फिर फटा Pixel 6a फोन! Google का सेफ्टी अपडेट भी नहीं आया काम, शेयर की फोटो

खास बात यह है कि यूजर ने दावा किया है कि उसने गूगल द्वारा पहले जारी एक बहुत महत्वपूर्ण अपडेट को भी समय पर इंस्टॉल कर लिया था।

फिर फटा Pixel 6a फोन! Google का सेफ्टी अपडेट भी नहीं आया काम, शेयर की फोटो

यूजर ने फोन को Steam Deck के लिए 45W चार्जर पर लगाया हुआ था

ख़ास बातें
  • Reddit यूजर ने Pixel 6a में आग लगने की रिपोर्ट की
  • फोटो-प्रूफ और कम्युनिटी चर्चा से यूजर्स में डर बढ़ा
  • Google ने कुछ महीने पहसे फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट सर्विस भी शुरू की थी
विज्ञापन

एक बार फिर Google Pixel 6a स्मार्टफोन के फायर केस ने स्मार्टफोन यूजर्स को डरा दिया है। जुलाई 2025 में एक यूजर ने रिपोर्ट किया कि उसका Pixel 6a, रात के वक्त अचानक स्क्रीन के पास जल उठा और पूरे रूम में धुंआ और बदबू फैल गई। खास बात यह है कि फोन में कंपनी का नया बैटरी-ओवरहीटिंग सेफ्टी अपडेट पहले से इंस्टॉल था। यह वही फोन है जिसमें बीते महीनों से लगातार ओवरहीटिंग और आग लगने के छोटे-बड़े मामले सामने आ रहे हैं।

रेडिट यूजर footymanageraddict ने अपने एक पोस्ट में इसकी पूरी जानकारी दी। यूजर ने दावा किया है कि उसके Google Pixel 6a स्मार्टफोन में चार्जिंग के दौरान अचानक आग लग गई। पोस्ट के मुताबिक, यह घटना जुलाई 2025 के आखिरी हफ्ते की है जब यूजर ने फोन को Steam Deck के लिए 45W चार्जर पर लगाया हुआ था। यूजर ने लिखा, (अनुवादित) "चार्जिंग के लगभग 15 मिनट बाद अचानक मैंने प्लास्टिक जैसी जलने की स्मेल और हल्की आवाज सुनी। देखते ही फोन के स्क्रीन साइड से धुंआ निकलने लगा और बैक कवर भी डैमेज हो गया।" 

यूजर ने आग की छोटी-छोटी फोटो Reddit पर शेयर भी की, जिससे पोस्ट पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट कर अपनी चिंता जताई।

Reddit यूजर द्वारा शेयर की गई Pixel 6a की तस्वीर

Reddit यूजर द्वारा शेयर की गई Pixel 6a की तस्वीर
Photo Credit: footymanageraddict

खास बात यह है कि यूजर ने दावा किया है कि उसने गूगल द्वारा पहले जारी एक बहुत महत्वपूर्ण अपडेट को भी समय पर इंस्टॉल कर लिया था। यह वही अपडेट था, जिसके लिए गूगल का दावा था कि यह ओवरहीटिंग की समस्या को खत्म करेगा। Google ने इससे पहले पब्लिकली माना था कि Pixel 6a की बैटरियों में ओवरहीटिंग और फायर का खतरा है और इसी वजह से उन्होंने गर्मी से बचाव वाले नए सॉफ्टवेयर अपडेट भी रिलीज किए।

कंपनी का कहना है कि इंडिया समेत अन्य देशों के यूजर्स अब अपने Pixel 6a की बैटरी अधिकृत सर्विस सेंटर पर फ्री में बदल सकते हैं। Google के मुताबिक अगर फोन चार्जिंग के समय ज्यादा गर्म हो, बैटरी फूल जाए या अजीब गंध आए तो उसका तुरंत इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए और सर्विस सेंटर से संपर्क करना चाहिए।

Pixel 6a में आग किस हालात में लगी?

Reddit यूजर के मुताबिक, फोन ओरिजिनल चार्जर से बेड के पास चार्ज होते समय अचानक जल उठा और बैक कवर डैमेज हो गया।

क्या घटना के फोटो/प्रूफ ऑनलाइन हैं?

हां, यूजर ने रिपेयर किए गए डिवाइस और जलने की जगह की फोटो Reddit पोस्ट में शेयर की, जिससे सोशल मीडिया पर भारी चर्चा हुई।

Google की इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया रही?

गूगल ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन कंपनी ने पहले यूजर्स को फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट और सर्विस सेंटर विजिट की सलाह दी थी। भारत, US में रिप्लेसमेंट सुविधा जारी है।

क्या पहले भी Pixel 6a में ऐसे मामले आए हैं?

हां, बीते कुछ महीनों में ओवरहीटिंग, बैटरी फेलियर और फायर के छोटे-बड़े कई केस रिपोर्ट हुए हैं।

यूजर्स को क्या सावधानी रखनी चाहिए?

चार्जिंग के समय ज्यादा गर्मी, गंध या बैटरी फूलने पर तुरंत फोन ऑफ कर सर्विस सेंटर से संपर्क करें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pixel 6a, Pixel 6a Blast, Google
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »