Amazon Layoffs 2026: 16,000 नौकरियों पर गिरी गाज, AI है कारण?

Amazon ने Layoffs 2026 के तहत हजारों कर्मचारियों को ईमेल भेजकर रोल खत्म होने की जानकारी दी है।

Amazon Layoffs 2026: 16,000 नौकरियों पर गिरी गाज, AI है कारण?

Photo Credit: Reuters

Amazon Layoffs 2026 में प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिन की सैलरी और बेनिफिट्स मिलेंगे

ख़ास बातें
  • Amazon में 16,000 नौकरियों में कटौती का ऐलान
  • प्रभावित कर्मचारियों को 90 दिन की सैलरी और बेनिफिट्स
  • AWS Skill Builder का 12 महीने का फ्री एक्सेस
विज्ञापन

Amazon ने अपने लेटेस्ट छंटनी (Layoffs 2026) प्रोसेस को आगे बढ़ाते हुए हजारों कर्मचारियों को सीधे ईमेल भेजना शुरू कर दिया है। इन ईमेल्स में कर्मचारियों को बताया गया है कि उनका रोल अब खत्म किया जा रहा है और एक तय नोटिस पीरियड के बाद उनका समय अमेजन में खत्म हो जाएगा। कंपनी की ओर से यह भी साफ किया गया है कि इस राउंड में ग्लोबल लेवल पर करीब 16,000 नौकरियों में कटौती की जा रही है, हालांकि इसके साथ कर्मचारियों को ट्रांजिशन पीरियड, सेवरेंस पैकेज और जॉब सपोर्ट जैसे ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं।

Layoffs के इस नए फेज का आधिकारिक ऐलान बुधवार, 28 जनवरी को Amazon की चीफ पीपल ऑफिसर Beth Galetti ने किया। इसके लिए उन्होंने बाकायदा एक ब्लॉग पोस्ट भी शेयर किया है। कंपनी के मुताबिक, यह कदम ऑर्गनाइजेशन को ज्यादा लीन बनाने, मैनेजमेंट लेयर्स घटाने और ब्यूरोक्रेसी कम करने के मकसद से उठाया गया है। Amazon का कहना है कि कुछ टीमों में ये बदलाव अक्टूबर में पूरे हो चुके थे, जबकि कुछ टीमों में यह प्रोसेस अब जाकर पूरा हुआ है।

जो ईमेल कर्मचारियों को भेजे गए हैं, उनमें साफ तौर पर लिखा (via बिजनेस इनसाइडर) है कि ऑर्गनाइजेशन और फ्यूचर प्रायोरिटीज के रिव्यू के बाद कुछ रोल्स को खत्म करने का “कठिन फैसला” लिया गया है। ईमेल में यह भी बताया गया है कि नोटिस पीरियड के बाद कर्मचारी आधिकारिक रूप से कंपनी से अलग हो जाएंगे। इसके साथ ही, कर्मचारियों के ऑफिस एक्सेस बैज तुरंत रद्द कर दिए गए हैं और कई मामलों में सिक्योरिटी स्टाफ की मदद से उन्हें ऑफिस से बाहर एस्कॉर्ट भी किया गया।

कई कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल्स के मुताबिक, प्रभावित स्टाफ को 90 दिनों का नॉन-वर्किंग ट्रांजिशन पीरियड दिया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों को ऑफिस आने की अनुमति नहीं होगी और उनसे किसी तरह का काम भी नहीं कराया जाएगा। इसके बावजूद, इन 90 दिनों तक उन्हें पूरी सैलेरी और सभी बेनिफिट्स मिलते रहेंगे। कंपनी ने साफ किया है कि इस समय का इस्तेमाल कर्मचारी नई नौकरी तलाशने या आगे की प्लानिंग करने के लिए कर सकते हैं।

Amazon ने बताया है कि सेवरेंस पैकेज कर्मचारियों की लोकेशन और सीनियरिटी के आधार पर तय किया जाएगा। इसके अलावा, कर्मचारियों को ट्रांजिशनल बेनिफिट्स, हेल्थ इंश्योरेंस (जहां लागू हो) और बाहरी जॉब प्लेसमेंट सपोर्ट भी दिया जाएगा। कंपनी प्रभावित कर्मचारियों को 12 महीने तक AWS Skill Builder का फ्री एक्सेस भी दे रही है, ताकि वे नई स्किल्स सीखकर दूसरे अवसरों के लिए खुद को तैयार कर सकें।

हालांकि ऑफिस एंट्री बंद कर दी गई है, लेकिन Amazon ने बताया है कि ट्रांजिशन पीरियड के दौरान कर्मचारी कुछ इंटरनल चैनल्स तक एक्सेस बनाए रख सकेंगे। इसमें ऑफिशियल ईमेल और कुछ इंटरनल टूल्स शामिल हैं, जिन्हें कर्मचारी अपने पर्सनल डिवाइस पर इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी ने कर्मचारियों से कहा है कि वे अपने YubiKey सुरक्षित रखें, ताकि ईमेल एक्सेस में दिक्कत न हो।

Beth Galetti ने अपने ब्लॉग पोस्ट में यह भी कहा है कि Amazon का इरादा हर कुछ महीनों में बड़े पैमाने पर छंटनी करने का नहीं है। हालांकि, कंपनी हर टीम को लगातार यह आंकलन करने के लिए कहेगी कि उनकी काम की रफ्तार और ग्राहकों के लिए इनोवेशन की क्षमता सही दिशा में है या नहीं। Amazon ने यह भी दोहराया है कि छंटनी के बावजूद वह भविष्य के लिए अहम सैक्टर्स में हायरिंग और निवेश जारी रखेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  3. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  6. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  8. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  10. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »