• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Redmi Watch 3 Active : 1.83 इंच डिस्‍प्‍ले, 12 दिनों की बैटरी, ब्‍लूटूथ कॉलिंग के साथ आएगी नई रेडमी स्‍मार्टवॉच, जानें सभी खूबियां

Redmi Watch 3 Active : 1.83 इंच डिस्‍प्‍ले, 12 दिनों की बैटरी, ब्‍लूटूथ कॉलिंग के साथ आएगी नई रेडमी स्‍मार्टवॉच, जानें सभी खूबियां

Redmi Watch 3 Active : इस स्मार्टवॉच में 1.83 इंच का आयताकार LCD डिस्प्ले होगा, जिसका स्क्रीन रेजॉलूशन 240×280 पिक्सल है।

Redmi Watch 3 Active : 1.83 इंच डिस्‍प्‍ले, 12 दिनों की बैटरी, ब्‍लूटूथ कॉलिंग के साथ आएगी नई रेडमी स्‍मार्टवॉच, जानें सभी खूबियां

Photo Credit: Xiaomi Global

रेडमी वॉच 3 एक्टिव को दो कलर ऑप्‍शंस- ब्लैक और ग्रे में लाया जाएगा।

ख़ास बातें
  • रेडमी वॉच 3 एक्टिव को जल्‍द ग्‍लोबल मार्केट में लाया जाएगा
  • कंंपनी ने इसकी ऑफ‍िशियल झलक दिखा दी है
  • ब्‍लूटूथ कॉलिंग समेत कई खूबियों से लैस होगी नई रेडमी स्‍मार्टवॉच
विज्ञापन
Redmi Watch 3 Active को बहुत जल्‍द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। उससे पहले कंपनी की ग्‍लोबल वेबसाइट पर इसे अनवील किया गया है। इस स्मार्टवॉच में 1.83 इंच का आयताकार LCD डिस्प्ले होगा, जिसका स्क्रीन रेजॉलूशन 240×280 पिक्सल है। यह वॉच ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी सपोर्ट और कई हेल्थ फीचर व वॉच फेस के साथ आएगी। कंपनी का यह भी दावा है कि Redmi Watch 3 Active की बैटरी सिंगल चार्ज में 12 दिनों तक साथ निभा सकती है। हैवी यूज पर भी यह 8 दिन चल सकती है। 

वॉच के प्रोडक्‍ट पेज से पता चलता है कि रेडमी वॉच 3 एक्टिव को दो कलर ऑप्‍शंस- ब्लैक और ग्रे में लाया जाएगा। यूजर ग्रीन और येलो स्‍ट्रैप्‍स को अलग से भी खरीद पाएंगे। शाओमी ने इस वॉच की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है। 
 

Redmi Watch 3 Active के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

रेडमी वॉच 3 एक्टिव में 1.83 इंच का एलसीडी डिस्प्ले होगा। यह 240×280 पिक्सल रेजॉलूशन और 450 निट्स तक एडजस्टेबल ब्राइटनेस देगा। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए भी सपोर्ट होगा। वॉच में 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड दिए जाएंगे, जिनमें आउटडोर रनिंग, ट्रेडमिल, आउटडोर साइकलिंग, वॉकिंग, ट्रैकिंग, ट्रेल रन आदि शामिल हैं। 

Redmi Watch 3 Active के यूजर इस वॉच की मदद से ब्लड ऑक्सीजन लेवल और हार्ट रेट को मॉनिटर कर पाएंगे। यह वॉच स्लीप मॉनिटरिंग भी करेगी। 289mAh की बैटरी इसमें लगाई गई है, जिस पर रेडमी का दावा है कि सामान्य इस्‍तेमाल में यह 12 दिनों तक और हैवी यूज करने पर 8 दिनों तक चल जाती है। इस वॉच के साथ मैग्नेटिक चार्जर दिया जाएगा। 

रेडमी वॉच 3 एक्टिव को एंड्रॉयड 6.0 या आईओएस 12 और उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाली डिवाइसेज से पेयर किया जा सकेगा। इसका वजन लगभग 41.67 ग्राम है। इस वॉच में माइक्रोफोन और स्पीकर भी दिए गए हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »