• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • स्मार्टफोन को बना दिया ऑल इन वन कंप्यूटर! ऑनलाइन शेयर किया CyberDeck बनाने का पूरा तरीका

स्मार्टफोन को बना दिया ऑल-इन-वन कंप्यूटर! ऑनलाइन शेयर किया CyberDeck बनाने का पूरा तरीका

एक Reddit यूजर ने अपने स्मार्टफोन को दिमाग बनाकर ऐसा DIY Cyberdeck तैयार किया है, जिसमें कंप्यूटर, कीबोर्ड, स्पीकर्स, बैटरी और हब, ऑल-इन-वन पैकेज में मिलते हैं।

स्मार्टफोन को बना दिया ऑल-इन-वन कंप्यूटर! ऑनलाइन शेयर किया CyberDeck बनाने का पूरा तरीका

Photo Credit: Reddit/ @HTLL_OFFICIAL

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन को बनाया पूरा कंप्यूटर, DIY Cyberdeck में सब कुछ शामिल
  • 10,000mAh बैटरी और दमदार स्पीकर्स के साथ पोर्टेबल सेटअप
  • इस ऑल-इन-वन साइबरडेक डिजाइन में कीबोर्ड, हब और बड़े स्पीकर लगे हैं
विज्ञापन

80 के दशक के मिनी कंप्यूटर से इंस्पायर्ड एक मॉडर्न साइबरडेक (CyberDeck) आज Reddit पर काफी चर्चा में है। यह प्रोजेक्ट खास इसलिए है क्योंकि इसे किसी लैब या कंपनी ने नहीं, बल्कि एक टेक एंथूजियास्ट ने अपने पर्सनल यूज के लिए खुद डिजाइन और तैयार किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस साइबरडेक की पूरी ताकत किसी अलग कंप्यूटर में नहीं, बल्कि एक स्मार्टफोन में छुपी है, जिसे इसका दिमाग कहा जा सकता है।

इस DIY CyberDeck की शुरुआत एक पुराने आइडिया से हुई। बिल्डर (HTLL_OFFICIAL) ने r/cyberDeck सबरेडिट पर एक लंबे पोस्ट पर बताया कि पहले Atari Portfolio जैसे 80s मिनी कंप्यूटर को मॉडर्न साइबरडेक में बदलने की चाह थी, लेकिन काफी सोच-विचार के बाद उसे एहसास हुआ कि ऐसा करने से वह एक कलेक्टर आइटम को खराब कर देगा। साथ ही, उसे अपडेट करने के लिए आखिरकार अंदर स्मार्टफोन ही डालना पड़ता। यहीं से असली आइडिया जन्मा और फोन को ही कोर बनाकर एक पूरा पोर्टेबल सिस्टम तैयार किया गया।

फोन बना दिमाग, बॉडी बनी मशीन

इस साइबरडेक को बनाने में करीब तीन महीने लगे और इस दौरान लगभग तीन अलग-अलग वर्जन तैयार किए गए। मकसद साफ था - फोन, कीबोर्ड, कंप्यूटर, बूमबॉक्स, USB हब और बैटरी को एक ही छोटे लेकिन काम के पैकेज में समेटना।

डिजाइन क्लैमशेल स्टाइल का है, जो लैपटॉप की तरह खुलता है और जरूरत पड़ने पर पूरे 180 डिग्री तक फ्लैट भी हो सकता है। फोन को इसमें मैग्नेटिक Type-C पोर्ट के जरिए लगाया जाता है, जिससे इंस्टॉलेशन और रिमूवल दोनों आसान हो जाते हैं। जैसे ही फोन लगाया जाता है, कीबोर्ड, हब और बाकी वायरलेस एक्सेसरीज अपने-आप कनेक्ट हो जाती हैं।

कीबोर्ड, हब और बैटरी - सब कुछ साथ

इस cyberDeck में एक डिटैचेबल QWERTY वायरलेस कीबोर्ड दिया गया है, जिसमें टचपैड भी मौजूद है। कीबोर्ड मैग्नेटिक होल्स्टर में फिट होता है, जिससे इसे निकालना और लगाना बेहद आसान है। साथ ही, अंदर एक Type-C हब भी है, जिसमें अतिरिक्त पोर्ट्स मिलते हैं ताकि जरूरत के हिसाब से और एक्सेसरीज जोड़ी जा सकें।

पावर के लिए इसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो इस्तेमाल के दौरान फोन को चार्ज करती रहती है। यही बैटरी वायरलेस कीबोर्ड को भी चार्ज कर सकती है, जिससे अलग-अलग चार्जर रखने की जरूरत नहीं पड़ती।

साउंड और स्टेबिलिटी पर भी फोकस

इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात इसका साउंड सिस्टम है। इसमें दो दमदार 5W स्पीकर्स लगे हैं, जो ब्लूटूथ एम्पलीफायर के साथ आते हैं। नतीजतन इतना तेज और क्लियर साउंड कि यह एक छोटा बूमबॉक्स भी बन जाता है।

स्टेबिलिटी के लिए इसमें मैग्नेटिक डिटेंट वाले फ्लिप-आउट फीट दिए गए हैं, जो टेबल पर रखने पर बेहतर ग्रिप देते हैं। ऊपर की तरफ एक इंटीग्रेटेड कैरी हैंडल भी है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान हो जाता है।

गेमिंग से मूवी तक, सब कुछ एक डिवाइस में

फोन-बेस्ड होने के बावजूद यह साइबरडेक सिर्फ एक्सपेरिमेंट नहीं लगता। बड़े स्पीकर्स, कीबोर्ड और स्टेबल डिजाइन की वजह से यह गेम खेलने, मूवी देखने या हल्का-फुल्का कंप्यूटिंग काम करने के लिए पूरी तरह प्रैक्टिकल बन जाता है। यह प्रोजेक्ट दिखाता है कि सही आइडिया और धैर्य के साथ स्मार्टफोन को सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि एक पूरा पोर्टेबल कंप्यूटिंग सिस्टम बनाया जा सकता है। यही वजह है कि यह DIY साइबरडेक टेक कम्युनिटी में इतना ध्यान खींच रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »