Portronics ने Mport Space 8 इन 1 USB Type C हब भारत में लॉन्च किया है। इसमें इन बिल्ट M.2 SSD स्लॉट, 4K HDMI आउटपुट और 100W Power Delivery सपोर्ट मिलता है।
Photo Credit: Portronics
4K HDMI आउटपुट और 100W पावर डिलीवरी सपोर्ट के साथ आता है Portronics Mport Space
Portronics ने भारत में अपना नया Mport Space 8 इन 1 USB Type C हब लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस खास तौर पर उन मॉडर्न लैपटॉप यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिनमें पोर्ट्स की कमी होती है। Mport Space में इन बिल्ट M.2 SSD स्लॉट दिया गया है जो NVMe और SATA SSD को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 4K HDMI आउटपुट, USB 3.0 पोर्ट, SD और microSD कार्ड रीडर, Type C Power Delivery और Type C डेटा पोर्ट जैसे कनेक्शन मिलते हैं। यह एक सिंगल Type C कनेक्शन के जरिए स्टोरेज, चार्जिंग, डिस्प्ले और डेटा ट्रांसफर की सुविधा देता है।
कीमत की बात करें तो Portronics Mport Space की कीमत 2,799 रुपये रखी गई है। यह Portronics की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और अन्य ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी 12 महीने की वारंटी भी दे रही है।
Mport Space की सबसे बड़ी खासियत इसका इन बिल्ट M.2 SSD स्लॉट है। कंपनी के मुताबिक यह 2242, 2260 और 2280 साइज के NVMe और SATA SSD को सपोर्ट करता है, हालांकि SSD अलग से खरीदना होगा। इससे यूजर्स को अलग एनक्लोजर की जरूरत नहीं पड़ती और हब पोर्टेबल स्टोरेज सॉल्यूशन की तरह काम करता है, जो बड़े फाइल्स या हाई रिजॉल्यूशन मीडिया हैंडल करने वालों के लिए उपयोगी हो सकता है।
कनेक्टिविटी के मामले में यह हब एक Type C पोर्ट को कुल आठ पोर्ट्स में बदल देता है। इसमें 4K रिजॉल्यूशन 30Hz सपोर्ट वाला HDMI आउटपुट दिया गया है, जिससे यूजर बड़ी स्क्रीन पर मिरर या एक्सटेंड मोड में काम कर सकते हैं। USB 3.0 और Type C डेटा पोर्ट के जरिए हाई स्पीड फाइल ट्रांसफर संभव है, जबकि SD और microSD कार्ड रीडर कैमरा या ड्रोन फुटेज एक्सेस करने में मदद करते हैं।
पावर सपोर्ट के लिए इसमें 100W USB C Power Delivery पास थ्रू चार्जिंग दी गई है। यानी यूजर लैपटॉप चार्ज करते हुए बाकी सभी कनेक्टेड डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह फीचर लंबे वर्कफ्लो के दौरान काम आता है।
इसमें SSD के लिए अलग ON OFF स्विच दिया गया है ताकि गलती से डिस्कनेक्शन न हो। LED इंडिकेटर स्टैंडबाय और रीड राइट एक्टिविटी दिखाते हैं। हब का एल्युमिनियम बॉडी डिजाइन हीट डिसिपेशन में मदद करता है और नायलॉन ब्रेडेड केबल लंबी उम्र के लिए जोड़ी गई है। यह प्लग एंड प्ले सपोर्ट के साथ आता है और किसी अतिरिक्त ड्राइवर इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होती।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च