• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • IIT खड़गपुर में स्टूडेंट्स को मिले 50 लाख से 2.64 करोड़ रुपये तक के सैलरी पैकेज!

IIT खड़गपुर में स्टूडेंट्स को मिले 50 लाख से 2.64 करोड़ रुपये तक के सैलरी पैकेज!

IIT खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने 2022 के लिए प्लेसमेंट फेज की समाप्ति की घोषणा कर दी है।

IIT खड़गपुर में स्टूडेंट्स को मिले 50 लाख से 2.64 करोड़ रुपये तक के सैलरी पैकेज!

IIT खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने 2022 के लिए प्लेसमेंट फेज की समाप्ति की घोषणा कर दी है।

ख़ास बातें
  • प्लेसमेंट फेज की शुरुआत 500 प्री प्लेसमेंट ऑफर्स के साथ हुई थी
  • कॉलेज में 1600 से ज्यादा जॉब ऑफर मिले हैं
  • आईआईटी खड़गपुर में इस बार 300 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया
विज्ञापन
IIT खड़गपुर (IIT Kharagpur) में 2021-2022 के लिए प्लेसमेंट सेशन खत्म हो गया है। इस चरण के साथ ही कॉलेज को 1600 के लगभग जॉब ऑफर मिले और 900 के लगभग इंटर्नशिप मिलीं। इंस्टीट्यूट ने एक बयान में कहा है कि कॉलेज में सबसे बड़ा सैलरी पैकेज 2.64 करोड़ रुपये का ऑफर किया गया है। कुल मिले जॉब ऑफर्स में से 48 ऑफर्स ऐसे हैं जिनमें स्टूडेंट्स को 50 लाख रुपये से लेकर 2.64 करोड़ रुपये तक का सालाना सैलरी पैकेज दिया गया है। 

IIT खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने 2022 के लिए प्लेसमेंट फेज की समाप्ति की घोषणा कर दी है। इस बार के प्लेसमेंट ड्राइव में इंस्टीट्यूट को 2.64 करोड़ रुपये का सैलरी पैकेज मिला है जो सबसे बड़ा है। प्लेसमेंट फेज की शुरुआत 500 प्री प्लेसमेंट ऑफर्स के साथ हुई थी जो अगले ही दिन बढ़कर 1000 से ज्यादा हो गए थे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार इंस्टीट्यूट ने एक बयान में यह बात कही है। कॉलेज में 1600 से ज्यादा ऑफर मिले हैं जिनमें से 48 ऑफर 50 लाख रुपये से लेकर 2.64 करोड़ रुपये तक भी गए हैं। स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप के लिए 900 के लगभग ऑफर्स मिलने की बात भी कही गई है। 

आईआईटी खड़गपुर में इस बार 300 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इनमें हाई फ्रिक्वेंसी ट्रेडिंग, बैंकिंग, सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स, कंसल्टेंसी और कई कोर इंजीनियरिंग फर्म शामिल थीं। इसके अलावा स्टूडेंट्स को 45 जॉब ऑफर इंटरनेशनल कंपनियों से भी मिले हैं। इनमें से 28 ऑफर जापान से, 9 ऑफर ताइवान से और 3 जॉब ऑफर अमेरिका से मिले हैं। वहीं सिंगापुर से 2 ऑफर मिले हैं। 3 इंटरनेशनल ऑफर अन्य और देशों से मिले हैं। 

हाल ही में आईआईटी दिल्ली, बॉम्बे और आईआईटी मंडी में भी अच्छे खासे जॉब ऑफर्स स्टूडेंट्स को दिए गए थे। IIT मंडी के कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव में स्टूडेंट्स को 249 जॉब ऑफर मिले। इनमें 88 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इस बार कैंपस में 50 प्रतिशत अधिक जॉब ऑफर मिले। रिक्रूटमेंट ड्राइव में विदेशी कंपनियां भी शामिल रहीं जिनमें डेंसो, नोहारा होल्डिंग्स इंक, राकुटेन, एक्सेंचर जापान जैसी कंपनियां भी शामिल थीं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  9. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  10. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »