• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nothing Phone (2a) की डिस्प्ले में आ रही खामी, यूजर्स का सोशल मीडिया पर निकला गुस्सा

Nothing Phone (2a) की डिस्प्ले में आ रही खामी, यूजर्स का सोशल मीडिया पर निकला गुस्सा

Nothing ने मार्च 2024 में अपने Nothing Phone (2a) को लॉन्च किया था।

Nothing Phone (2a) की डिस्प्ले में आ रही खामी, यूजर्स का सोशल मीडिया पर निकला गुस्सा

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Nothing ने मार्च 2024 में अपने Nothing Phone (2a) को लॉन्च किया था।
  • Nothing Phone (2a) की डिस्प्ले में ग्रीन टिंट की समस्या सामने आ रही है।
  • Reddit यूजर्स ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपना दुख जाहिर किया है।
विज्ञापन
यूके बेस्ड स्मार्टफोन ब्रांड Nothing ने मार्च 2024 में अपने Nothing Phone (2a) को लॉन्च किया था, जिसे शुरुआत में तीन कलर्स में पेश किया था। इसके बाद ब्रांड ने अप्रैल और मई 2024 में इसका ब्लू कलर वेरिएंट और एक स्पेशल एडिशन मॉडल पेश किया। जुलाई 2024 में दो कलर ऑप्शन के साथ एक Phone (2a) Plus मॉडल भी लॉन्च किया गया था। अब Phone (2a) में एक डिस्प्ले खामी आ रही है, जिसने यूजर्स को काफी परेशान किया हुआ है।

जहां ब्रांड टेक को रिफाइंड करते हुए Nothing Phone (2a) से यूजर्स को एक अलग अनुभव प्रदान करने का प्रयास कर रहा है, वहीं इसकी डिस्प्ले में आने वाली ग्रीन टिंट की समस्या यूजर्स को परेशान कर रही है। एक Reddit यूजर ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि Phone (2a) यूजर्स के सामने आने वाली यह एक आम दिक्कत है और भारत में कस्टमर सर्विस सेंटर इस पर क्या रुख अपना रहे हैं।


Nothing Phone (2a) में आ रही ग्रीन टिंट डिस्प्ले दिक्कत


Nothing ने अभी तक अपने नथिंग फोन (2ए) यूजर्स के सामने आ रही दिक्कत पर कोई अपडेट नहीं दिया है। अधिकतर नथिंग फोन (2ए) मॉडल में ग्रीन टिंट डिस्प्ले की दिक्कत आ रही है जो कि अब आम समस्या हो गई है। चाहे हर डिवाइस पर दिक्कत कम से ज्यादा हो, लेकिन फिर भी यह एक सामान्य समस्या है, जिसे Reddit यूजर्स की पोस्ट और कमेंट में दर्शाया गया है।

ज्यादा दिक्कत वाली बात यह है कि भारत के कस्टर सर्विस एग्जीक्यूटिव इस दिक्कत को नॉर्मल कैसे कह रहे हैं, कोई फ्री डिस्प्ले रिप्लेसमेंट या समस्या के लिए कोई अन्य समाधान क्यों प्रदान नहीं कर रहे हैं। अब Nothing को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और इसे नॉर्मल कहने के बजाय इस पर उचित समाधान दिया जाना चाहिए। ऐसे में नए ब्रांड के ग्राहकों में जल्द ही गिरावट आ सकती है, जैसा वनप्लस के साथ भी देखने को मिला था।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • कमियां
  • Plastic build
  • Slow storage
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »