Reliance Jio ने JioHome Cricket ऑफर पेश कर दिया है।
Photo Credit: Jio
JioHome में ओटीटी और टीवी के फायदे एक साथ मिलते हैं।
Reliance Jio ने JioHome Cricket ऑफर पेश कर दिया है। इस ऑफर में Power Play Pass के साथ कई कैशबैक मिलता है, वहीं यूजर्स JioHome यूजर्स को 1 महीने के लिए फ्री में इस्तेमाल भी कर पाएंगे। क्रिकेट सीजन के साथ JioHome एक प्रमोशनल ऑफर पावर प्ले पास लेकर आया है, जिसकी कीमत 99 रुपये है। इस पास में ग्राहकों को कुल 1,457 रुपये के फायदे मिल रहे हैं। आइए JioHome Cricket ऑफर और उसमें मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
JioHome द्वारा पेश किया गया पावर प्ले पास एक प्रमोशनल ऑफर है। इस एड ऑन प्लान की कीमत 99 रुपये है। यह ग्राहकों को कथित तौर पर 1,457 रुपये के फायदे प्रदान करता है। 1 महीने का फ्री उपयोग और 750 रुपये कैशबैक मिल सकता है। यह ऑफर जियो होम यूजर्स को हाई क्वालिटी में वर्ल्ड कप देखने की सुविधा लेकर आया है।
JioHome Cricket ऑफर के तहत पहले रिचार्ज पर एक महीने की JioHome सर्विस फ्री मिलती है, जिसकी कीमत 707 रुपये है। उसके अलावा कुल 750 रुपये के कैशबैक वाउचर मिलता हैं, जो कि 150 रुपये के वाउचर के तौर पर आते हैं। इनका इस्तेमाल अगले रिचार्ज पर किया जा सकता है। इस पास के जरिए यूजर्स मल्टी-कैमरा व्यूइंग ऑप्शन के साथ T20 वर्ल्ड कप और लीग मैच 4K रेजोल्यूशन में आसानी से घर बैठे देख सकते हैं।
JioHome एक 4K बॉक्स के साथ आता है जिसमें 1 हजार लाइव टीवी चैनल शामिल हैं, जिनमें लगभग 950 रुपये मूल्य के 200 से ज्यादा HD चैनल और 30 एमबीपीएस स्पीड के साथ वाईफाई मिलता है। वहीं ओटीटी बेनिफिट्स की बात करें तो SonyLIV, ZEE5, SunNXT आदि जैसे 12 ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। यह सिंगल बिल मॉडल उन यूजर्स के लिए पेमेंट को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है जो आमतौर पर डीटीएच, इंटरनेट और स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए अलग-अलग बिल की पेमेंट करते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा