Shargeek 300 पावर बैंक में 24000mAh बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि को लम्बे समय तक बैकअप दे सकता है।
Photo Credit: Kickstarter
Shargeek 300 पावर बैंक में 24000mAh बैटरी दी गई है।
Sharge कंपनी की ओर से नया पावर बैंक Shargeek 300 लॉन्च किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस पावर बैंक में 300W तक पावर आउटपुट दी गई है। यह पावर बैंक 24000mAh बैटरी के साथ आता है और 300W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी खास बात इसका डिजाइन है जो पारदर्शी है। यानी आप पावर बैंक की बॉडी के अंदर भी झांक सकते हैं। यह एयरलाइन सेफ्टी से लैस है। इसमें दो USB-C पोर्ट हैं, एक USB-A पोर्ट है, और एक DC आउटपुट दी गई है। USB-C पोर्ट के माध्यम से यह 140W तक फास्ट चार्जिंग कर सकता है जो किसी लैपटॉप को चार्ज करने के लिए पर्याप्त है।आइए जानते हैं नए पावर बैंक की कीमत और फीचर्स के बारे में।
Shargeek 300 पावर बैंक को Kickstarter पर लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत $149 (लगभग 13,500 रुपये) है। इसकी सेल मई 2026 से शुरू होने की बात कही गई है।
Shargeek 300 पावर बैंक में 24000mAh बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट आदि को लम्बे समय तक बैकअप दे सकता है। इस लिहाज से यह आउटडोर, ट्रैवल, और वर्कप्लेस के लिए एक बेहतरीन, और पोर्टेबल चार्जिंग डिवाइस बन जाता है। पावर बैंक में 300W की अधिकतम आउटपुट दी गई है। इसमें दो USB-C पोर्ट हैं, एक USB-A पोर्ट है, और एक DC आउटपुट दी गई है।
USB-C पोर्ट के माध्यम से यह 140W तक फास्ट चार्जिंग कर सकता है जो किसी लैपटॉप को चार्ज करने के लिए पर्याप्त है। इसका DC आउटपुट 25W और 140W के बीच स्विच किया जा सकता है। इसका खास फीचर इसकी पारदर्शी बॉडी है। जिससे इसके भीतरी पार्ट भी देखे जा सकते हैं। इसमें स्मार्ट डिस्प्ले है, और RGB लाइटिंग भी दी गई है। डिस्प्ले में शेष बैटरी, आउटपुट या इनपुट की जानकारी दिखाई देती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत