Product

Product - ख़बरें

  • Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
    Lenovo Watch Fit 3 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च कर दिया है। नई Lenovo Watch Fit 3 में 1.96 इंच साइज का AMOLED डिस्प्ले मिलता जिसका रिजॉल्यूशन 410 x 502 पिक्सल है। स्क्रीन के ऊपर 2.5D कर्व्ड टेम्पर्ड ग्लास लगा है जो इसे झटकों से सुरक्षा प्रदान करता है और स्क्रैच होने से बचाता है।
  • Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
    Honor X5ds को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया है। ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ Honor X5ds फोन LCD पैनल से लैस है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें कंपनी ने 50MP का मेन कैमरा लगाया है। फोन का हाइलाइट इसका सेकंडरी डिस्प्ले है।
  • ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
    Xiaomi ने Mijia लाइनअप में नया Titanium Thermos Cup Tea-Water Separation Edition पेश किया है। 500ml क्षमता वाले इस थर्मस में ऊपर की तरफ एक अलग पारदर्शी Tea Chamber दिया गया है, जिसमें चाय की पत्तियां या दूसरे ingredients रखे जा सकते हैं। बोतल को उल्टा करने पर गर्म पानी फिल्टर से होकर ऊपर पहुंचता है और चाय तैयार होती है। बोतल को सीधा करने पर तैयार चाय वापस नीचे वाले हिस्से में आ जाती है, जबकि चाय की पत्तियां ऊपर ही रह जाती हैं। इसमें 99 फीसदी से ज्यादा शुद्धता वाला Titanium इस्तेमाल किया गया है और कीमत 199 युआन रखी गई है।
  • Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
    Honor Magic 9 Pro Max लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। Honor Magic 9 सीरीज का यह हाई एंड वेरिएंट है। फोन में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 8800mAh की भारी कैपिसिटी वाली बैटरी लगी है जिसके साथ में कंपनी ने 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है।
  • Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
    Xiaomi ने 23 सितंबर को हुए Autumn New Product Launch Event में Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इससे पहले दोनों टैबलेट को अनाउंस करते हुए इनके प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया था। अब इनकी चीन में बिक्री शुरू हो गई है। Xiaomi Pad 9 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और 9,720mAh बैटरी मिलती है, जबकि Pad 9 Pro में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 11,000mAh बैटरी दी गई है। दोनों मॉडल में 3.2K 144Hz डिस्प्ले मिलता है। Pro मॉडल में 50MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
  • Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
    Honor 600 Elite 5G को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में पेश कर दिया है। फोन में हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz के स्मूद रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट प्रोसेसिंग के लिए मौजूद है। यह 8GB फिजिकल रैम से लैस है लेकिन 24GB तक की रैम को सपोर्ट कर लेता है। फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग भी मिल जाती है।
  • iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
    Apple ने भारत में अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर दिए हैं, जिसमें iPhone 18 Pro सीरीज, पहला फोल्डेबल iPhone Duo, AirPods 5, Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 शामिल हैं। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की ₹1,79,900 है। फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत ₹2,99,900 से शुरू होती है। वहीं AirPods 5 की शुरुआती कीमत ₹14,900 है। Apple Watch Series 12 की कीमत ₹56,900 से शुरू होती है, जबकि Ultra 4 की शुरुआती कीमत ₹1,09,900 है। सभी प्रोडक्ट्स के अलग-अलग स्टोरेज, केस और कॉन्फिगरेशन विकल्प भी मिलते हैं।
  • इस बार Apple Event इतना खास क्यों है? iPhone के अलावा लॉन्च हो सकते हैं ये बड़े प्रोडक्ट्स
    Apple 2026 इवेंट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। Apple का यह इवेंट बहुत ही खास होने वाला है और इसकी कई वजह हैं। लेटेस्ट iPhone सीरीज का लॉन्च इस इवेंट में देखने को मिलेगा। कंपनी का सबसे बड़ा सरप्राइज इसका फोल्डेबल फोन हो सकता है जिसके लिए कई नाम सामने आ चुके हैं। यह इवेंट कंपनी के नए सीईओ का पहला इवेंट है।
  • ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi ने भारत में Mijia Smart Air Purifier 6 और Mijia Smart Air Purifier 4 Compact लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत क्रमशः 19,999 रुपये और 7,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक Mijia Smart Air Purifier 6 को 940 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें 443m³/h Particle CADR मिलता है। वहीं 4 Compact का Particle CADR 230m³/h है और यह 400 वर्ग फुट से ज्यादा जगह के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों मॉडल में एयर फिल्ट्रेशन के साथ स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। बिक्री 2 सितंबर से Xiaomi की वेबसाइट समेत प्रमुख प्लेटफॉर्म पर होगी।
  • 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
    JBL Pulse 6 को JBL ने अपने लेटेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर के रूप में लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया स्पीकर है जो बिल्ट-इन LED लाइटिंग के साथ आता है। स्पीकर में पारदर्शी डिजाइन दिया गया है। यह सिलेंडर शेप में आता है और ऊपर हैंडल भी दिया गया है जो लाइटिंग के कारण चमकता भी है।
  • AI से इंटरव्यू क्रैक किया और लग गई ₹1.5 करोड़ की नौकरी! शख्स ने शेयर किए टिप्स
    Reddit पर एक यूजर ने अपनी नौकरी तलाशने की कहानी शेयर की है, जिसमें उसने बताया कि कंपनी से निकाले जाने के बाद उसे करीब पांच महीने तक नई नौकरी नहीं मिली। इस दौरान उसने इंटरव्यू की तैयारी के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल किया। AI ने संभावित सवाल तैयार करने, इंटरव्यूअर्स की जानकारी जुटाने और STAR फॉर्मेट में जवाब तैयार करने में उसकी मदद की। आखिरकार उसे 1,55,000 डॉलर (करीब 1.5 करोड़ रुपये) सालाना सैलरी, 15 प्रतिशत बोनस और अन्य सुविधाओं के साथ नई नौकरी मिल गई। यूजर ने इस अनुभव को धैर्य और लगातार प्रयास का परिणाम बताया।
  • Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
    चीन के टिप्स्टर के नए लीक में Realme और OnePlus को लेकर कई बड़े दावे किए गए हैं। Realme की मौजूदा प्रोडक्ट लाइन चीन में डिस्कंटीन्यू की जा सकती है और नवंबर तक मौजूदा स्टॉक खत्म होने की संभावना है। साथ ही दावा किया गया है कि कंपनी की ग्लोबल और चीन की रणनीति अलग रहेगी। दूसरी ओर, OnePlus फिलहाल Ricoh इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी नहीं कर रही है और उसका फोकस गेमिंग परफॉर्मेंस पर है। फिलहाल यह सभी जानकारी लीक पर आधारित है और कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
  • iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
    iQOO फैंस के लिए बड़ा अपडेट आया है जिसमें कंपनी का पहला मिनी टैबलेट लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। iQOO 16 फ्लैगशिप फोन के साथ ब्रांड इसे मार्केट में उतार सकती है। इस डिवाइस को चीन के एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में देखा गया है। टैबलेट में क्वॉलकाम का फ्लैगशिप चिपसेट भी बताया गया है।
  • iPad खरीदने का प्लान है? Apple ने भारत में बढ़ा दिए दाम, Pro मॉडल ₹70 हजार महंगा
    Apple ने भारत में iPad लाइनअप की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है। अब एंट्री-लेवल iPad से लेकर iPad Pro तक सभी मॉडल पहले से ज्यादा कीमत पर मिलेंगे। सबसे ज्यादा 54% की बढ़ोतरी iPad Pro 13 में हुई है, जिसकी कीमत 70,000 रुपये बढ़कर 1,99,900 रुपये हो गई है। वहीं बेस iPad की कीमत भी 15,000 रुपये बढ़कर 49,900 रुपये हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत के चलते यह फैसला लिया गया है। हालांकि, कुछ रिटेलर्स के पास पुराने स्टॉक पर अभी भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है।
  • अब Mac खरीदना पड़ेगा और महंगा! Apple ने 43% तक बढ़ाईं कीमतें, ₹1.70 लाख तक बढ़े दाम
    Apple ने भारत और अन्य बाजारों में अपने Mac लाइनअप की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेमोरी और स्टोरेज चिप्स की बढ़ती लागत के चलते कंपनी ने MacBook, Mac mini और Mac Studio के कई मॉडल्स की कीमत बढ़ाई है। भारत में सबसे ज्यादा 43% की बढ़ोतरी Mac mini M4 (24GB) मॉडल में हुई है, जबकि Mac Studio M3 Ultra की कीमत में 1.70 लाख रुपये का इजाफा किया गया है। हालांकि, Apple की MRP बढ़ने के बाद भी कई ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स इन डिवाइसेज पर डिस्काउंट ऑफर दे सकते हैं।

Product - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »