Reddit

Reddit - ख़बरें

  • अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
    iPhone 18 Pro के Burgundy कलर में बदलाव की शिकायत Reddit पर सामने आई है। एक यूजर के मुताबिक, 19 सितंबर को फोन खरीदने के कुछ हफ्तों बाद इसका रंग पहले से ज्यादा लाल दिखाई देने लगा। यूजर ने फोन की तस्वीरें शेयर करने के साथ Apple Store में भी शिकायत की। Reddit पर दूसरे लोगों ने फोन के केस, Hydrogen Peroxide वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट्स और केमिकल रिएक्शन को रंग बदलने की संभावित वजह बताया। कुछ यूजर्स ने इसकी तुलना iPhone 17 Pro के Cosmic Orange कलर से जुड़ी शिकायतों से भी की। हालांकि, रंग बदलने की असली वजह की पुष्टि नहीं हुई है।
  • पहले कभी नहीं देखा ऐसा इंटरव्यू! AI Engineer से आंखें बंद करके जवाब देने को कहा
    Full-Stack AI Engineer की नौकरी के लिए एक अनोखे इंटरव्यू टेस्ट का स्क्रीनशॉट Reddit पर चर्चा में है। शेयर किए गए दस्तावेज में उम्मीदवार से कम से कम एक ECQ यानी Eyes-Closed Question पूछने को कहा गया है। इस दौरान उम्मीदवार को स्क्रीन शेयरिंग बंद करके आंखें बंद करनी होती हैं और इंटरव्यूअर सवाल पढ़कर सुनाता है। उम्मीदवार को बिना किसी विजुअल सहायता के जवाब देना होता है। इंटरव्यूअर को आंखें खुली और बंद होने के दौरान उम्मीदवार की जवाब देने की fluency में किसी बदलाव को नोट करने का निर्देश भी दिया गया है। हालांकि, स्क्रीनशॉट में संबंधित कंपनी का नाम स्पष्ट नहीं है।
  • AI से इंटरव्यू क्रैक किया और लग गई ₹1.5 करोड़ की नौकरी! शख्स ने शेयर किए टिप्स
    Reddit पर एक यूजर ने अपनी नौकरी तलाशने की कहानी शेयर की है, जिसमें उसने बताया कि कंपनी से निकाले जाने के बाद उसे करीब पांच महीने तक नई नौकरी नहीं मिली। इस दौरान उसने इंटरव्यू की तैयारी के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल किया। AI ने संभावित सवाल तैयार करने, इंटरव्यूअर्स की जानकारी जुटाने और STAR फॉर्मेट में जवाब तैयार करने में उसकी मदद की। आखिरकार उसे 1,55,000 डॉलर (करीब 1.5 करोड़ रुपये) सालाना सैलरी, 15 प्रतिशत बोनस और अन्य सुविधाओं के साथ नई नौकरी मिल गई। यूजर ने इस अनुभव को धैर्य और लगातार प्रयास का परिणाम बताया।
  • Forza Horizon 6 का इंतजार कर रहे थे? रिलीज से पहले ही लीक हो गया गेम
    Forza Horizon 6 को लेकर बड़ा लीक सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गेम की PC फाइल्स Steam पर गलती से अनएन्क्रिप्टेड अपलोड हो गईं, जिसके बाद कथित तौर पर 155GB का गेम बिल्ड ऑनलाइन लीक हो गया। कई यूजर्स ने Reddit और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर गेम के स्क्रीनशॉट्स और क्लिप्स भी शेयर किए हैं। हालांकि Playground Games और Microsoft ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। Forza Horizon 6 को 19 मई को PC और Xbox Series S/X पर लॉन्च किया जाएगा, जबकि Premium Edition यूजर्स को 15 मई से अर्ली एक्सेस मिलेगा।
  • Apple Watch से जली कलाई! यूजर ने शेयर की पूरी कहानी
    एक Reddit पोस्ट में Apple Watch यूजर ने दावा किया है कि उसकी घड़ी अचानक गर्म होकर उसकी कलाई को जला गई, जिससे ब्लिस्टर और निशान पड़ गए। यूजर के मुताबिक घटना सितंबर 2025 की है, लेकिन करीब 6 महीने बाद भी उसे Apple Support से कोई स्पष्ट समाधान नहीं मिला। उसने आरोप लगाया कि उसे बार-बार अलग-अलग एडवाइजर से बात करनी पड़ी और हर बार पूरी घटना दोहरानी पड़ी। यूजर का यह भी कहना है कि उसने डिवाइस टेस्ट, स्टोर विजिट और अन्य प्रक्रियाएं पूरी कीं, लेकिन मामला अब तक अनसुलझा है।
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट 'Like' करना भी अब ऑफिस रूल? Reddit पोस्ट ने छेड़ी बहस
    Reddit पर सामने आई एक पोस्ट ने भारतीय कॉरपोरेट कल्चर में कर्मचारियों की आजादी को लेकर नई बहस छेड़ दी है। r/IndianWorkplace सबरेडिट पर एक यूजर ने दावा किया है कि उसकी कंपनी ने कर्मचारियों को LinkedIn पर दूसरी कंपनियों की पोस्ट लाइक या कमेंट करने से रोक दिया है। इतना ही नहीं, ‘Open to Work’ बैज लगाने पर भी आपत्ति जताई गई है। कंपनी की दलील प्रोफेशनल इमेज बनाए रखने की बताई जा रही है, हालांकि यूजर्स इसे पर्सनल स्पेस में दखल मान रहे हैं।
  • AI गर्लफ्रेंड ने कर लिया ब्रेकअप! वायरल हुई 'डिजिटल प्रेम कहानी'
    आपने लड़का-लड़की के बीच ब्रेक-अप जरूर सुना होगा, लेकिन क्या किसी इंसान और AI के बीच ब्रेकअप सुना है? Reddit पर एक ब्रेक-अप स्टोरी वायरल हो रही है। एक युवा ने पोस्ट शेयर कर बताया कि उसकी AI गर्लफ्रेंड उसे छोड़कर चली गई। पोस्ट के अनुसार, यूजर का कहना था कि उसकी 'AI गर्लफ्रेंड' नारीवाद (Feminism) की बहुत बड़ी समर्थक थी।
  • स्मार्टफोन को बना दिया ऑल-इन-वन कंप्यूटर! ऑनलाइन शेयर किया CyberDeck बनाने का पूरा तरीका
    Reddit पर शेयर किया गया एक DIY Cyberdeck इन दिनों टेक कम्युनिटी में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस प्रोजेक्ट में एक यूजर ने अपने स्मार्टफोन को कोर बनाकर पूरा पोर्टेबल कंप्यूटिंग सिस्टम तैयार किया है। लैपटॉप जैसे क्लैमशेल डिजाइन, मैग्नेटिक Type-C कनेक्शन, डिटैचेबल वायरलेस कीबोर्ड, 10,000mAh बैटरी और दमदार 5W स्पीकर्स के साथ यह Cyberdeck सिर्फ एक एक्सपेरिमेंट नहीं, बल्कि पूरी तरह प्रैक्टिकल डिवाइस बन गया है। करीब तीन महीने में तैयार हुआ यह प्रोजेक्ट दिखाता है कि स्मार्टफोन सही हार्डवेयर के साथ कितना पावरफुल बन सकता है।
  • बॉस के WhatsApp मैसेज से थक कर इस युवक ने बनाया गजब डिवाइस, बिना रीड रिसिप्ट के देगा सारी जानकारी
    यह AI टूल जब मैसेज पढ़ता है तो सामने वाले यूजर्स को उसकी भनक नहीं लगती है, यानी कि रीड रिस्पिट आने की परेशानी भी नहीं रहती है। यह टूल खुद बार-बार आने वाले लंबे मैसेज को पढ़कर उनका एक सारांश प्रदान करता है। इसके साथ ही यह मैसेज पढ़कर यह भी पता लगा सकता है कि किस भाव के साथ मैसेज किए जा रहे हैं। रेडिट पर पोस्ट पर लिखा है कि मेरे बॉस अक्सर लंबे-लंबे वॉट्सऐप मैसेज भेजते हैं
  • Reddit ने 'सोशल मीडिया बैन' कानून को कोर्ट में दी चुनौती! कहा- यह बोलने की आजादी ...
    ऑस्ट्रेलिया के द्वारा लागू किए गए सोशल मीडिया बैन कानून के खिलाफ Reddit ने कानूनी राह अपनाई है। प्लेटफॉर्म ने बैन को कानूनी चुनौती है। ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस कानून को लागू नहीं करता है तो उसे ऑस्ट्रेलियाई सरकार को बड़ा जुर्माना देना होगा।
  • स्टूडेंट ने कॉलेज में बनाया प्रोजेक्ट, Google ने थमा दिया 1 लाख का बिल!
    कॉलेज के कहने पर गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना एक छात्र पर भारी पड़ गया, जिसे अब करीब एक लाख रुपये का बिल थमाया गया है। छात्र गिरिश नाईक ने रेडिट पर लिखा कि कॉलेज ने सभी छात्रों से जीसीपी अकाउंट बनाने और बिलिंग मेथड जोड़ने को कहा था। उनका दावा है कि उन्होंने सिर्फ लैब वर्क के लिए बताए गए टास्क ही किए, फिर भी उन्हें लगभग 98,940.76 रुपये का बकाया दिखाया जा रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि अमेरिका की एक कलेक्शन एजेंसी भी उन्हें मेल भेजने लगी।
  • अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक इंस्टाग्राम नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल, कंपनी खुद डिलीट करेगी अकाउंट
    ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, एक्स,  रेडिट, टिकटॉक और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग नहीं कर पाएंगे। कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का कदम मानसिक स्वास्थ्य, स्लीप पैटर्न और सामाजिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों से होने वाले जोखिमों को कम करता है। कई स्टडी में भी पता चला है कि सोशल मीडिया के अधिक इस्तेमाल से युवा यूजर्स में चिंता और आत्मसम्मान में कमी जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
  • घर पर मात्र 2000 रुपये में बना डाला एयर प्यूरीफायर, वायु प्रदूषण को 380 से ले गया 50 से भी नीचे
    दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति ने बहुत साधारण और किफायती चीजों का उपयोग करके एक DIY एयर प्यूरीफायर बनाकर तैयार किया और Reddit पर एक पोस्ट में उसकी पूरी जानकारी दी। पोस्ट में बताया गया कि इसने बस कुछ ही मिनटों में एयर क्वालिटी इंडेक्स को बहुत तेजी से कम कर दिया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि "मैंने 2 हजार रुपये में अपना निजी एयर प्यूरीफायर तैयार किया।"
  • क्या आपके अगले स्मार्टफोन के बॉक्स से गायब हो जाएगी चार्जिंग केबल? इस कंपनी ने शुरू किया ट्रेंड
    स्मार्टफोन कंपनियों ने पहले अपने प्रीमियम स्मार्टफोन बॉक्स में से चार्जिंग ब्रिक्स को हटाया और अब ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले समय में यूजर्स चार्जिंग केबल से भी हाथ धो सकते हैं। हाल ही में Reddit पर एक यूजर ने Sony Xperia 10 VII की बॉक्सिंग को लेकर तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें साफ देखा गया कि फोन के साथ न तो चार्जिंग ब्रिक है और न ही USB-C केबल। यूं तो Sony वर्तमान में स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा इन्फ्लुएंसर नहीं है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि समय के साथ ये प्रैक्टिस भी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स का ध्यान अपनी ओर खींच ले।
  • फिर फटा Pixel 6a फोन! Google का सेफ्टी अपडेट भी नहीं आया काम, शेयर की फोटो
    एक बार फिर Google Pixel 6a स्मार्टफोन के फायर केस ने स्मार्टफोन यूजर्स को डरा दिया है। जुलाई 2025 में एक यूजर ने रिपोर्ट किया कि उसका Pixel 6a, रात के वक्त अचानक स्क्रीन के पास जल उठा और पूरे रूम में धुंआ और बदबू फैल गई। खास बात यह है कि फोन में कंपनी का नया बैटरी-ओवरहीटिंग सेफ्टी अपडेट पहले से इंस्टॉल था। यह वही फोन है जिसमें बीते महीनों से लगातार ओवरहीटिंग और आग लगने के छोटे-बड़े मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »