi ने हाल ही में अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 5 Active लॉन्च की है। Redmi Watch 5 Lite की कीमत 3,999 रुपये है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक और लाइट गोल्ड कलर्स में आती है। Redmi Watch 5 Lite में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 410 x 502 पिक्सल और 600 निट्स तक ब्राइटनेस है। इस वॉच में 470mAh की बैटरी है जो कि सिंगल चार्ज में सामान्य इस्तेमाल के साथ 18 दिनों तक चलती है और हैवी इस्तेमाल के साथ 12 दिनों तक चलती है।
Redmi Watch 5 Active : कंपनी दावा करती है कि Redmi Watch 5 Active अपनी प्राइस कैटिगरी में सबसे बेस्ट ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच है। इसे मैटेलिक डिजाइन के साथ पेश किया गया है।
इस सेल में Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra पर काफी डिस्काउंट दिया जा रहा है। पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Xiaomi Pad 6 को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है