• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Zepto के बिल को देख कंफ्यूज हुआ यूजर, रेडिट पर शेयर किया स्क्रीनशॉट, लोगों ने समझाई अटपटी गणित

Zepto के बिल को देख कंफ्यूज हुआ यूजर, रेडिट पर शेयर किया स्क्रीनशॉट, लोगों ने समझाई अटपटी गणित

एक यूजर ने बिल के ब्रेकअप को समझाते हुए लिखा, "दूध 112 है और केबल MRP 499 लिस्ट प्राइस (जिस पर वे केबल बेचते हैं वह सामान्य रूप से 119 है) वे केबल पर 100 रुपये की छूट दे रहे हैं।" ब्रेकअप को समझाते हुए यूजर ने आगे लिखा;

Zepto के बिल को देख कंफ्यूज हुआ यूजर, रेडिट पर शेयर किया स्क्रीनशॉट, लोगों ने समझाई अटपटी गणित

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • डिस्काउंट, टैक्स और फीस के बाद आया फाइनल अमाउंट को समझने के लिए मांगी मदद
  • बिल के ब्रेकअप ने यूजर को किया कंफ्यूज
  • Zepto से मंगवाया था दूध और डेटा/चार्जिंग केबल
विज्ञापन
एक Reddit यूजर ने एक Zepto बिल स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें डिस्काउंट, टैक्स और फीस के बाद आया फाइनल अमाउंट को समझने के लिए अन्य यूजर्स से मदद मांगी गई। यूजर ने इंस्टेंट ग्रॉसरी डिलीवरी ऐप के जरिए दूध और चार्जिंग केबल ऑर्डर की थी, लेकिन जब यूजर ने फाइनल बिल ब्रेकअप देखा, तो उसे Zepto का हिसाब कुछ समझ नहीं आया। पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कई अन्य रेडिट यूजर्स ने बिल का ब्रेकअप समझाने की कोशिश की और कुछ ने पोस्ट में मजेदार कंमेंट भी छोड़ें।

रेडिट यूजर (@kanavagg) ने अपने एक Zepto ऑर्डर के बिल को शेयर किया और अन्य यूजर्स से उस बिल के ब्रेकअप पर स्पष्टता मांगी। यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा, "कृपया कोई मुझे इस गणना को समझने में मदद करे। मैं जेप्टो के गणित को समझने के लिए बहुत मूर्ख हूं, कोई बहुत स्मार्ट है, कृपया मदद करें।" 

दरअसल ग्राहक ने प्लेटफॉर्म से केवल दूध और एक चार्जिंग केबल का ऑर्डर दिया था। यहां यूजर को डिस्काउंट मिला, उसने वाउचर भी अप्लाई किया और साथ ही ऑर्डर पर टैक्स और प्लेटफॉर्म फीस भी शामिल थी। इतने सब के बाद यूजर बिल को लेकर कंफ्यूज हुआ और उसने बिल का स्क्रीनशॉट रेडिट पर शेयर किया और अन्य यूजर्स से इससे समझने में मदद मांगी।

एक यूजर ने बिल के ब्रेकअप को समझाते हुए लिखा, "दूध 112 है और केबल MRP 499 लिस्ट प्राइस (जिस पर वे केबल बेचते हैं वह सामान्य रूप से 119 है) वे केबल पर 100 रुपये की छूट दे रहे हैं।" ब्रेकअप को समझाते हुए यूजर ने आगे लिखा;

"गणना इस प्रकार है:
112 दुध, 119 केबल, इसलिए कुल 231 
-100 केबल डिस्काउंट, तो फाइनल प्राइस 131 
12 हैंडलिंग, 2 प्रोसेसिंग फीस
145 ग्रांड टोटल"

एक ने साझा किया, "आइटम टोटल और जीएसटी" पर टैप करें। वे वहां शुल्क छिपा रहे हैं।" एक अन्य ने लिखा, "वे सिर्फ इस तथ्य की वकालत करने की कोशिश करते हैं कि वे अपने ग्राहकों के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं, जबकि वे कुछ भी नहीं कर रहे हैं।"

असल में यह सारी दुविधा की वजह कंपनी द्वारा कार्ट में प्रोडक्ट की डिस्काउंटेड कीमत को दिखाने के बाद बिल ब्रेकअप में सबसे ऊपर कीमत को डिस्काउंट के बिना दिखाने से पैदा हुई।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reddit, Zepto
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »