Power

Power - ख़बरें

  • UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
    UGREEN ने चीन में नया P8 मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 10,000mAh की बैटरी के साथ लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इससे पीक टेम्परेचर 13 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। पावर बैंक में बिल्ट-इन USB Type-C केबल से 45W वायर्ड चार्जिंग और 15W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें TFT स्मार्ट डिस्प्ले भी दिया गया है, जिस पर बैटरी और चार्जिंग की जानकारी देख सकते हैं। इसकी कीमत 459 युआन है और बिक्री 3 दिसंबर से शुरू होगी।
  • माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
    बेल्किन ने चीन में नया 40W USB-C चार्जर लॉन्च किया है, जिसे खासतौर पर आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इस कॉम्पैक्ट चार्जर का वजन सिर्फ 57 ग्राम है और इसमें फोल्डेबल प्लग दिया गया है। यह USB Power Delivery 3.2 और PPS टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इससे कम्पैटिबल फोन को 20 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है। चार्जर में सिंगल USB-C पोर्ट मिलता है। इसकी कीमत 77 युआन (करीब 11 डॉलर) है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग की जानकारी नहीं है।
  • 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
    Honor एक नए X-Series स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसमें 13,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की चर्चा है। लीक के मुताबिक, फोन में करीब 6.96 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। टिप्स्टर Digital Chat Station ने इस फोन से जुड़ी जानकारी शेयर की है। कंपनी इसे चीनी नववर्ष से पहले पेश कर सकती है। हालांकि, अभी फोन का नाम, प्रोसेसर, कैमरा और चार्जिंग स्पीड सामने नहीं आई है। इसके अलावा Honor Power 3 और एक नए फोल्डेबल स्मार्टफोन पर भी काम कर रहा है, जिनमें बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
    Redmi Note 18 5G पर कंपनी कथित तौर पर काम कर रही है। फोन जल्द ही चीन में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन उससे पहले फोन को एक सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखा गया है। Redmi Note 18 5G का चीनी वेरिएंट 8,888mAh बैटरी के साथ आने वाला है। जबकि ग्लोबल मॉडल 8,100mAh बैटरी के साथ आने वाला है। दोनों ही मॉडल्स के साथ यहां 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है।
  • 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
    Honor एक नए मिड-रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जिसमें 7 इंच की बड़ी स्क्रीन और 13,500mAh तक की बैटरी मिल सकती है। टिपस्टर Digital Chat Station के मुताबिक, कंपनी ने 13,300mAh क्षमता वाली बैटरी सेल का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू किया है। इसकी Typical Capacity करीब 13,500mAh हो सकती है। फिलहाल फोन के नाम, चार्जिंग स्पीड और लॉन्च डेट की जानकारी सामने नहीं आई है। Honor इससे पहले भी 10,000mAh और 11,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन पेश कर चुका है।
  • URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
    URBN ने भारत में अपनी नई One Series पेश की है, जिसमें छह चार्जिंग प्रोडक्ट्स शामिल हैं। इस रेंज में 20,000mAh बैटरी और 70W आउटपुट वाला Ultra Volt पावर बैंक, 10,000mAh Mini Volt पावर बैंक और दो Aero MagTag Magnetic Wireless Power Banks मिलते हैं। इसके अलावा, कंपनी ने 67W GaN Wall Adapter और 240W Magnetic Nylon Braided USB-C केबल भी लॉन्च की है। इन प्रोडक्ट्स की कीमत ₹999 से शुरू होकर ₹3,499 तक जाती है। इन्हें Amazon, Flipkart और कंपनी की वेबसाइट समेत कई रिटेल प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।
  • 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
    अगर आप फोन या लैपटॉप चार्ज करने के लिए बड़ी बैटरी वाला पावर बैंक तलाश कर रहे हैं तो अमेजन और फ्लिपकार्ट पर ₹4,000 के बजट में boAt EnergyShroom PB665 Turbo X, Mi Power Bank Boost Pro, One Life Power 10, Callmate 30000mAh और Zofia 30000mAh Power Bank उपलब्ध हैं।
  • 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
    अगर आप 7,000mAh की बैटरी वाला नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर बचत हो रही है। ₹20,000 के बजट में Moto G06 Power, Poco M7 Plus 5G, OnePlus N6x, Realme Narzo 100 Lite 5G और Oppo A6c डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं।
  • Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
    Portronics ने भारत में अपना नया Luxcell 100R पावर बैंक लॉन्च किया है। इसमें 20,000mAh की बैटरी के साथ 100W तक का आउटपुट मिलता है। इसकी खासियत 70cm लंबी रिट्रैक्टेबल Type-C केबल है, जिसे अलग से साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। पावर बैंक में दो Type-C पोर्ट, LED डिजिटल डिस्प्ले और PD 3.0 व PPS सपोर्ट भी दिया गया है। यह एक साथ दो डिवाइस चार्ज कर सकता है। कंपनी ने इसे Black और Orange कलर ऑप्शन में पेश किया है।
  • कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
    सर्दियों में ठंड से बचने के लिए Room Heater खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी जरूरत के हिसाब से सही मॉडल चुनना जरूरी है। बाजार में Fan Heater, Quartz Heater, Halogen Heater और Oil Filled Radiator जैसे कई ऑप्शन मिलते हैं। इनके काम करने का तरीका, बिजली की खपत और कीमत अलग-अलग होती है। हीटर खरीदते समय कमरे का साइज और Watt क्षमता जरूर देखें। इसके अलावा बिजली का बिल कंट्रोल रखने के लिए Thermostat और सुरक्षा के लिए Overheat Protection व Tip-over Protection जैसे फीचर्स भी चेक करें।
  • Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
    Meta Muse AI के लिए भारतीय कीमतों का खुलासा हो गया है। कंपनी के AI मॉडल का बेस प्लान 2000 रुपये से कम में शुरू हो सकता है। कंपनी इसके साथ ही Muse AI का हाई प्राइस प्लान भी पेश करेगी जिसकी कीमत 9000 रुपये तक बताई जा रही है।
  • ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
    Ai+ Nova 2 Power 5G को कंपनी ने काफी सस्ते में लिस्ट किया है। फोन का एमआरपी यूं तो 29,999 रुपये है। लेकिन सेल के दौरान इसे 40% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। जिसके बाद फोन की कीमत 17,999 रुपये रह जाती है। लेकिन फ्लिपकार्ट ने इसके साथ बैंक ऑफर भी दिया है।
  • 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
    10,000mAh की बैटरी वाले फोन लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। भारतीय बाजार में Redmi Note 17 Pro Max 5G, Vivo S2 FE, Poco X8 Power 5G और Realme P4 Power 5G में इतनी बड़ी बैटरी मिलती है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
    Flipkart Big Bang Diwali Sale में 10,000mAh की बैटरी वाला Poco X8 Power 5G जबरदस्त डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। X8 Power 5G (8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट) ई-कॉमर्स साइट पर ₹30,499 में उपलब्ध हो रहा है, जिसमें बैंक ऑफर से ₹3,000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
  • Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
    Poco M8 Power 5G को Flipkart पर भारी छूट के साथ खरीदने का मौका है। फोन के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 21,499 रुपये में लिस्ट किया गया है लेकिन 1000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट यहां लिया जा सकता है जो कि चुनिंदा बैंक कार्ड पर मिल रहा है। इतना ही नहीं, अगर आप इसके साथ पुराना फोन भी देते हैं तो 2000 रुपये और सस्ता इसे खरीद सकते हैं।

Power - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »