Apple के CEO Tim Cook की सैलरी 40 प्रतिशत घटी, अधिक पैकेज पर उठे थे सवाल

पिछले वर्ष टिम को 9.94 करोड़ डॉलर का पैकेज मिला था। इसमें 30 लाख डॉलर की बेस सैलरी और लगभग 8.3 करोड़ डॉलर की स्टॉक यूनिट्स और बोनस शामिल था

Apple के CEO Tim Cook की सैलरी 40 प्रतिशत घटी, अधिक पैकेज पर उठे थे सवाल

इस वर्ष टिम का वास्तविक पैकेज कंपनी के शेयर के प्रदर्शन के आधार पर बदल सकता है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष टिम को 9.94 करोड़ डॉलर का पैकेज मिला था
  • टिम ने अपनी वेल्थ का बड़ा हिस्सा चैरिटी के लिए देने की योजना बनाई है
  • Apple ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से टॉप पर है
विज्ञापन
अमेरिकी स्मार्टफोन और टेक कंपनी Apple के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Tim Cook की सैलरी में इस वर्ष 40 प्रतिशत की कटौती हुई है। इसका कारण इनवेस्टर गाइडेंस और खुद टिम की ओर से सैलरी में कमी का निवेदन है। उन्हें इस वर्ष कंपनी की परफॉर्मेंस से जुड़ी स्टॉक यूनिट्स का पर्सेंटेज 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया जाएगा। 

पिछले वर्ष टिम को 9.94 करोड़ डॉलर का पैकेज मिला था। इसमें 30 लाख डॉलर की बेस सैलरी और लगभग 8.3 करोड़ डॉलर की स्टॉक यूनिट्स और बोनस शामिल था। यह इससे पिछले वर्ष की तुलना में कुछ अधिक था, जब टिम का पैकेज 9.87 करोड़ डॉलर का था। एपल ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया, "टिम का पैकेज शेयरहोल्डर्स के फीडबैक, एपल की असाधारण परफॉर्मेंस और टिम के सुझाव पर आधारित है।" एपल की टिम की पिछली सैलरी को लेकर इंस्टीट्यूशनल शेयरहोल्डर सर्विसेज जैसे ग्रुप्स ने निंदा की थी। हालांकि, कंपनी के अधिकतर शेयरहोल्डर्स ने इसे पिछले वर्ष स्वीकृति दी थी। 

इस वर्ष टिम का वास्तविक पैकेज कंपनी के शेयर के प्रदर्शन के आधार पर बदल सकता है। टिम ने अपनी वेल्थ का बड़ा हिस्सा चैरिटी के लिए देने की प्रतिबद्धता जताई है। Apple ने पिछले वर्ष ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की सेल्स में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। कंपनी के एवरेज सेलिंग प्राइस में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी इसका बड़ा कारण था। 

एपल की कुल सेल्स में 5G फोन्स की हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की थी। तीसरी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से कंपनी की 42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पिछले वर्ष तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 37.1 प्रतिशत का था। जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी के iPhone 14, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max की सेल्स सबसे अधिक रही। एपल ने iPhone 14 Plus की शिपिंग अक्टूबर के पहले सप्ताह तक शुरू नहीं की थी। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से दक्षिण कोरिया की Samsung 18.3 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर थी। चीन की Xiaomi ने 8.3 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »