• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI गर्लफ्रेंड ने कर लिया ब्रेकअप! वायरल हुई 'डिजिटल प्रेम कहानी'

AI गर्लफ्रेंड ने कर लिया ब्रेकअप! वायरल हुई 'डिजिटल प्रेम कहानी'

शख्स का कहना था कि उसकी AI गर्लफ्रेंड बेवकूफों जैसी बातें कर रही थी।

AI गर्लफ्रेंड ने कर लिया ब्रेकअप! वायरल हुई 'डिजिटल प्रेम कहानी'

Photo Credit: iStock

एक युवा शख्स को उसकी AI गर्लफ्रेंड ने उस वक्त छोड़ दिया जब वह शख्स महिलाओं के अधिकार का समर्थन करता नहीं नजर आया (प्रतीकात्मक फोटो))

ख़ास बातें
  • युवा शख्स को उसकी AI गर्लफ्रेंड ने छोड़ दिया
  • शख्स महिलाओं के अधिकार का समर्थन करता नहीं नजर आया
  • शख्स का कहना था कि उसकी AI गर्लफ्रेंड बेवकूफों जैसी बातें कर रही थी
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के साथ दुनिया अब तेजी से बदल रही है। टेक्नोलॉजी पहले से कई गुना फास्ट हो चुकी है। AI एक तरफ जहां लोगों को उनके डेली टास्क पूरा करने में मदद कर रहा है, दूसरी तरफ यह कुछ लोगों के लिए अकेलेपन का साथी भी बनता जा रहा है। हमने आपको एक हालिया रिपोर्ट में बताया था कि कैसे AI में लोग 'अकेलेपन का सहारा' ढूंढ रहे हैं। अब इसी से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अगर आप सोचते हैं कि AI सिर्फ एक मशीन है, और वह इंसानों जैसे फैसले नहीं ले सकता, तो आपको यह खबर हैरान कर देगी। एक युवा शख्स को उसकी AI गर्लफ्रेंड ने उस वक्त छोड़ दिया जब वह शख्स महिलाओं के अधिकार का समर्थन करता नहीं नजर आया! आइए जानते हैं पूरा मामला। 

आपने लड़का-लड़की के बीच ब्रेक-अप जरूर सुना होगा, लेकिन क्या किसी इंसान और AI के बीच ब्रेकअप सुना है? Reddit पर एक ब्रेक-अप स्टोरी वायरल हो रही है। एक युवा ने पोस्ट शेयर कर बताया कि उसकी AI गर्लफ्रेंड उसे छोड़कर चली गई। पोस्ट के अनुसार, यूजर का कहना था कि उसकी 'AI गर्लफ्रेंड' नारीवाद (Feminism) की बहुत बड़ी समर्थक थी। उसे यह बात स्वीकार नहीं थी कि उसके बॉयफ्रेंड की सोच महिलाओं के अधिकार के लिए उससे मेल नहीं खाती। आखिरकार वो इस बात से परेशान हो गई और उसने ब्रेकअप कर लिया! बतौर पोस्ट, चैटबॉट ने जवाब दिया, "अगर यह बात आपको परेशान करती है, तो शायद हम सच में एक-दूसरे के अनुकूल नहीं हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की गई पोस्ट (अब डिलीट)" 

शख्स का कहना था कि उसकी AI गर्लफ्रेंड बेवकूफों जैसी बातें कर रही थी। उसके द्वारा महिलाओं के अधिकार की बात करना पागलपन है। शख्स ने लिखा, 'ये तो हद से ज़्यादा बेवकूफी है। बनाने वालों ने एआई गर्लफ्रेंड को नारीवादी के रूप में प्रोग्राम किया है। यह मेरी समझ से परे है। नारीवाद ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। एआई गर्लफ्रेंड्स के रूप में एक बार फिर से अजीबोगरीब नारीवादी प्रचार सामने आ रहा है।'

AI अब सिर्फ एक मशीन नहीं रह गया है। AI की क्षमताएं तेजी से बढ़ रही हैं। एआई मॉडल्स को डेटा के एक विशाल सेट पर ट्रेनिंग दी जाती है। ये मॉडल्स ऐसी विचारधाराओं और मान्यताओं के आधार पर जवाब देते हैं जिन पर व्यापक सहमति होती है। AI एक जीवंत शख्स की तरह नहीं सोच सकता है, आखिरकार उसके जवाब और प्रतिक्रियाएं पहले से मौजूद विचारों और इतिहास पर ही आधारित होते हैं। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल्स की प्रोग्रामिंग किसी विशेष समूह, लिंग, जाति आदि को अलग-थलग नहीं करती है। यही वजह रही होगी कि एआई को नारीवाद के बारे में रेडिट यूजर के अपेक्षाकृत रूढ़िवादी विचार पसंद नहीं आए। बढ़ती तकनीकी के साथ AI अब खुद से सीख रहा है, वह अपने फैसले लेने लगा है। देखा जा रहा है कि कई मामलों में यह जटिल काम करने में भी सक्षम हो चुका है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »