Package

Package - ख़बरें

  • KitKat का ये रैपर ब्लॉक करता है सिग्नल! इसमें फोन डालो और ऑफलाइन हो जाओ
    KitKat ने Ogilvy Colombia के साथ मिलकर “Break Mode” नाम का नया पैकेजिंग कॉन्सेप्ट पेश किया है, जो यूजर्स को डिजिटल ब्रेक लेने में मदद करता है। कंपनी के मुताबिक यह पैकेजिंग Faraday Cage की तरह काम करती है, जिसमें फोन रखने पर कॉल, इंटरनेट, Bluetooth और GPS जैसे सभी सिग्नल ब्लॉक हो जाते हैं। इसमें मेटैलिक लेयर्स और स्पेशल डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पूरी तरह नेटवर्क कट जाता है। इस पहल का मकसद यूजर्स को नोटिफिकेशन से दूर रखकर रियल ब्रेक का अनुभव देना है। साथ ही इसे रिसायक्लिंग और सस्टेनेबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
  • Amazon Layoffs 2026: 16,000 नौकरियों पर गिरी गाज, AI है कारण?
    Amazon ने Layoffs 2026 प्रोसेस को आगे बढ़ाते हुए हजारों कर्मचारियों को ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि इस राउंड में ग्लोबल लेवल पर करीब 16,000 नौकरियों में कटौती की जा रही है। प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिनों का नॉन-वर्किंग ट्रांजिशन पीरियड दिया जा रहा है, जिसमें उन्हें पूरी सैलरी और बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा, सेवरेंस पैकेज, जॉब प्लेसमेंट सपोर्ट और AWS Skill Builder का 12 महीने का फ्री एक्सेस भी दिया जाएगा। Amazon का कहना है कि यह कदम ऑर्गनाइजेशन को ज्यादा लीन बनाने के लिए उठाया गया है।
  • फ्रेशर्स के लिए बड़ी खबर! HCLTech ने बढ़ाई सैलेरी, इस फील्ड में देगा 22 लाख तक का पैकेज
    HCLTech ने 2026 की फ्रेशर हायरिंग को लेकर अपनी सैलरी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है। कंपनी ने AI, डेटा इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे एरिया में काम करने वाले चुनिंदा फ्रेशर्स के लिए प्रीमियम पैकेज तय किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन “एलीट कैडर” फ्रेशर्स की सालाना सैलरी 18 लाख रुपये से 22 लाख रुपये तक हो सकती है, जो रेगुलर फ्रेशर पैकेज से कई गुना ज्यादा है। इस कदम को IT सेक्टर में टॉप-क्वालिटी टैलेंट को आकर्षित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
  • AI जॉब्स की मची होड़! OpenAI दे रही Rs 13.5 करोड़ का सैलरी पैकेज, Google को छोड़ा पीछे
    AI एक ऐसा स्किल क्षेत्र बन चुका है जिसमें सबसे अधिक वेतन की संभवना है। OpenAI ने इस क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन देकर एक नया बेंचमार्क बना दिया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि OpenAI का स्टार्टअप अपने कर्मचारियों को अन्य टेक कंपनियों के मुकाबले सबसे अधिक सैलरी दे रहा है जो कि प्रति कर्मचारी 1.5 मिलियन डॉलर है।
  • आपका WhatsApp डेटा खतरे में? 56 हजार डाउनलोड्स के बाद खुला राज, एक्सपर्ट ने दी सलाह
    npm रजिस्ट्री पर मौजूद एक खतरनाक पैकेज ने खुद को WhatsApp Web API लाइब्रेरी बताकर हजारों डेवलपर्स को निशाना बनाया है। lotusbail नाम का यह पैकेज पिछले छह महीनों से उपलब्ध था और अब तक 56 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, यह पैकेज WhatsApp के मैसेज, कॉन्टैक्ट्स और ऑथेंटिकेशन टोकन चोरी कर सकता है और अटैकर के डिवाइस को अकाउंट से लिंक कर देता है। डेवलपर्स को इसे तुरंत हटाने की सलाह दी गई है।
  • Google ने कर्मचारियों से कहा “छोड़कर जाना चाहें तो जाएं”, AI पर कंपनी का जोर!
    Google ने UK में अपने कर्मचारियों के लिए Voluntary Exit Package (VEP) की शुरुआत कर दी है। यह कदम कंपनी की चल रही AI-फोकस्ड रिस्ट्रक्चरिंग का हिस्सा बताया जा रहा है। बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, Google ने चुनिंदा कर्मचारियों को ईमेल भेजकर बताया है कि वे चाहें तो कंपनी छोड़ने का ऑप्शन चुन सकते हैं और इसके बदले उन्हें एक फॉर्मल एग्जिट पैकेज दिया जाएगा। किस विभाग या कितनी टीमों को यह ऑफर मिला है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह लेऑफ का डायरेक्ट ऑपरेशन नहीं है बल्कि पूरी तरह स्वैच्छिक है।
  • बिलिनेयर Elon Musk को मिलेगी 1 लाख करोड़ डॉलर की सैलरी, Tesla के शेयरहोल्डर्स ने दी मंजूरी
    यह किसी सीनियर कॉरपोरेट एग्जिक्यूटिव को मिलने वाला सबसे अधिक पैकेज है। टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने इसके लिए अनुमति दी है। हाल ही में मस्क ने कहा था कि अगर टेस्ला में उन्हें अधिक कंट्रोल नहीं मिलता तो वह इससे चीफ एग्जिक्यूटिव की पोस्ट से हट सकते हैं या अपनी अन्य कंपनियों पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। इस वजह से कंपनी के लिए उनके सैलरी पैकेज पर वोटिंग महत्वपूर्ण थी।
  • ऑनलाइन मनी गेमिंग पर बैन के बाद Zupee ने की 30 प्रतिशत वर्कर्स की छंटनी
    इस सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Zupee ने अपने 30 प्रतिशत स्टाफ की छंटनी की है। Zupee ने बताया है कि वह अपने बिजनेस में बदलाव करेगी और उसकी योजना संस्कृति से जुड़ी गेम्स और शॉर्ट वीडियो कंटेंट को पेश करने की है। हालांकि, Zupee ने छंटनी के दायरे में आए वर्कर्स के लिए रिलीफ पैकेज भी देने की जानकारी दी है। इसमें वर्कर्स को नोटिस पीरियड के अलावा वित्तीय सहायता देना शामिल है।
  • 7 साल पहले Elon Musk ने स्पेस में भेजी थी अपनी कार, अबतक चल चुकी इतने अरब किलोमीटर!
    Elon Musk की पर्सनल कार Tesla Roadster आज भी अंतरिक्ष में सूर्य के चक्कर लगा रही है। इस कार को Whereisroadster.com ट्रैक करती है जिसके मुताबिक यह स्पोर्ट्स कार 7 साल और 14 दिन से स्पेस में है। यह अबतक 56 खरब किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। यह 557 दिन में सूरज का चक्कर लगाती है। इसे गलती से एस्टरॉयड के रूप में भी पहचाना जा चुका है।
  • BSNL को 4G नेटवर्क के लिए सरकार से मिलेगा 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड!
    डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने 4G के लिए इक्विपमेंट खरीदने में हो रही कैपिटल एक्सपेंडिचर में कमी की वजह से BSNL को यह फंड देने की योजना बनाई है। इस प्रपोजल को जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा।
  • IIT बॉम्‍बे के स्‍टूडेंट को 3.7 करोड़ रुपये सालाना पैकेज, 82% से ज्‍यादा का प्‍लेसमेंट
    IIT Bombay : आईआईटी बॉम्‍बे के 16 छात्रों ने सालाना 1 करोड़ रुपये से ऊपर की सैलरी के जॉब ऑफर स्‍वीकार किए हैं।
  • Nothing Phone 2 की भारत में Flipkart के जरिए होगी बिक्री, 11 जुलाई को होगा लॉन्च
    इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले होगा, जो पिछले स्मार्टफोन से कुछ बड़ा है। इसमें 12 GB का RAM होगा। यह एंड्रॉयड 13 पर चलेगा। इसके देश में लॉन्च से पहले BIS सर्टिफिकेशन भी मिला है
  • BSNL को 4G और 5G नेटवर्क शुरू करने के लिए सरकार से मिलेगा 89,000 करोड़ रुपये का फंड
    कंपनी ने तीन महीने के ट्रायल के बाद 200 साइट्स के साथ 4G नेटवर्क शुरू करने की तैयारी की है। यह जल्द ही 200 साइट्स प्रति दिन के औसत से अपना नेटवर्क बढ़ा सकती है
  • Wipro के फ्रेशर्स की सैलरी आधी करने के फैसले पर बढ़ रही नाराजगी
    Wipro dispute: विप्रो ने फ्रेशर्स को 6.5 लाख रुपये प्रति वर्ष के पैकेज का ऑफर दिया था। कंपनी ने ज्वाइनिंग से पहले फ्रेशर्स से पूछा है कि क्या वे 3.5 लाख रुपये प्रति वर्ष का ऑफर स्वीकार करेंगे
  • Apple के CEO Tim Cook की सैलरी 40 प्रतिशत घटी, अधिक पैकेज पर उठे थे सवाल
    Apple ने पिछले वर्ष ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की सेल्स में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »