Apple साल 2026 में 20 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स और अपडेट्स पेश कर सकता है, जिनमें iPhone, Mac, iPad और स्मार्ट होम डिवाइसेज शामिल हैं।
iPhone, Mac और स्मार्ट होम डिवाइसेज लॉन्च पोर्टफोलियो में शामिल
Apple को लेकर सामने आ रही लीक और रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2026 कंपनी के फैन्स के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। अलग-अलग रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Apple इस साल 20 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स और अपडेट्स पेश कर सकता है। इन लॉन्च में iPhone और iPad से लेकर Mac, वियरेबल डिवाइसेज और स्मार्ट होम से जुड़े नए प्रोडक्ट्स तक शामिल हो सकते हैं। कुछ डिवाइसेज के अपडेट्स रूटीन माने जा रहे हैं, जबकि कुछ प्रोडक्ट्स ऐसे भी हो सकते हैं जो रोजमर्रा की लाइफ में Apple के रोल को नए तरीके से पेश करें।
साल की शुरुआत में Apple अपने मौजूदा डिवाइसेज को अपग्रेड कर सकता है। कहा जा रहा है कि 2026 की पहली छमाही में iPhone 17e लॉन्च हो सकता है, जो iPhone 16e का अपडेटेड वर्जन होगा। इसमें नया A19 चिप, MagSafe सपोर्ट और Dynamic Island मिलने की चर्चा है। इसी दौरान iPad Air को M4 चिप के साथ अपडेट किया जा सकता है, जबकि रेगुलर iPad में A18 या A19 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
Mac यूजर्स के लिए भी साल की शुरुआत खास हो सकती है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि MacBook Air को M5 चिप मिल सकती है। वहीं MacBook Pro लाइनअप में M5 Pro और M5 Max प्रोसेसर के साथ तेज स्टोरेज के लिए PCIe 5.0 सपोर्ट जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा Apple एक लो-कॉस्ट MacBook पर भी काम कर रहा है, जिसमें A18 Pro चिप, 12.9 इंच डिस्प्ले और नए कलर ऑप्शन्स मिलने की बात कही जा रही है। यह डिवाइस स्टूडेंट्स और कैजुअल यूजर्स को टारगेट कर सकता है। हालांकि, इसके लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। ऐसा भी हो सकता है कि इसे अगले साल पेश किया जाए।
डेस्कटॉप कैटेगरी में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स इशारा देती हैं कि Mac Studio को M5 Max और M5 Ultra चिप्स के साथ अपडेट किया जा सकता है। वहीं Studio Display में Mini-LED बैकलाइट, 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और नया A-सीरीज चिप मिलने की चर्चा है। मिड-ईयर से पहले Apple का स्मार्ट होम फोकस भी सामने आ सकता है। रिपोर्ट्स में एक नए स्मार्ट होम हब का जिक्र है, जिसमें 6 से 7 इंच का डिस्प्ले, A18 चिप और ज्यादा पर्सनलाइज्ड Siri एक्सपीरियंस मिल सकता है। इसके साथ FaceTime सपोर्ट और HomeKit से जुड़ा सिक्योरिटी कैमरा भी लॉन्च किया जा सकता है।
साल के दूसरे हिस्से में Apple के बड़े लॉन्च होने की उम्मीद है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में नया A20 Pro चिप दिया जा सकता है। इनमें पतला Dynamic Island, कैमरा सेटअप में बदलाव और रियर कैमरा में वेरिएबल अपर्चर जैसे फीचर्स मिलने की चर्चा है। इसके अलावा सैटेलाइट के जरिए वेब ब्राउजिंग और Apple का इन-हाउस C2 5G मॉडेम भी शामिल हो सकता है।
इसी दौरान Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च हो सकता है। लीक में दावा किया गया है कि इसमें 7.7 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.3 इंच का आउटर स्क्रीन मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें Face ID की जगह Touch ID पावर बटन दिया जा सकता है। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि इस साल इस डिवाइस को केवल शोकेस किया जाए और ऑफिशियल लॉन्च अगले साल हो।
वियरेबल्स की बात करें तो 2026 के दूसरे हिस्से में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 को अपडेट मिलने की उम्मीद है। वहीं AirPods Pro 3 में AI से जुड़े फीचर्स के लिए इंफ्रारेड कैमरा जोड़े जाने की चर्चा है। इसके अलावा कुछ प्रोडक्ट्स जैसे Apple Glasses, OLED डिस्प्ले वाला नया iPad mini, Face ID सपोर्ट वाला स्मार्ट डोरबेल और अपडेटेड Mac mini फिलहाल बिना कन्फर्म लॉन्च टाइमलाइन के बताए जा रहे हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा