BSNL को 4G नेटवर्क के लिए सरकार से मिलेगा 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड!

BSNL और दिल्ली और मुंबई में टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली MTNL को 2019 से सरकार की ओर से लगभग 3.22 लाख करोड़ रुपये का फंड मिला है

BSNL को 4G नेटवर्क के लिए सरकार से मिलेगा 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड!

इसका लक्ष्य अगले वर्ष की पहली छमाही तक देश भर में इस नेटवर्क को लॉन्च करने का है

ख़ास बातें
  • यह प्रपोजल जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा
  • पिछले कुछ महीनों में BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है
  • BSNL की अगले वर्ष 5G सर्विस को लॉन्च करने की योजना है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों से मुश्किलों का सामना कर रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को 4G नेटवर्क के लिए केंद्र सरकार से 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड मिल सकता है। BSNL और दिल्ली और मुंबई में टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली MTNL को 2019 से सरकार की ओर से लगभग 3.22 लाख करोड़ रुपये का फंड मिला है। 

एक बिजनेस न्यूजपेर की रिपोर्ट के अनुसार, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने 4G के लिए इक्विपमेंट खरीदने में हो रही कैपिटल एक्सपेंडिचर में कमी की वजह से BSNL को यह फंड देने की योजना बनाई है। इस प्रपोजल को जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा। BSNL ने 4G सर्विसेज की शुरुआत कर दी है। इसका लक्ष्य अगले वर्ष की पहली छमाही तक देश भर में इस नेटवर्क को लॉन्च करने का है। कंपनी ने 4G नेटवर्क के लिए इक्विपमेंट खरीदने का ऑर्डर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और सरकारी टेलीकॉम इक्विपमेंट मेकर ITI को दिया है। 

हाल ही में कम्युनिकेशंस मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि BSNL ने 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत 15,000 से अधिक 4G साइट्स बनाई हैं। कंपनी की बाद में इन साइट्स को 5G में कन्वर्ट करने की योजना है। DoT ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर BSNL के 5G SIM कार्ड की इमेज शेयर की थी। इससे स्वदेशी टेक्नोलॉजी के साथ BSNL की 5G सर्विस के लॉन्च की तैयारी का संकेत मिला था। सिंधिया ने इसकी 5G एनेबल्ड फोन कॉल का ट्रायल भी किया है। 

पिछले कुछ महीनों में BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ी है। इसका कारण प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ में हुई बढ़ोतरी है। सिंधिया ने कहा था कि 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत, स्वदेशी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल वाला 4G नेटवर्क तैयार है और कुछ महीनों में BSNL के जरिए इसकी सर्विस पूरे देश में उपलब्ध होगी। उनका कहना था, "Reliance Jio और Bharti Airtel के 4G नेटवर्क लॉन्च करने पर बहुत से लोगों ने पूछा था कि BSNL क्यों नहीं? यह प्रधानमंत्री का संकल्प था कि अगर हमें सरकारी टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क को डिवेलप करना है तो हम चीन या किसी अन्य देश के इक्विपमेंट का इस्तेमाल नहीं करेंगे।" यह फैसला हुआ था कि एक स्वदेशी टेक्नोलॉजी को डिवेलप किया जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »