• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • इस AI फील्ड में भारत का दमखम, इंडेक्स में बड़े मार्जिन से टॉप पर!

इस AI फील्ड में भारत का दमखम, इंडेक्स में बड़े मार्जिन से टॉप पर!

EY की रिपोर्ट में खुलासा, भारत वर्कप्लेस AI अपनाने में दुनिया में सबसे आगे।

इस AI फील्ड में भारत का दमखम, इंडेक्स में बड़े मार्जिन से टॉप पर!

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • भारत में 62 प्रतिशत कर्मचारी रेगुलर तौर पर GenAI इस्तेमाल करते हैं
  • AI Advantage Index में भारत का स्कोर ग्लोबल एवरेज से ज्यादा
  • AI ट्रेनिंग को जरूरी मानते हैं लोग, लेकिन निवेश अभी कम
विज्ञापन

भारत वर्कप्लेस पर AI अपनाने के मामले में दुनिया के टॉप देशों में शामिल हो गया है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 62 प्रतिशत कर्मचारी अपने काम में रेगुलर तौर पर Generative AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, 90 प्रतिशत एम्प्लॉयर्स और 86 प्रतिशत एम्प्लॉयीज का मानना है कि AI से प्रोडक्टिविटी पर पॉजिटिव असर पड़ा है। यह डेटा EY की 2025 Work Reimagined Survey में सामने आया है, जो वर्कप्लेस में AI के असर को लेकर ग्लोबल लेवल पर की गई स्टडी पर आधारित है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 75 प्रतिशत कर्मचारी और 72 प्रतिशत एम्प्लॉयर्स मानते हैं कि GenAI से डिसीजन मेकिंग बेहतर हुई है। इसके अलावा, काम की क्वालिटी को लेकर भी पॉजिटिव फीडबैक देखने को मिला है, जहां 82 प्रतिशत कर्मचारी और 92 प्रतिशत एम्प्लॉयर्स का कहना है कि AI ने उनके काम के आउटपुट को बेहतर बनाया है। EY के AI Advantage Index में भारत को 53 पॉइंट्स मिले हैं, जबकि ग्लोबल एवरेज सिर्फ 34 पॉइंट्स का है। यह इंडेक्स इस बात को मापता है कि AI से कर्मचारियों का कितना समय बच रहा है और उसका रियल-वर्ल्ड इम्पैक्ट क्या है।

EY की यह सर्वे रिपोर्ट (via DDNews) अपने छठे एडिशन में है और इसमें 29 देशों के करीब 15,000 कर्मचारी और 1,500 एम्प्लॉयर्स शामिल किए गए। भारत में यह सर्वे 800 कर्मचारियों और 50 एम्प्लॉयर्स के साथ किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में ऐसा इकोसिस्टम बन रहा है, जहां AI अपनाने के साथ-साथ एम्प्लॉयी एंगेजमेंट और वर्कफोर्स रेजिलिएंस पर भी फोकस किया जा रहा है।

वर्कफोर्स वेलबीइंग के मामले में भी भारत आगे रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को Talent Health Index में 82 स्कोर मिला है, जो सभी देशों में सबसे ज्यादा है। यह इंडेक्स वर्क कल्चर, रिवॉर्ड्स और स्किल डेवलपमेंट जैसे फैक्टर्स के आधार पर एम्प्लॉयी सेटिस्फेक्शन को मापता है। इसके मुकाबले ग्लोबल एवरेज Talent Health स्कोर 65 बताया गया है।

EY इंडिया के मुताबिक, भारत में AI गवर्नेंस को लेकर भी भरोसा मजबूत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 94 प्रतिशत एम्प्लॉयर्स और 89 प्रतिशत कर्मचारी मानते हैं कि उनके संगठन AI का इस्तेमाल एथिकल और जिम्मेदार तरीके से कर रहे हैं। हालांकि, एक गैप भी सामने आया है। जहां एक तरफ 87 प्रतिशत कर्मचारी और 90 प्रतिशत एम्प्लॉयर्स नई स्किल्स सीखने को जरूरी मानते हैं, वहीं दूसरी तरफ AI ट्रेनिंग में असली इन्वेस्टमेंट अभी सीमित है। रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर कर्मचारी साल में 40 घंटे से भी कम समय AI से जुड़ी ट्रेनिंग पर खर्च कर पा रहे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: EY, Artificial Intelligence, Workplace AI, GenAI, India Tech News
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »