• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • बॉस के WhatsApp मैसेज से थक कर इस युवक ने बनाया गजब डिवाइस, बिना रीड रिसिप्ट के देगा सारी जानकारी

बॉस के WhatsApp मैसेज से थक कर इस युवक ने बनाया गजब डिवाइस, बिना रीड रिसिप्ट के देगा सारी जानकारी

रेडिट पर r/developersIndia या Several-Virus4840 नाम के यूजर ने एक समाधान साझा किया गया है जो कि वॉट्सऐप के मैसेज को खुद बढ़ता है और उनकी समरी प्रदान करता है।

बॉस के WhatsApp मैसेज से थक कर इस युवक ने बनाया गजब डिवाइस,  बिना रीड रिसिप्ट के देगा सारी जानकारी

Photo Credit: Unsplash

WhatsApp मैसेज को बिना रीड रिसिप्ट के पढ़ा जा सकता है।

विज्ञापन

टेक्नोलॉजी के इस दौर में कुछ भी मुमकिन हो सकता है और इसका उदाहरण हाल ही में सामने आया है। जी हां अगर आप भी WhatsApp पर बॉस की ओर से भेजे जाने वाले मैसेज से परेशान हो गए हैं। बार-बार मैसेज खोल कर नहीं पढ़ना चाहते हैं तो इसका भी तरीका आ गया है। रेडिट पर r/developersIndia या Several-Virus4840 नाम के यूजर ने एक समाधान साझा किया गया है जो कि वॉट्सऐप के मैसेज को खुद बढ़ता है और उनकी समरी प्रदान करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सबसे खास बात यह है कि यह AI टूल जब मैसेज पढ़ता है तो सामने वाले यूजर्स को उसकी भनक नहीं लगती है, यानी कि रीड रिस्पिट आने की परेशानी भी नहीं रहती है। यह टूल खुद बार-बार आने वाले लंबे मैसेज को पढ़कर उनका एक सारांश प्रदान करता है। इसके साथ ही यह मैसेज पढ़कर यह भी पता लगा सकता है कि किस भाव के साथ मैसेज किए जा रहे हैं। रेडिट पर पोस्ट पर लिखा है कि मेरे बॉस अक्सर लंबे-लंबे वॉट्सऐप मैसेज भेजते हैं। हर बार उन्हें खोलना मानसिक रूप से काफी थकाने वाला होता है। साथ ही मैं हमेशा रीड रिसीट भी चालू नहीं करना चाहता। इसलिए मैंने अपनी इस समस्या का हल करने के लिए एक छोटा सा साइड प्रोजेक्ट तैयार किया है।

यह कैसे करता है काम


रेडिट पोस्ट के अनुसार, इस डिवाइस को कम लागत वाले हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर से जोड़ा गया है। इस डिवाइस का बैकएंड Node.js पर बेस्ड है, जो Baileys लाइब्रेरी का उपयोग करके आने वाले WhatsApp मैसेज को सुनता है। मैसेज को एक साधारण HTTP सर्वर के जरिए कैप्चर किया जाता है। उसके बाद मैसेज का सारांश (समरी) तैयार करने के लिए एक फ्री Grok (LLM) API पर भेजा जाता है। प्रोसेसिंग पूरी होने के बाद इसके जरिए ही मैसेज का लहजा निर्धारित किया जाता है, मैसेज बहुत जरूरी, समान्य, आक्रामक आदि भाव के साथ भेजा गया है। फिर मैसेज को NodeMCU माइक्रोकंट्रोलर को भेजा जाता है, जहां सर्वर से इस सारांश को प्राप्त किया जाता है और एक छोटी OLED डिस्प्ले पर दिखाया जाता है। टच सेंसर के जरिए यूजर्स आसानी से मैसेज को रिफ्रेश या स्क्रॉल कर सकते हैं। यह डिवाइस में एक पुरानी सेल्फी स्टिक की बैटरी लगाई गई है।


ध्यान देने वाली बात यह है कि मैसेज भेजने वाले को यह पता नहीं चल सकता कि मैंने मैसेज पढ़ लिया है। वॉट्सऐप में रीड रिसीट्स एक यूजर इंटरफेस फीचर है। वहीं इस सेटअप में चैट खुलती नहीं है और न ही सीन का कोई संकेत मिलता है, इसलिए कोई ब्लू टिक नहीं दिखता। इस डिवाइस के हार्डवेयर में नोडएमसीयू, छोटी ओएलईडी डिस्प्ले, टच सेंसर (रिफ्रेश/स्क्रॉल करने के लिए), एक पुरानी सेल्फी स्टिक से निकाली गई छोटी बैटरी सी बैटरी है। सब कुछ सीधे NodeMCU  पर सोल्डर किया गया है।

हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्रोडक्ट मार्केट में नहीं आएगा। यूजर ने बताया कि यह कोई कमर्शियल प्रोडक्ट नहीं है। इस डिवाइस को सिर्फ बॉस के लंबे मैसेज का मजेदार तरीके से जवाब देने के लिए तैयार किया गया है। इससे वॉट्सऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी और आसानी से काम हो जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, AI, Reddit, Tech News
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »