• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Redmi Watch 5 Active लॉन्च, दमदार हेल्थ और स्पोर्ट्स फीचर्स के साथ 18 दिनों तक चलेगी बैटरी

Redmi Watch 5 Active लॉन्च, दमदार हेल्थ और स्पोर्ट्स फीचर्स के साथ 18 दिनों तक चलेगी बैटरी

Redmi Watch 5 Lite में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 410 x 502 पिक्सल है।

Redmi Watch 5 Active लॉन्च,  दमदार हेल्थ और स्पोर्ट्स फीचर्स के साथ 18 दिनों तक चलेगी बैटरी

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Watch 5 Lite में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi Watch 5 Lite में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Watch 5 Lite में 470mAh की बैटरी दी गई है।
  • Redmi Watch 5 Lite की कीमत 3,999 रुपये है।
विज्ञापन
Xiaomi ने हाल ही में अपनी नई स्मार्टवॉच Redmi Watch 5 Active लॉन्च की है। Watch 5 Active में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट वाली यह वॉच नॉइज कैंसलेशन के साथ क्लियर कॉलिंग अनुभव प्रदान करती है। इसमें मैटेलिक डिजाइन के साथ 24x7 हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है। यह वॉच 160+ स्पोर्ट्स मोड और 200+ वॉच फेस का सपोर्ट करती है। यह वॉच 18 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। यहां हम आपको Redmi Watch 5 Active के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।।


Redmi Watch 5 Lite Price


कीमत की बात की जाए तो Redmi Watch 5 Lite की कीमत 3,999 रुपये है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक और लाइट गोल्ड कलर्स में आती है। यह स्मार्टवॉच आज रात से mi.com पर ऑफर प्राइस के तहत 3,499 रुपये में उपलब्ध होगी।


Redmi Watch 5 Lite Specifications


Redmi Watch 5 Lite में 1.96 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 410 x 502 पिक्सल और 600 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह वॉच 200 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट करती है, जिसमें 50+ कस्टमाइजेबल और 30+ AOD स्क्रीन हैं। इस वॉच में ब्लड ऑक्सीजन सेंसर के साथ हार्ट रेट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जाइरोस्कोप सेंसर शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के मामले में यह वॉच ब्लूटूथ v5.3 LE के साथ एंड्रॉयड 6.0 या हायर और iOS 12 या हायर पर काम करती है। ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए इसमें बिल्ट इन माइक्रोफोन और स्पीकर हैं, वहीं क्लियर कॉल के लिए 2-माइक ENC है। यह वॉच 160 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स का सपोर्ट करती है। 

Watch 5 Lite  में एक्टिविटी ट्रैकिंग, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटरिंग और पीरियड साइकिल मॉनिटरिंग शामिल है। स्मार्टवॉच और ऐप से 50 से ज्यादा विजेट कस्टमाइजेशन, नाइट मोड, डीएनडी मोड, थिएटर मोड, वॉटर क्लियरिंग मोड, फाइंड योर फोन, टॉर्च, शटर कैमरा, इवेंट, अलार्म, स्टॉपवॉच, टाइमर, रेज द वॉच टू वेकअप और पाम टैप टू स्लीप शामिल है। यह 5ATM वाटर रेसिस्टेंट के साथ आती है। डाइमेंशन की बात करें तो वॉच की लंबाई 49.1 मिमी, चौड़ाई 40.4 मिमी, मोटाई 11.4 मिमी और वजन 29.2 ग्राम है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 470mAh की बैटरी है जो कि सिंगल चार्ज में सामान्य इस्तेमाल के साथ 18 दिनों तक चलती है और हैवी इस्तेमाल के साथ 12 दिनों तक चलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »